Gurgaon Lok Sabha Chunav Result 2024: गुड़गांव सीट पर कई बार उलटफेर देखने को मिला, अंत में जब वोटों की गिनती पूरी हुई तो राव इंद्रजीत को जीत मिली, वहीं कांग्रेस के राज बब्बर 75 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए। गुडगांव लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोट डाले गए थे। इस लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद राव इंद्रजीत सिंह को टिकट दिया था। वहीं कांग्रेस ने राज बब्बर पर दांव खेला। दुष्यंत चौटाला की जजपा से राहुल यादव चुनावी मैदान में थे। तीन बार के सांसद रहे राव इंद्रजीत सिंह चौथी बार जीतने का दावा कर रहे थे तो वहीं कांग्रेस के तरफ से राज बब्बर उन्हें चुनौती दे रहे थे।

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Watch Here । Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

1977 से 2008 तक नहीं थी गुड़गांव लोकसभा

आजादी के बाद हुए देश में पहले आम चुनाव 1952 में गुडगांव लोकसभा से ठाकुर दास भार्गव सांसद चुने गए। 1952 से लेकर 1971 तक हुए लोकसभा चुनाव में गुड़गांव सीट कांग्रेस तो कभी स्वतंत्र प्रत्याशी के कब्जे में रही। 1977 से 2008 तक यह लोकसभा क्षेत्र भंग रहा। 2009 से दोबारा अस्तित्व में आने के बाद गुड़गांव लोकसभा सीट से राव इंद्रजीत सिंह ही सांसद बनते आ रहे हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में संसद पहुंचे थे। 2014 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी से सांसद चुने गए।

Haryana Lok Sabha Seat Results 2024 LIVE: Watch Here

2019 लोकसभा चुनाव में गुड़गांव लोकसभा का परिणाम (Gurgaon Lok Sabha Elections Result 2019)

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राव इंद्रजीत सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था। इंद्रजीत सिंह को 8,81,546 वोट मिले थे, वहीं कांग्रेस के कैप्टन अजय सिंह यादव को 4,95,290 वोट प्राप्त हुए। जीत का अंतर लगभग 3 लाख 86 हजार था।

पार्टीउम्मीदवारवोट
बीजेपीराव इंद्रजीत सिंह8,81,546
कांग्रेसकैप्टन अजय सिंह यादव4,95,290

2014 का चुनाव परिणाम (Gurgaon Lok Sabha Elections Result 2014)

2014 के लोकसभा चुनाव में राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस से पाला बदलकर बीजेपी के उम्मीदवार बने। इस चुनाव में राव इंद्रजीत सिंह को बंपर जीत मिली। उन्हें कुल 6,44,780 वोट मिले। प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार इनेलो के जाकिर हुसैन को 3,70, 058 मत प्राप्त हुए थे। कांग्रेस के धर्मपाल यादव को 1,33, 713 वोट मिले थे। आम आदमी पार्टी के तरफ से चुनाव लड़ रहे योगेंद्र यादव को 79,452 वोट मिले थे।

पार्टीउम्मीदवारवोट
बीजेपी राव इंद्रजीत सिंह 6,44,780
इनेलोजाकिर हुसैन 3,70, 058
कांग्रेस धर्मपाल यादव 1,33, 713

कौन हैं राव इंद्रजीत सिंह?

राव इंद्रजीत सिंह स्वतंत्रता सैनानी रहे राव तुला राम के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। राव इंद्रजीत सिंह के पिता महाराजा राव बीरेंद्र सिंह हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं। राव इंद्रजीत सिंह 2014 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। इन्होंने मोदी सरकार में राज्यमंत्री का पद भी संभाला है।