Gonda Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। जिसमें बीजेपी से अपने नाम ये सीट कर ली है। बता दें कि यहां से बीजेपी के कीर्तिवर्धन सिंह खड़े थे, जिन्होंने सपा की श्रेया वर्मा को करीब 46224 वोटों से मात दी है। उत्तर प्रदेश की गोंडा लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और इंडिया अलायंस के बीच बताया जा रहा है। इस सीट पर बीजेपी ने कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को चुनावी मैदान में उतारा है। यहां पर उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार श्रेया वर्मा से होगा। श्रेया पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की पोती हैं।
LIVE: तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार या कांग्रेस का होगा बेड़ा पार? किसे दिल्ली की कुर्सी दिलाएगा उत्तर प्रदेश? बिहार में तेजस्वी करेंगे कमाल या बीजेपी संग नीतीश मचाएंगे धमाल?
एक नजर गोंडा लोकसभा सीट पर
उत्तर प्रदेश का गोंडा जिला पूर्वांचल में घाघरा नदी के उत्तर में देवीपाटन मंडल में पड़ता है। जिले के उत्तर में बलरामपुर, पश्चिम में बहराइच, पूर्व में बस्ती तथा दक्षिण में बाराबंकी और फैजाबाद से घिरा हुआ है। यहां पर भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दो लोकसभा इलेक्शन में यहां से जीत दर्ज की है। इस चुनाव में भी पार्टी विजयी रथ पर सवार होकर जीत की हैट्रिक लगाना चाह रही है। अब बात अगर समाजवादी पार्टी की करें तो पार्टी यहां से जीत का परचम लहराकर हार का सूखा खत्म करने की कोशिश में जुटी हुई है।
साल 2019 में गोंडा लोकसभा सीट का परिणाम (Gonda Lok Sabha Elections Result 2019)
2019 के लोकसभा इलेक्शन में गोंडा में भारतीय जनता पार्टी ने ही कब्जा जमाया था। चुनाव में बीजेपी की तरफ से कीर्तिवर्द्धन सिंह मैदान में उतरे तो समाजवादी पार्टी ने उनके सामने विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह को मैदान में उतारा था। बहुजन समाज पार्टी ने यहां से उम्मीदवार खड़ा नहीं किया क्योंकि समाजवादी पार्टी के साथ उसका चुनावी गठबंधन था। कांग्रेस की तरफ से कृष्णा पटेल को चुनावी मैदान में उतारा गया। कीर्तिवर्द्धन सिंह को चुनाव में 508,190 वोट मिले तो विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह को 3,41,830 वोट आए। कांग्रेस की उम्मीदवार कृष्णा को महज 25,686 वोट ही मिले। बीजेपी प्रत्याशी ने 1,66,360 मतों के अंतर से चुनाव में जीत हासिल की।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | कीर्तिवर्धन सिंह | 508,190 |
समाजवादी पार्टी | विनोद कुमार | 3,41,830 |
कांग्रेस | कृष्णा पटेल | 25,686 |
साल 2014 में गोंडा लोकसभा सीट का परिणाम (Gonda Lok Sabha Elections Result 2014)
2014 के चुनाव की बात करें तो यहां समाजवादी पार्टी की नंदिता शुक्ला को 1,99,227 और बीएसपी के अकबर अहमद डंपी को 1,16,178 वोट हासिल हुए थे। वहीं, बीजेपी के विजयी कैंडिडेट कीर्तिवर्धन सिंह को 3,59,643 वोट मिले थे। बीजेपी प्रत्याशी राजा भैया को लोकसभा क्षेत्र के कुल मतदाताओं में से 21.02 प्रतिशत ने समर्थन दिया था और उन्हें उस चुनाव में डाले गए वोटों में से 41.15 प्रतिशत वोट मिले थे। लोकसभा चुनाव 2014 में इस संसदीय सीट पर जीत का अंतर 160412 रहा था।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | कीर्तिवर्धन सिंह | 3,59,643 |
समाजवादी पार्टी | नंदिता शुक्ला | 1,99,227 |
बहुजन समाज पार्टी | अकबर अहमद डंपी | 1,16,178 |
जातीय गणित समझिए
गोंडा लोकसभा सीट पर ब्राह्मण वोट काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में दलितों का भी काफी वोट भारतीय जनता पार्टी को गया था। सीट के कुछ इलाके कुर्मी बहुल हैं। ऐसे में उनके वोट को भी पार्टियां नजरअंदाज नहीं कर पाती हैं।