Gautam Buddha Nagar Lok Sabha Chunav Result 2024: उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से अगला सांसद कौन होगा, यह आज स्पष्ट हो जाएगा। नोएडा में आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इस सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोट डाले गए थए। बीजेपी ने इस सीट पर मौजूदा सांसद महेश शर्मा को उतारा था, जबकि इंडिया गठबंधन का हिस्सा सपा की तरफ से महेंद्र नागर ताल ठोक रहे थे। बसपा ने यहां राजपूत जाति से आने वाले राजेंद्र सिंह सोलंकी पर विश्वास जताया था। हालांकि, बीजेपी के उम्मीदवार महेश शर्मा का पलड़ा सबसे भारी रहा। उन्होंने सपा के महेंद्र सिंह नागर को 5,59,472 वोटों से हराया हैं। महेंद्र सिंह नागर को जहां 2,98,357 वोट मिले, वहीं महेश शर्मा को 8,57,829 वोट प्राप्त हुए।
2008 में अस्तित्व में आई गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट
देश की राजधानी दिल्ली से सटी गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है। साल 2008 में ये लोकसभा अस्तित्व में आई थी जिसके बाद साल 2009 में यहां पहली बार आम चुनाव हुआ। तब से लेकर अबतक यहां एक बार बसपा और दो बार बीजेपी ने जीत दर्ज की है।
Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: नरेंद्र मोदी बनाएंगे रिकॉर्ड? इंडिया गठबंधन का दावा- गलत साबित होंगे एग्जिट पोल्स
2014 लोकसभा चुनाव में नोएडा का परिणाम (Noida Lok Sabha Elections Result)
साल 2014 में हुए लोक सभा के आम चुनाव में डॉ. महेश शर्मा भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। इस साल चुनाव में सपा ने नरेंद्र भाटी को अपना प्रत्याशी बनाया था. भाटी 3, 19, 490 वोट पाकर दूसरे स्थान पर थे। जबकि महेश शर्मा को 5, 99, 702 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे बसपा के सतीश कुमार को 1, 98, 237 वोट मिले थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
भाजपा | डॉ. महेश शर्मा | 5, 99, 702 |
सपा | नरेंद्र भाटी | 3, 19, 490 |
बसपा | सतीश कुमार | 1, 98, 237 |
Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: किसे दिल्ली की कुर्सी दिलाएगा उत्तर प्रदेश? मतगणना की तैयारियां पूरी
2019 लोकसभा चुनाव में नोएडा का परिणाम (Noida Lok Sabha Elections Result)
साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जहां केंद्र की मोदी सरकार ने दोबारा सरकार बनाई, वहीं गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से सांसद बनकर डॉ. महेश शर्मा दूसरी बार संसद पहुंचे। जहां इस चुनाव में महेश शर्मा को 8, 30, 812 वोट मिले थे तो वहीं बसपा के सत्यवीर नागर को 4, 93, 890 वोट प्राप्त हुए थे. तीसरे स्थान पर कांग्रेस के डॉ. अरविंद सिंह थे. उन्हें 42, 077 वोट मिले थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | महेश शर्मा | 8, 30, 812 |
बसपा (सपा से गठबंधन) | सत्यवीर नागर | 4, 93, 890 |
कांग्रेस | डॉ. अरविंद सिंह | 42, 077 |
2009 में पहली बार गौतमबुद्धनगर (नोएडा) लोकसभा से बसपा के सुरेंद्र सिंह नागर चुनाव जीतकर संसद पहु्ंचे थे। नागर को 2, 45, 613 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी के डॉ. महेश शर्मा को 2, 29, 709 वोट मिले थे। सपा के नरेंद्र सिंह भाटी 1, 18, 584 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बसपा | सुरेंद्र सिंह नागर | 2, 45, 613 |
बीजेपी | डॉ. महेश शर्मा | 2, 29, 709 |
सपा | नरेंद्र सिंह भाटी | 1, 18, 584 |