Farrukhabad Lok Sabha Chunav Result 2024: यूपी की फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी के मुकेश राजपूत ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की है। मतगणना के शुरुआत से ही बीजेपी और सपा के बीचे दिलचस्प मुकाबला चल रहा था। इस सीट पर मुकेश राजपूत का मुकाबला सपा के नवल किशोर शाक्य से था। मुकेश राजपूत ने नवल किशोर को 2678 वोटों के मामूली अंतर से मात दी है।

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट चुनाव परिणाम 2024

उम्मीदवारपार्टीवोट प्राप्तिहार/जीत का मार्जिन
मुकेश राजपूतबीजेपी4879632678
नवल किशोर शाक्यसमाजवादी पार्टी4852852678

एक नजर फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया भी चुनाव लड़कर जीत चुके हैं। 1962 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर यहां से जीत हासिल की थी। यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद भी आते हैं, जो 1991 और 2009 में सांसद चुने गए थे।

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट का जातीय समीकरण

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पिछड़ा बहुल सीट मानी जाती है। इस सीट पर शाक्य, लोध, राजपूत, ब्राह्मण और यादव मतदाता निर्णायक स्थिति में आते हैं। फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर कई एक लाख यादव मतदाता हैं तो वहीं शाक्य वोटरों की संख्या भी करीब डेढ़ लाख है। जबकि लोध मतदाताओं की संख्या भी डेढ़ लाख है। इस सीट पर 1,80,000 के करीब ब्राह्मण और राजपूत मतदाता हैं।

साल 2019 में फर्रुखाबाद लोकसभा सीट का परिणाम (Farrukhabad Lok Sabha Elections Result 2019)

PARTYCandidateVotesनतीजे
BJPMukesh Rajput569,880जीते
SPManoj Agarwal3,48,178
INCSalman Khurshid55,258

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने महागठबंधन के प्रत्याशी मनोज अग्रवाल को 221702 मतों से हराकर अपनी जीत का परचम दोबारा बुलंद किया था। मतों के ध्रुवीकरण की स्थिति यह रही थी कि विनर और रनर के अलावा पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद सहित सभी 7 प्रत्याशी जमानत जब्त करा बैठे थे। भाजपा प्रत्याशी को जहां 569880 वोट मिले थे, वहीं गठबंधन उम्मीदवार को 348178 मत मिले थे। कांग्रेस के सलमान खुर्शीद को 113990 वोट मिले थे।

साल 2014 में फर्रुखाबाद लोकसभा सीट का परिणाम (Farrukhabad Lok Sabha Elections Result 2014)

PARTYCandidateVotesनतीजे
BJPMukesh Rajput4,06,195जीते
SPRameshwar Yadav2,55,693
BSPJaiveer Singh1,14,521

2014 लोकसभा चुनाव की बात करें तो फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने जीत दर्ज की थी। भाजपा प्रत्याशी को कुल 4,06,195 वोट मिले थे। उन्होंने सपा प्रत्याशी रामेश्वर यादव को हराया था। रामेश्वर यादव को कुल 2,55,693 वोट मिले थे। जबकि बसपा प्रत्याशी जयवीर सिंह को 1,14,521 वोट मिले थे।