Lok Sabha Chunav Result 2024: उत्तर प्रदेश की एटा लोकसभा पर 7 मई को मतदान हुआ था। दिलचस्प मुकाबले में पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे और बीजेपी के राजवीर सिंह मैदान में थे तो उनका सामना समाजवादी पार्टी के देवेश शाक्य कर रहे थे और बसपा ने यहां से मोहम्मद इरफान को अपना उम्मीदवार बनाया था। मतगणना के अनुसार, देवेश शाक्य को जीत मिली है।

देवेश शाक्य- 475808
समाजवादी पार्टी

राजवीर सिंह (राजू भैया)- 447756
भारतीय जनता पार्टी

Lok Sabha Election 2024 Direct Result Here

एटा लोकसभा सीट पर इस बार BJP ने Rajveer Singh (Raju Bhaiya) को उम्मीदवार बनाया। वहीं SP ने Devesh Shakya को उम्मीदवार बनाया।

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE । Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE

एटा लोकसभा के बारे में

वर्ष 1989 के बाद से बीजेपी यहां छह बार जीती है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर दो बार जीत हासिल की है। 2009 में कल्याण सिंह ने सपा के समर्थन से निर्दलीय चुनाव जीता था। कल्याण सिंह के बेटे और बीजेपी के राजवीर सिंह ने 2014 और 2019 में इस सीट से जीत हासिल की थी।

2019 में क्या रहा था परिणाम?

एटा लोकसभा से 2019 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजवीर सिंह (राजू भैया) को कुल 545348 वोट मिले थे। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कु.देवेंद्र सिंह यादव कुल 422678 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। हार का अंतर 122670 था।

S NCandidatePartyTotal Vote
1 राजवीर सिंह (राजू भैया) बीजेपी545348
2कु.देवेंद्र सिंहसमाजवादी पार्टी422678

लोकसभा चुनाव 2014 का परिणाम

लोकसभा चुनाव-2014 में एटा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजवीर सिंह (राजू भैया) ही जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। उन्हें कुल 474978 वोट मिले थे। वहीं समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार कु.देवेंद्र सिंह यादव कुल 273977 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

Sr NoCandidatePartyTotal Vote
1 राजवीर सिंह (राजू भैया) बीजेपी474978
2कु.देवेंद्र सिंहसमाजवादी पार्टी 273977
3नूर मोहम्मदबसपा137127