Domariyaganj Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा इलेक्शन के नतीजे आ चुके हैं। डुमरियागंज लोकसभा सीट बीजेपी ने अपने नाम की। उत्तर प्रदेश की डुमरियागंज लोकसभा सीट बीजेपी के जगदंबिका पाल 42728 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने सपा के भीष्मशंकर को मात दी। इस सीट के लिए बसपा ने मोहम्मद नदीम मिर्जा को अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं, सपा ने भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा है।

LIVE: तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार या कांग्रेस का होगा बेड़ा पार? किसे दिल्ली की कुर्सी दिलाएगा उत्तर प्रदेश? बिहार में तेजस्वी करेंगे कमाल या बीजेपी संग नीतीश मचाएंगे धमाल?

एक नजर डुमरियागंज लोकसभा सीट पर

उत्तर प्रदेश की चर्चित संसदीय सीटों में डुमरियागंज लोकसभा सीट भी गिनी जाती है। डुमरियागंज लोकसभा सीट सिद्धार्थनगर जिले में आती है। यह अनारक्षित लोकसभा सीट है। भारतीय जनता पार्टी ने पिछली तीन बार से इस सीट पर कब्जा जमाया है। इस इलेक्शन में भी बीजेपी जीत का परचम लहराना चाह रही है। अगर अब बात बहुजन समाज पार्टी की करें तो वह बीजेपी और सपा को करारी मात देकर अपनी साख बचाना चाहती है। वहीं, समाजवादी पार्टी भी विजयी पताका फहराने की फिराक में है।

साल 2019 में डुमरियागंज लोकसभा सीट का परिणाम (Domariyaganj Lok Sabha Elections Result 2019)

2019 के लोकसभा चुनाव में डुमरियागंज लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जगदंबिका पाल को चुनावी दंगल में उतारा था। उनके सामने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी आफताब आलम थे। बसपा के साथ चुनावी गठबंधन होने की वजह से समाजवादी पार्टी ने यहां से अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। कांग्रेस पार्टी ने चंद्रेश उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया था। जगदंबिका पाल को चुनाव में 492,253 वोट मिले तो बसपा के आफताब आलम के खाते में 3,86,932 वोट आए। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चंद्रेश उपाध्याय को 60,549 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था। जगदंबिका पाल ने 1,05,321 वोटों के अंतर से चुनाव में जीत दर्ज की।

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: तीसरी बार मोदी सरकार या इस बार कांग्रेस का बेड़ा पार? थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीजगदंबिका पाल492,253
बहुजन समाज पार्टीआफताब आलम3,86,932
कांग्रेसचंद्रेश उपाध्याय60,549

साल 2014 में डुमरियागंज लोकसभा सीट का परिणाम (Domariyaganj Lok Sabha Elections Result 2014)

2014 के लोकसभा इलेक्शन में भारतीय जनता पार्टी के जगदंबिका पाल 2,98,845 वोट पाकर चुनाव जीते थे। दूसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के मोहम्मद मुकीम रहे, जिन्हें 1,95,257 वोट मिले। पाल ने यह चुनाव 103,588 मतों के अंतर से जीत लिया था। तीसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के माता प्रसाद पांडे रहे जिनको 174,778 वोट मिले। कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार वसुंधरा पांचवे नंबर पर रहीं।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीजगदंबिका पाल2,98,845
बहुजन समाज पार्टीमोहम्मद मुकीम1,95,257
समाजवादी पार्टीमाता प्रसाद पांडे174,778

जातीय समीकरण

क्षेत्र में मुसलमान समुदाय के लोगों की काफी संख्या है। यहां की आबादी में तकरीबन 54 फीसदी संख्या हिंदुओं की है जबकि 43 फीसदी मुसलमान भी यहां के उम्मीदवारों की किस्मत का अहम फैसला करते हैं। क्षेत्र में मुस्लिम वोटरों पर दावेदारी करने के लिए तीन दल मौजूद हैं। कांग्रेस पहले से ही अल्पसंख्यकों की हिमायती बनकर मुस्लिम वोटों पर अपना दावा समझती है वहीं समाजवादी पार्टी तो कभी-कभी अपने मुस्लिम वोट बैंक की वजह से दक्षिणपंथी संगठनों के निशाने पर रहती है।