Chandni Chowk Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के दौरान दिल्ली की चांदनी चौक सीट पर बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल चुनाव जीत गए हैं। डॉक्टर हर्षवर्धन की जगह चुनावी मैदान में उतरे प्रवीण खंडेलवाल ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जेपी अग्रवाल को 89325 वोटों के अंतर से हरा दिया। इस चुनाव में खंडेलवाल को कुल 516496 वोट मिले जबकि जेपी अग्रवाल को 427171 वोट मिले।
चांदनी चौक सीट का 2024 लोकसभा चुनाव परिणाम
उम्मीदवार | पार्टी | वोट प्राप्त | हार/जीत का मार्जिन |
प्रवीण खंडेलवाल | बीजेपी | 516496 | 89325 |
जेपी अग्रवाल | कांग्रेस | 427171 | 89325 |
Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE
एक नजर चांदनी चौक लोकसभा सीट पर
चांदनी चौक लोकसभा सीट सबसे चर्चित सीटों में शुमार है। यह काफी घनी आबादी वाला लोकसभा क्षेत्र है। भारतीय जनता पार्टी लगातार पिछली दो बार से लोकसभा सीट पर कब्जा जमा रही है। इस बार भी पार्टी हैट्रिक लगाने की जुगत में लगी हुई है। अब अगर बात कांग्रेस पार्टी की करें तो एक दशक से आ रहे हार के सूखे को खत्म करने के लिए मैदान में उतरी है।
साल 2019 में चांदनी चौक लोकसभा सीट का परिणाम (Chandni Chowk Lok Sabha Elections Result 2019)
चांदनी चौक की लोकसभा सीट पर बीजेपी के हर्षवर्धन का जादू चला था। बीजेपी के उम्मीदवार हर्षवर्धन को 5,19,055 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश अग्रवाल 2,90,910 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पंकज कुमार गुप्ता 1,44,551 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे थे। इसमें 15 लाख के आसपास लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया था। हर्षवर्धन दिल्ली विधानसभा चुनाव के इतिहास में भी कभी नहीं हारे हैं।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | डॉ. हर्षवर्धन | 5,19,055 |
कांंग्रेस | जय प्रकाश अग्रवाल | 2,90,910 |
आम आदमी पार्टी | पंकज कुमार गुप्ता | 1,44,551 |
साल 2014 में चांदनी चौक लोकसभा सीट का परिणाम (Chandni Chowk Lok Sabha Elections Result 2014)
अब अगर बात की जाए साल 2014 के लोकसभा चुनाव की तो इसमें भी बीजेपी ने चांदनी चौक की लोकसभा सीट पर डॉक्टर हर्षवर्धन को ही ही टिकट दिया था और उन्होंने यहां पर जीत भी दर्ज की थी। उन्हें 437938 वोट मिले थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष को 136320 वोटों के अंतर से मात दी थी। आशुतोष को इस चुनाव में करीब 3,01,618 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कपिल सिब्बल को 1,76,206 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | डॉ. हर्षवर्धन | 437,938 |
आम आदमी पार्टी | आशुतोष | 3,01,618 |
कांग्रेस | कपिल सिब्बल | 1,76,206 |
चांदनी चौक लोकसभा सीट पर जातीय समीकरण
इस सीट पर मुस्लिम आबादी 30 फीसदी से ज्यादा है। वहीं एससी कैटेगरी की आबादी 25 फीसदी के करीब है और ओबीसी की आबादी 20 प्रतिशत हैं। वैश्य समुदाय की आबादी कर15 फीसदी है। यहां 7,91,318 पुरुष और 6,55,854 महिला मतदाता हैं। 58 मतदाता अन्य अथवा थर्ड जेंडर के हैं। यह इलाका अपने आप में धार्मिकता का केंद्र बिंदु बना हुआ है। यहां पर गौरी शंकर मंदिर, दिगंबर जैन मंदिर, फतेहपुर मस्जिद जैसे धार्मिक स्थल हैं।