Bulandshahr Lok Sabha Chunav Result 2024: उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर लोकसभा सीट का नतीजा आ चुका है, इस सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। पार्टी यहां 275134 वोटों से जीती है। इस सीट से मौजूदा सांसद भोला सिंह को उम्मीदवार बनाया था। इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस ने उनके सामने शिवराम को उम्मीदवार बनाया था। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भी सांसद रह चुके हैं। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है। बुलंदशहर में 7 विधानसभा सीटें आती हैं जिसमें सभी सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।
बुलंदशहर सीट के बारे में
उत्तर प्रदेश की सियासत में बुलंदशहर लोकसभा काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। बुलंदशहर अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व सीट है। इस सीट को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के लिए भी माना जाता है। वह यहां से सांसद रहे थे।
लोकसभा चुनाव 2014 का रिज़ल्ट
लोकसभा चुनाव 2014 में बुलंदशहर से बीजेपी के उम्मीदवार भोला सिंह जीते थे। उन्हें कुल 604449 वोट मिले थे। वहीं बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार प्रदीप कुमार जाटव कुल 182476 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।
1 | भोला सिंह | बीजेपी | 604449 |
2 | प्रदीप कुमार जाटव | बसपा | 182476 |
3 | कमलेश | समाजवादी पार्टी | 128737 |
लोकसभा चुनाव 2019 में
लोकसभा चुनाव 2019 में भी बुलंदशहर बीजेपी के उम्मीदवार भोला सिंह जीते और सांसद बने थे। उन्हें कुल 681321 वोट मिले थे। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार योगेश वर्मा कुल 391264 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।
1 | भोला सिंह | बीजेपी | 681321 |
2 | योगेश वर्मा | बसपा | 391264 |
3 | बंशी सिंह | कांग्रेस | 29465 |