Bikaner Lok Sabha Chunav Result 2024 : राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से बीजेपी के अर्जुन राम मेघवाल ने जीत दर्ज कर ली है। उनके सामने कांग्रेस की ओर से गोविंद राम मेघवाल थे।
अर्जुन राम मेघवाल : 567637
गोविंद राम मेघवाल : 511026
बीकानेर लोकसभा के बारे में
बीजेपी ने इस बार भी बीकानेर लोकसभा सीट से अर्जुन राम मेघवाल को उम्मीदवार बनाया था वहीं कांग्रेस ने गोविंद राम मेघवाल को मौका दिया था। तीन बार के सांसद अर्जुन राम मेघवाल को गोविंद राम मेघवाल कितनी टक्कर दे पाएंगे ये तो नतीजे ही बताएंगे लेकिन इस सीट पर चुनाव काफी दिलचस्प लड़ा गया था।
अगर बात करें बीकानेर लोकसभा की तो यह एक एससी रिजर्व सीट है जहां एससी मतदाताओं की संख्या लगभग 434,929 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 23.7% है। वहीं एसटी मतदाता लगभग 7,341 हैं जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 0.4% है। यहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 121,838 है जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 6.6% है। बीकानेर लोकसभा में सात विधानसभा सीट आती हैं, जिनमें -बीकानेर पूर्व, बीकानेर पश्चिम, कोलायत, खाजूवाल, लूणकसर, श्री डूंगरगढ़, नोखा के अलावा श्रीगंगानगर की एक विधानसभा अनूपगढ़ शामिल हैं।
2014 में क्या रहे थे नतीजे?
लोकसभा चुनाव 2014 में बीकानेर सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल जीते थे। उन्हें कुल 584932 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार एर शंकर पन्नू कुल 276853 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।
अर्जुन राम मेघवाल | बीजेपी | 584932 |
एर शंकर पन्नू | कांग्रेस | 276853 |
लोकसभा चुनाव 2019
यहां बात की जाए लोकसभा चुनाव 2019 की तो बीजेपी के उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल ने यहां कुल 657743 वोट हासिल किए थे। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार मदन गोपाल मेघवाल कुल 393662 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे और 264081 वोटों से हार गए थे।
प्रत्याशी | दल | वोट |
---|---|---|
अर्जुन राम मेघवाल | बीजेपी | 657743 |
मदन गोपाल मेघवल | कांग्रेस | 393662 |