लोकसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार पूरा देश कर रहा है। मतों की गिनती शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश की बागपत लोकसभा सीट पूरे चुनाव के दौरान चर्चा में बनी थी। इस सीट पर एनडीए गठबंधन और इंडिया गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला बताया जा रहा है। एनडीए गठबंधन के तहत यह सीट आरएलडी के पास थी, जबकि इंडिया गठबंधन के तहत यह सीट समाजवादी पार्टी के पास गई।
डॉ राजकुमार सांगवान
राष्ट्रीय लोक दल-488967
अमरपाल
समाजवादी पार्टी- 329508
ECI India Lok Sabha Election Result 2024 live
सपा-बीजेपी के बीच दिलचस्प मुकाबला
2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बागपत से बीजेपी ने जीत हासिल की थी। इस बार आरएलडी का बीजेपी के साथ गठबंधन हुआ और सीट आरएलडी को दे दी गई। आरएलडी ने यहां से राज कुमार सांगवान को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं समाजवादी पार्टी ने अमरपाल शर्मा और बसपा ने प्रवीण बैंसला को उम्मीदवार बनाया है। बागपत जाट और मुस्लिम बहुल सीट है। यहां पर ब्राह्मणों की संख्या भी अच्छी खासी है।
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE । Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE
क्रम संंख्या | बागपत लोकसभा सीट के प्रत्याशी | |
पार्टी | प्रत्याशी | |
1 | आरएलडी | राज कुमार सांगवान |
2 | सपा | अमरपाल शर्मा |
3 | बसपा | प्रवीण बैंसला |
2019 में बीजेपी ने जयंत चौधरी को दी थी मात
2019 के लोकसभा चुनाव में बागपत लोकसभा सीट से बीजेपी के सत्यपाल सिंह ने जीत हासिल की थी। भाजपा के सत्यपाल सिंह को 5,25,789 वोट मिले थे। तो वहीं समाजवादी पार्टी के साथ आरएलडी गठबंधन में थी और यहां से जयंत चौधरी ने चुनाव लड़ा था। जयंत चौधरी को 5,02,287 वोट मिले थे। करीबी मुकाबले में बीजेपी को 23,502 वोटों से जीत हासिल हुई थी।
क्रम संख्या | बागपत लोकसभा सीट 2019 के नतीजे | |||
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | नतीजा | |
1 | बीजेपी | सत्यपाल सिंह | 5,25,789 | जीत |
3 | आरएलडी | जयंत चौधरी | 5,02,287 | हार |
2014 में बीजेपी को हासिल हुई थी बड़ी जीत
2014 के लोकसभा चुनाव में बागपत लोकसभा सीट से भाजपा, सपा, आरएलडी और बीएसपी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। बीजेपी के सत्यपाल सिंह ने जीत हासिल की थी। सत्यपाल सिंह को 4,23,475 वोट मिले थे। तो वहीं पर दूसरे नंबर पर सपा के गुलाम मोहम्मद थे जिन्हें 2,13,654 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर आरएलडी के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह थे जिन्हें 1,99,516 वोट मिले थे तो वहीं चौथे नंबर पर बसपा के प्रशांत चौधरी थे, जिन्हें 1,41,743 वोट मिले थे। बीजेपी की सीट पर 2,09,866 वोटों से जीत हुई थी।
क्रम संख्या | बागपत लोकसभा सीट 2014 के नतीजे | |||
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | नतीजा | |
1 | बीजेपी | सत्यपाल सिंह | 4,23,475 | जीत |
2 | सपा | गुलाम मोहम्मद | 2,13,654 | हार |
3 | आरएलडी | चौधरी अजीत सिंह | 1,99,516 | हार |
4 | बसपा | प्रशांत चौधरी | 1,41,743 | हार |
बागपत लोकसभा सीट के नतीजे आरएलडी और बीजेपी के बीच गठबंधन के लिए लिटमस टेस्ट भी साबित होंगे। यह नतीजे गठबंधन का भविष्य तय करेंगे।