Arrah Lok Sabha Chunav Result 2024: बिहार की आरा लोकसभा सीट सीपीआई (एमएल) एल के खाते में गई है। यहां से सुदामा प्रसाद ने 5,29,382 वोटों से जीत दर्ज की है जो तरारी निर्वाचन श्रेक्ष के वर्तमान विधायक हैं। सुदामा प्रसाद शुरुआती रुझानों में ही आगे चल रहे थे और अंत में उन्होंने जीत दर्ज की। यहां से बीजेपी ने आर के सिंह को टिकट दिया था जिन्हें 4,69,574 वोट मिले हैं।

2024 लोकसभा चुनाव में आरा का परिणाम (Arrah Lok Sabha Elections Result)

पार्टीप्रत्याशीवोट
सीपीआई (एमएल) एल सुदामा प्रसाद5,29,382
बीजेपीआर के सिंह4,69,574
Arrah Lok Sabha Elections Result 2024

आरा लोकसभा सीट पर सातवें चरण में 1 जून को वोट डाले गए थे। भाजपा ने इस सीट से दो बार के विजेता और केंद्र में ऊर्जा मंत्री आर के सिंह पर भरोसा जताया था। लेकिन फिलहाल वो पीछे रह गए।

1977 से अस्तित्व में है यह सीट

1977 से पूर्व आरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र का नाम शाहाबाद हुआ करता था। देश के पूर्व डिप्टी पीएम जगजीवन राम भी इसी माटी की उपज रहे हैं। उनकी बेटी मीरा कुमार बतौर पहली महिला लोकसभा स्पीकर अपनी सेवाएं संसद में दे चुकी हैं। यहां पर कभी कांग्रेस का दबदबा रहा करता था। 1984 के लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस कभी भी यहां जीत हासिल नहीं कर सकी। 1952 से लेकर 1971 तक पांच लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी ही विजयी रहे थे। साल 1977 के बाद से 2009 के लोकसभा चुनाव तक भारतीय लोक दल, जनता पार्टी, जनता दल, समता पार्टी, आरजेडी और जेडीयू के सांसद यहां से चुने जाते रहे।

2014 लोकसभा चुनाव में आरा का परिणाम (Arrah Lok Sabha Elections Result)

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के आर के सिंह को 3,91,074 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं आरजेडी के उम्मीदवार भगवान सिंह कुशवाहा को 2,55,204 मत प्राप्त हुए थे। जेडीयू के मीना सिंह महज 75,962 वोट लेकर चौथे स्थान पर थीं।

पार्टी प्रत्याशी वोट
बीजेपी आर के सिंह3,91,074
आरजेडी भगवान सिंह कुशवाहा2,55,204
सीपीआई एमएल एल राजू यादव98,805

2019 लोकसभा चुनाव में आरा का परिणाम ( Arrah Lok Sabha Elections Result)

2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर फिर बीजेपी ने दोबारा परचम लहराया था। बीजेपी के टिकट पर आर के सिंह ने भाकपा माले के उम्मीदवार राजू यादव को 1,47,285 वोटो के बड़े अंतर से हराया था। इस चुनाव में जहां 2019 के लोकसभा चुनाव में आर के सिंह को 5,66,480 वोट मिले थे तो वहीं माले के राजू यादव को 4,19,195 वोट प्राप्त हुए थे।

पार्टी प्रत्याशी वोट
बीजेपी आर के सिंह5,66,480
सीपीआइ एमएल एल राजू यादव 4,19,195

कौन हैं आर के सिंह?

आरा के इस सीट पर भाजपा के तरफ से तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरे राज कुमार सिंह 1975 बैच के आईएएस रहे हैं। साल 1990 में लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा चलाए जा रहे राम रथ के आडवाणी के गिरफ्तार करने में इनकी भूमिका रही है।