Amritsar Lok Sabha Chunav Result 2024: पंजाब के लोकसभा सीट अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने ये जीत 255181 वोटों से दर्ज की है। उनके समाने चुनावी मैदान में बीजेपी ने ब्यूरोक्रेट से नेता बने तरणजीत सिंह संधू को उम्मीदवार बनाया था जो अमेरिका में भारत के राजनयिक रह चुके हैं। हालांकि, तरणजीत को सिर्फ 207205 वोट मिले हैं। वहीं आप नेता कुलदीप सिंह को सिर्फ 214880 वोट मिले हैं।
अमृतसर लोकसभा सीट 2024 के नतीजे (Amritsar Lok Sabha Chunav Result 2024)
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
कांग्रेस | गुरजीत सिंह | 2,55,181 |
आम आदमी पार्टी | कुलदीप सिंह | 2,14,880 |
बीजेपी | तरणजीत सिंह संधू | 2,07,205 |
बीजेपी का मुकाबला AAP और कांग्रेस से
अमृतसर लोक सभा सीट से जहां बीजेपी ने तरणजीत सिंह संधू को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भी कद्दावर नेताओं को मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी ने यहां से कुलदीप सिंह धालीवाल तो वहीं कांग्रेस ने गुरजीत सिंह को मैदान में उतारा है। जबकि अकाली दल ने हिंदू उम्मीदवार अनिल जोशी को मैदान में उतारा है।
क्रम संंख्या | अमृतसर लोकसभा सीट के प्रत्याशी | |
पार्टी | प्रत्याशी | |
1 | बीजेपी | तरणजीत सिंह संधू |
2 | कांग्रेस | गुरजीत सिंह |
3 | आम आदमी पार्टी | कुलदीप सिंह धालीवाल |
4 | अकाली दल | अनिल जोशी |
2019 में कांग्रेस ने मारी थी बाजी
2019 के लोकसभा चुनाव में अमृतसर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने बाजी मारी थी। कांग्रेस के गुरजीत सिंह को 4,45,032 वोट मिले थे। तो वहीं भाजपा के उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी को 3,45,406 वोट मिले थे। आम आदमी पार्टी के कुलदीप सिंह धालीवाल को 20,087 वोट मिले थे। ऐसे में इस सीट से कांग्रेस को 99,626 वोटों से जीत हासिल हुई थी।
क्रम संख्या | अमृतसर लोकसभा सीट 2019 के नतीजे | |||
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | नतीजा | |
1 | कांग्रेस | गुरजीत सिंह | 4,45,032 | जीत |
2 | भाजपा | हरदीप सिंह पुरी | 3,45,406 | हार |
3 | आम आदमी पार्टी | कुलदीप सिंह धालीवाल | 20,087 | हार |
2014 में कैप्टन अमरिंदर सिंह को मिली थी जीत
2014 के लोकसभा चुनाव में भी यहां से कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 4,82,876 मत हासिल किया था। वहीं भाजपा ने अपने दिग्गज नेता अरुण जेटली को मैदान में उतारा था, जिन्हें 3,80,106 वोट मिले थे। आम आदमी पार्टी के दलजीत सिंह को 82,633 वोट मिले थे। इस प्रकार से कांग्रेस ने इस सीट पर 1,02,770 वोटों से जीत हासिल की थी।
क्रम संख्या | अमृतसर लोकसभा सीट 2019 के नतीजे | |||
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | नतीजा | |
1 | कांग्रेस | कैप्टन अमरिंदर सिंह | 4,82,876 | जीत |
2 | भाजपा | अरुण जेटली | 3,80,106 | हार |
3 | आम आदमी पार्टी | दलजीत सिंह | 82,633 | हार |
तरणजीत सिंह संधू लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वह लोगों से मोदी चेहरे के नाम पर वोट मांग रहे हैं। हालांकि कई इलाकों में संधू का विरोध भी हुआ।