एक बार फिर आगरा में भाजपा की जीत हो गई है। ये उत्तर प्रदेश की एक अहम लोकसभा है, जहां से बीजेपी ने मौजूदा सांसद एसपी सिंह बघेल को एक बार फिर मैदान में उतारा था। उनके सामने समाजवादी पार्टी से सुरेश चंद कर्दम तो बसपा की ओर से पूजा अमरोही ने ताल ठोकी थी। 

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: तीसरी बार मोदी सरकार या इस बार कांग्रेस का बेड़ा पार? थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना

आगरा लोकसभा के बारे में 

आगरा को उत्तर प्रदेश की दलित राजधानी कहा जाता है। आजादी के बाद से यह हाई-प्रोफाइल  सीट कई सालों तक कांग्रेस पार्टी का गढ़ बनी रही। हालांकि 1990 के दशक में राम मंदिर आंदोलन के दौरान ब्रज क्षेत्र के इस निर्वाचन क्षेत्र में राजनीतिक हवाएँ बदल गईं और भाजपा ने अपनी पैठ बना ली। 1999 में समाजवादी पार्टी ने राज बब्बर पर दांव लगाया. जब बॉलीवुड स्टार ने 1999 और 2004 में एसपी के टिकट पर आगरा से जीत हासिल की थी। 

Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: किसे दिल्ली की कुर्सी दिलाएगा उत्तर प्रदेश? मतगणना की तैयारियां पूरी

2009 के बाद से आगरा के मतदाताओं ने यह तय किया कि भाजपा न केवल विजयी हो बल्कि उसकी जीत का अंतर भी बढ़े। ताज महल के लिए मशहूर और उत्तर प्रदेश की दलित राजधानी कहे जाने वाले शहर में भाजपा का ग्राफ लगातार बढ़ता ही रहा है। इस बार परिणाम क्या रहेंगे, ये देखना काफी दिलचस्प होगा। 

2014 में क्या रहे परिणाम 

लोकसभा चुनाव 2014 में आगरा में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. राम शंकर कठेरिया जीते और सांसद बने थे।  उन्हें कुल 583716 वोट हासिल हुए थे। वहीं बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार नारायण सिंह सुमन कुल 283453 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

1डॉ रामशंकर
बीजेपी 203697
2कुंवर चंदबसपा193982
3राम जी लाल सुमन
समाजवादी पार्टी141367
4प्रभुदयाल कठेरिया
कांग्रेस93373

लोकसभा चुनाव- 2019 के परिणाम 

लोकसभा चुनाव 2019 में आगरा लोकसभा  में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सत्यपाल सिंह बघेल जीते और सांसद बने. उन्हें कुल 646875 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार मनोज कुमार सोनी कुल 435329 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

1 सत्यपाल सिंह बघेलबीजेपी646875
2मनोज कुमार सोनीभाजपा435329
3प्रीता हरित
कांग्रेस45149