Lok Sabha Election 2019: पश्चिम बंगाल में छठे चरण के मतदान के दौरान एक बार फिर हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। राज्य के घाटल संसदीय क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार भारती घोष के सात तृणमूल कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई।  इसके बाद भाजपा उम्मीदवार घोष की आंखों से आंसू निकल गए।

यहां पोलिंग बूथ में घुसने की कोशिश कर रहीं भाजपा उम्मीदवार को तृणमूल की महिला कार्यकर्ताओं ने घेर लिया व उनके साथ धक्कामुक्की की। भाजपा उम्मीदवार भारती घोष की कार भी तोड़ दी गई।

घोष की कार पर अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंके। इससे उनकी कार का पीछे का शीशा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पत्थरबाजी में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।  घटना के समय भारती घोष के साथ 6 सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। पूर्व आईपीएस भारती घोष बूथ का निरीक्षण करने पहुंची थी।

वहीं, जब भारती घोष निरीक्षण के लिए पोलिंग बूथ में प्रवेश करने की कोशिश की तो वहां मौजूद महिलाओं ने जमकर नारेबाजी। उनकी भाजपा उम्मीदवार के साथ काफी तीखी बहस भी हुई।

पोलिंग बूथ पर मौजूद लोगों ने भाजपा प्रत्याशी भारती घोष गो, बैक के नारे भी लगाए। भाजपा ने इस हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हाथ बताया है।  इससे पहले गुरुवार रात  को पूर्व आईपीएस भारती घोष की कार से 1.13 लाख रुपये जब्त किए गए थे। भारती घोष ने पुलिस पर गलत तरीके से कार्रवाई करने का आरोप लगाय था।

पश्चिम बंगाल में छठे चरण के मतदान के तहत घाटल, मेदिनीपुर, बांकुरा समेत राज्य की 8 सीटों के लिए वोट डाला जा रहा है। घाटल से भाजपा की उम्मीदवार भारती घोष का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक अधिकारी उर्फ देब से है। देब बंगाली फिल्मों के सुपरस्टार हैं।

देब ने साल 2014 में सभी को हैरान में डालते हुए सीपीआई के संतोष राणा को 2.61 लाख मतों के अंतर से हराया था। इस बार वाम दल के स्थान पर भाजपा यहां मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में दिखाई दे रही है।

Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019