Lok Sabha Election 2019 Phase 2 Voting Updates: मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर गुरुवार को एक रैली के दौरान जेल में रहने के दौरान मिली प्रताड़नाओं के बारे में बताते हुए भावुक हो गईं। प्रज्ञा ठाकुर ने बताया कि ‘उन्हें बेल्ट से दिन रात पीटा जाता था, जिससे उनका पूरा शरीर सुन्न हो जाता था।’ साध्वी ने बताया कि उन्हें गालियां दी जाती और पीटा जाता था। उन्हें उल्टा लटकाने की धमकी दी जाती थी।
दूसरे चरण के लिए हो रहा मतदान समाप्त हो गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक दूसरे चरण में कुल 61.12% वोट पड़े। सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत पश्चिम बंगाल में पड़े, जहां कुल 75.27% वोट डाले गए। इसके अलावा असम में 73.32%, मणिपुर में 74.69% और पुडुचेरी में 74.40% वोट पड़े।
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को देशभर के 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान हुआ। जिन सीटों पर मतदान हुआ उनमें उत्तर प्रदेश की 8, बिहार की पांच, पश्चिम बंगाल की 3, महाराष्ट्र की 10, तमिलनाडु की 38, कर्नाटक की 14, ओडिशा की 5, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 3, जम्मू-कश्मीर की 2 और मणिपुर व पुडुचेरी की 1-1 सीट शामिल है। इन सभी सीटों पर 15.80 करोड़ से अधिक वोटर 1600 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे ।
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि भारत का प्रधानमंत्री झूठों का राजा है। तुम आतंकवाद से लड़ाई नहीं करना चाहते। यदि तुम चाहते, यदि तुम में समझ होती तो तुम आतंकवाद के आरोपी को उम्मीदवार नहीं बनाते।
दूसरे चरण के लिए गुरुवार को हो रहा मतदान समाप्त हो गया है। दूसरे चरण में कुल वोटिंग प्रतिशत 61.12% रहा।
महाराष्ट्र में 3 बजे तक 46.63% मतदान हुआ। वहीं तमिलनाडु में 52.02%, ओडिशा में 53%, मणिपुर में 67.5%, उत्तर प्रदेश में 50.39%, छत्तीसगढ़ में 59.72% और कर्नाटक में 49.26% वोट पड़े हैं। ये सभी आकंड़े दोपहर 3 बजे तक के हैं।
मालेगांव ब्लास्ट के पीड़ित के पिता ने साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत में उनकी भोपाल से लोकसभा चुनाव की उम्मीदवारी पर सवाल खड़ा किया है। बता दें कि भाजपा ने भोपाल सीट से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो कि कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगी।
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में 71.32%, दार्जिलिंग में 63.14%, रायगंज में 61.84% वोट पड़े हैं। राज्य में पड़े कुल औसत वोट की बात करें तो यह आंकड़ा 65.43% है। यह आंकड़े दोपहर 3 बजे तक के हैं।
पीएम मोदी ने कर्नाटक के बागलकोट में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीते एक साल से कर्नाटक में ड्रामा जारी है, जो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इस ड्रामा में सब कुछ है, जैसे इमोशन, बदला। इमोशन तो ऐसे हैं कि रैलियों और प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बार उनकी अधिकता हो जाती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बागलकोट में रैली को संबोधित कर रहे हैं।
ओडिशा के गंजम में वोट डालने पहुंचे 95 वर्षीय बुजुर्ग की मतदान केंद्र पर गिरने के बाद मौत हो गई। वोट डालने से पहले ही बुजुर्ग गिर गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
कर्नाटक चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के हेलीकॉप्टर और उनके सामान की तलाशी ली।
छत्तीसगढ़ के पू्र्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनके परिवार ने राजनंदगांव संसदीय क्षेत्र में अपना वोट डाला। रमन सिंह के साथ उनके बेटे और बहू ने भी वोट डाला।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल किया।
केरल में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पीएस श्रीधरन पिल्लई के खिलाफ पुलिस ने अटिंगल में मुस्लिमों को लेकर दिए गए सांप्रदायिक भाषण मामले में केस दर्ज किया है।
दिल्ली भाजपा प्रदेश कमेटी ने राजधानी में मेयर के चुनाव के लिए तीन पार्षदों के नाम की घोषणा की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दो महिला पार्षद अंजू कमलाकांत और सुनीता कांगड़ा व एक सिख पार्षद अवतार सिंह के नाम की घोषणा की।
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन सीटों के लिए हो रहे चुनाव के दौरान दोपहर 1 बजे तक 47 फीसदी से अधिक मतदान हो गया। राज्य की कांकेर, राजनंदगांव और महासुमंद सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं।
ओडिशा में भाजपा उम्मीदवार की कार से 4 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। निगरानी दल ने ढेकानाल जिले के हिंडोल विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार अशोक नायक की कार से यह राशि जब्त की। नायक इन पैसों के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से यूपी में दूसरे चरण के चुनाव वाले संसदीय क्षेत्रों में खराब ईवीएम को तुरंत ठीक करने की मांग की है। अखिलेश आजमगढ़ से नामांकन दाखिल करने पहुंचे हैं। सपा प्रमुख बुलंदशहर व राज्य के अन्य हिस्सों में ईवीएम खराब होने की खबरों के बारे में बोल रहे थे।
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के दौरान चोपरा में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस घटना में ईवीएम टूट गई।
असम में दोपहर 1 बजे तक सबसे अधिक 46.42 फीसदी मतदाना हुआ। दूसरे चरण के चुनाव में राज्य में पांच सीटों पर मतदान हो रहा है। तमिलनाडु में 1 बजे तक 39.49 फीसदी मतदान होने की खबर है। दोपहर 2 बजे तक कर्नाटक में 36.51 फीसदी और बिहार में पांच सीटों पर लगभग 38 फीसदी मतदान हुआ। बिहार के किशनगंज में 40.3 फीसदी, कटिहार 47 फीसदी, पूर्णिया में 42 फीसदी, भागलपुर में 33 फीसदी और बांका में 40.16 फीसदी मतदान हुआ।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ पीएम के लिए कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने के आरोप में आपराधिक शिकायत दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता जोगिंदर तुली ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से दिल्ली पुलिस को इस मामले में आदेश देने को कहा है।
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्र के मंगोली कला गांव के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। स्थानीय लोग पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था नहीं होने से नाराज हैं। पोलिंग बूथ नंबर 41 के चुनाव कर्मियों ने कहा कि अभी तक किसी भी ग्रामीण ने मतदान नहीं किया है।
चुनाव के बीच भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव पर जूता फेंका गया है। जूता फेंकने वाला शख्स कानपुर का बताया जा रहा है। घटना के वक्त जीवीएल दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।
पंजाब में कांग्रेस से निष्कासित नेता व पूर्व सांसद जगमीत बराड़ शिरोमणी अकाली दल में शामिल होंगे। बराड़ ने ट्वीट कर कहा, 'मैं शुक्रवार को मुक्तसर में शिअद में शामिल हो जाऊंगा।' कांग्रेस ने बराड़ को साल 2016 में पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद बराड़ टीएमसी में शामिल हो गए थे। पिछले साल उन्होंने टीएमसी से भी नाता तोड़ लिया था।
निर्वाचन आयोग ने ओडिशा में 'ड्यूटी की उपेक्षा' करने के मामले में एक उच्च रैंक के चुनाव पर्यवेक्षक को सस्पेंड कर दिया है। चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार कर्नाटक कैडर के आईएएस मोहम्मद मोहसिन को पीएम नरेंद्र मोदी के संबंध में आदेशों का पालन नहीं करने पर सस्पेंड किया गया है।
बसपा प्रमुख मायावती ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव प्रचार पर 72 घंटे के लिए लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। मायावती का कहना है कि चुनाव आयोग इस उल्लंघन पर आंख मूदे बैठा है। मायावती सीएम योगी के मंदिर जाने और दलित के घर खाना खाने के मामले में बोल रही थीं।
कर्नाटक सरकार में मंत्री डीके शिवकुमार ने कनकपुरा तालुका के डोड्डा हलाहल्ली पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
छत्तीसगढ़ में मतदान के दौरान राजनंदगांव में हुए विस्फोट में आईटीबीपी का जवान घायल हो गया। जवान की पहचान कॉन्स्टेबल मान सिंह के रूप में हुई है। जवान खतरे से बाहर है।
बसपा-सपा-रालोद की संयुक्त उम्मीदवार और भाजपा के पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने लखनऊ से नामांकन दाखिल करने के बाद रोड शो किया। इस दौरान डिंपल यादव और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद थे।Lucknow: SP-BSP-RLD candidate from Lucknow parliamentary constituency, Poonam Sinha, holds a road show after filing nomination; Shatrughan Sinha & Dimple Yadav also present #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/gxXojges3d— ANI UP (@ANINewsUP) April 18, 2019
पश्चिम बंगाल में रायगंज से सीपीएम के उम्मीदवार मोहम्मद सलीम के वाहन पर इस्लामपुर में हमला किया गया। सीपीएम ने इस हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ बताया है।West Bengal: CPM candidate from Raiganj Mohammad Salim's vehicle attacked in Islampur; CPM has alleged that TMC is behind the attack. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/TrtdrU7sb7— ANI (@ANI) April 18, 2019
अमरोहा से भाजपा उम्मीदवार कंवर सिंह तंवर का कहना है कि फर्जी वोट डाले जा रहे हैं। तंवर ने कहा कि बुर्के वाले महिलाओं की पहचान की जांच नहीं की जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के अमरेली में रैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि जम्मू-कश्मीरको छोड़कर देश में पिछले पांच साल में कही बम विस्फोट नहीं हुआ। आतंकवाद अब जम्मू-कश्मीर के महज ढाई जिलों तक सिमट कर रह गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने के मामले में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार शफीकउर रहमान बुर्क के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रहमान ने 11 अप्रैल को पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक बात कही थी।
केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। मेनका ने पिछली बार पीलीभीत संसदीय सीट से जीत दर्ज की थी।
कर्नाटक में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष तेजस्विनी अनंत कुमार ने बंगलुरू के बसवनागुड़ी में अपना वोट डाला। तेजस्विनी के साथ परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मतदान किया।Karnataka: State BJP Vice President Tejaswini Ananth Kumar casts her vote for #LokSabhaElections2019 at the polling station in Sri Vasavi Vidya Niketan in Bengaluru's Basavanagudi. pic.twitter.com/27YD9coFQi— ANI (@ANI) April 18, 2019
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटका मिला। कार्यकर्ता की पहचान 22 वर्षीय शिशुपाल के रूप में हुई है।
लखनऊ संसदीय सीट से सपा-बसपा-आरएली की संयुक्त उम्मीदवार के रूप में पूनम सिन्हा ने अपना नामांकन दाखिल किया है। पूनम सिन्हा भाजपा के पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी हैं।
पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बलों ने स्थानीय लोगों पर लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। स्थानीय लोग कुछ शरारती तत्वों द्वारा इस्लामपुर के उत्तर दिनाजपुर सब डिविजन में वोट दिए जाने से रोकने के बाद हाईवे बाधित कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
पश्चिम बंगाल भाजपा की महासचिव और रायगंज संसदीय सीट से पार्टी की उम्मीदवार देबश्री चौधरी ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर बूथ कैपचरिंग का प्रयास करने का आरोप लगाया। चौधरी ने कहा कि वे मुस्लिमों के बीच प्रचार भी कर रहे थे।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदान की अपील की।
बिहार में विपक्ष के नेता और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने फर्स्ट टाइम वोटर से मोदी सरकार के पिछले 5 साल के शासन काल में बेरोजगार हुए 5 करोड़ लोगों और युवाओं के लिए वोट डालने की अपील की।