Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनज़र बिहार में एनडीए ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी के उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया। इस सूची में जिन चेहरों पर सभी की नजरें टिकी हुई थीं, उनमें नवादा सीट से वर्तमान सांसद गिरिराज सिंह का टिकट काट दिया गया है। गरिराज सिंह को अब बेगुसराय से टिकट दिया गया है। वहीं, नवादा से एलजेपी के चंदन कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। पटना साहिब से भी शत्रुघ्न सिन्हा को बीजेपी ने बाहर का रास्ता दिखाया है और उनकी जगह रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार घोषित किया है।

2014 में भागलपुर से चुनाव हारने वाले शाहनवाज हुसैन को टिकट नहीं दिया गया है। जबकि, जमुई सीट से एलजेपी नेता और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान को टिकट दिया गया है। सारण सीट से राजीव प्रताप रुड़ी चुनाव लड़ेंगे।

NDA के उम्मीदवारों की सूची

पश्चिमी चंपारण- संजय जायसवाल
पूर्वी चंपारण- राधा मोहन सिंह
शिवहर- रमा देवी
सीतामढ़ी- डॉ. वरुण कुमार
मधुबनी- श्री अशोक कुमार यादव (भाजपा)
सुपौल- दिलेश्वर कामत
अररिया- प्रदीप सिंह (भाजपा)
किशन गंज- महमूद अशरफ (जदयू)
कटिहार- दुलाल चंद गोस्वामी
पूर्णिया- संतोष कुमार कुशवाहा
मधेपुरा- दिनेश चंद्र यादव
दरभंगा- गोपाल जी ठाकुर (भाजपा)
मुजफ्फपुर- अजय निषाद (भाजपा)
वैशाली- वीणा देवी (लोजपा)
गोपालगंज(SC)- आलोक कुमार सुमन (जदयू)
सिवान- कविता सिंह (जदयू)
महाराजगंज- जनार्दन सिंह (भाजपा)
सारण- राजीव प्रताप रूडी (भाजपा)
हाजीपुर- पशुपति कुमार पारस (लोजपा)
समस्तीपुर- राम सिंह पासवान
बेगुसराय- गिरिराज सिंह (भाजपा)
खगड़िया- …… (लोजपा)
भागलपुर- अजय कुमार मंडल (जदयू)
बांका- गिरिधारी यादव (जदयू)
बक्सर- अश्विनी कुमार चौबे (भाजपा)
नालंदा- कौशलेन्द्र कुमार (जदयू)
पटना साहिब- रविशंकर प्रसाद (भाजपा)
आरा- राजकुमार सिंह (भाजपा)
बक्सर- अश्विनी कुमार चौबे (भाजपा)
सासाराम- छेदी पासवान (भाजपा)
काराकाट- महाबली सिंह (जदयू)
जहानाबाद- चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (जदयू)
सुशील कुमार सिंह (भाजपा)
गया- विजय कुमार मांझी
नवादा- चंदन कुमार (लोजपा)
जमुई- चिराग कुमार पासवान (लोजपा)
औरंगाबाद- सुशील कुमार सिंह (भाजपा)
झंझारपुर- रामवृक्ष मंडल
पाटलिपुत्र- रामकृपाल यादव (बीजेपी)

 

बिहार में एनडीए के उम्मीदवारों की लिस्ट.