Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी की बस्ती रैली में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपशब्द बोले गए। प्रियंका बस्ती में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार करने पहुंची थी। प्रियंका ने रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा।

प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में लोगों से कहा, ‘ किसानों पर जब आपत्ति आई, जब उनके खेतों का नुकसान हुआ, जब आवारा पशु की समस्या से वह जूझ रहे तब एक बीमा का पैसा उनके पास नहीं आया।’

प्रियंका ने कहा, ‘अगर आप देश के किसानों के बीच जाते… गांव-गांव में जाते तो कम से कम आपको ये तो पता चलता कि आवारा पशु के नाम क्या रखे हैं हमारे देशवालों ने… नाम तो पता चलता।’ कांग्रेस महासचिव के इस बात पर भीड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योगी का नाम लिया।

पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी पीएम नरेंद्र पर अपने बंगले में बंद रहने का आरोप लगाया। प्रियंका ने कहा कि प्रचार के लिए बड़े-बड़े भाषण देते हैं, बड़े-बड़े भाषण देते हैं। लोगों से घुलते मिलते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आपका लोगों से नाता टूट चुका है।

बच्चों ने लगाया था ‘चौकीदार चोर है’ का नाराः इससे पहले प्रियंका की अमेठी यात्रा के दौरान बच्चों ने ‘चौकीदार चोर है’ का नारा लगाया था। इसके बाद इस पर विवाद हो गया था। केंद्रीय मंत्री व अमेठी से उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने इस पर आपत्ति जताई थी। स्मृति ने 1 मई को  अपने ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में वो वीडियो पोस्ट किया गया था जिसमें बच्चों ने पीएम के लिए अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया था।

हालांकि, एक अन्य वीडियो में प्रियंका गांधी ने पीएम के खिलाफ अभद्र नारा लगाने पर बच्चों को समझाते हुए कहा था, ‘ये वाला नहीं… ये अच्छा नहीं है। अच्छे बच्चे बनो।’ इसके बाद बच्चे राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर देते हैं। ट्विटर पर ये दोनों वीडियो वायरल हुए थे।

Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019