Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी और महागठबंधन के उम्मीदवार सोनू  सिंह के बीच बहस हो गई। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सोनू सिंह से दबंगई ना करने की नसीहत थी।

मेनका गांधी का आरोप था कि सोनू सिंह व उनके समर्थक वोटरों को धमका रहे हैं। उन्होंने सोनू सिंह पर वोटरों को धमकाकर अपने पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगाया। वहीं सोनू  सिंह ने मेनका गांधी ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

इस बात पर सोनू सिंह ने मेनका से कहा, ‘आप बताइए, हम कहां से दबंगई कर रहे हैं।’ वीडियो में सोनू सिंह मेनका गांधी के सामने हाथ जोड़ते दिखाई दे रहे हैं।

Lok Sabha Election 2019 Phase 6 Voting LIVE Updates

सोनू सिंह का कहना है कि पूरे गांव में ही उनके समर्थन है। सिंह ने कहा कि इस गांव में मेनका का वोटर ही नहीं है तो वो ऐसा आरोप कैसे लगा सकती हैं। इससे पहले मेनका गांधी अलग-अलग बूथों पर जाकर मतदान का जायजा ले रही हैं।

 

2014 में पीलीभीत से लड़ा था चुनावः मेनका ने साल 2014 का चुनाव पीलीभीत से लड़ा था। इस बार पार्टी ने उन्हें सुल्तानपुर से टिकट दिया है। साल 2014 में इस सीट से उनके बेटे वरुण गांधी ने चुनाव लड़ा था। पार्टी ने इस बार वरुण को मेनका गांधी की सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है।

प्रचार के लिए सुल्तानपुर में डटे वरुणः वरुण गांधी पीलीभीत में चुनाव खत्म होने के बाद पूरी तरह से सुल्तानपुर में अपनी मां व केंद्रीयमंत्री मेनका गांधी के लिए चुनाव प्रचार में जुट गए थे।

Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019