लोकसभा चुनाव के पहले दो चरणों में यूपी की कुल 16 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। अब तीसरे चरण में राज्य की 10 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण में जिन लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें – संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदांयू, आंवला और बरेली शामिल हैं।

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections Result 2019) में इन सीटों में आठ पर बीजेपी का कमल खिला था जबकि संभल और मैनपुरी में सपा की साइकिल दौड़ी थी। संभल में सपा के दिग्गज ने शफीकुर्रहमन बर्क ने जीत दर्ज की थी जबकि मैनपुरी में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव जीते थे। मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा को 94,389 वोटों से जीत मिली थी, यह अंतर पिछले लोकसभा चुनावों के मुकाबले कम था।

यूपी में तीसरे चरण में जिन सीटों पर वोट डाले जाएंगे उनमें बीजेपी को छह पर एक लाख से ज्यादा वोटों से जीत मिली थी। इन सीटों में हाथरस, आगरा, फतेहपुर सिकरी, एटा, आंवला और बरेली शामिल हैं। बीजेपी ने फिरोजाबाद और बदांयू सीटों पर क्रमश: 28,781 वोटों और 18,454 वोटों से जीत दर्ज की थी। इन दोनों ही सीटों को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है।

किस सीट पर क्या रहा था मार्जिन?

लोकसभा सीटविजेता प्रत्याशीपार्टीप्राप्त वोटदूसरे नंबर का प्रत्याशीपार्टीप्राप्त वोटमार्जिन
1संभलशफीकुर रहमान बर्कSP6,58,006परमेश्वर लाल सैनीBJP4,83,1801,74,826
2हाथरस (एससी)राजवीर सिंह दिलेरBJP6,84,299रामजी लाल सुमनSP4,24,0912,60,208
3आगरा (एससी)सत्यपाल सिंह बघेलBJP6,46,875मनोज कुमार सोनीBSP4,35,3292,11,546
4फ़तेहपुर सीकरीराजकुमार चाहरBJP6,67,147राज बब्बरINC1,72,0824,95,065
5फिरोजाबादचन्द्रसेन जादौनBJP4,95,819अक्षय यादवSP4,67,03828,781
6मैनपुरीमुलायम सिंह यादवSP5,24,926प्रेम सिंह शाक्यBJP4,30,53794,389
7एटाराजवीर सिंहBJP5,45,348देवेन्द्र सिंह यादवSP4,22,6781,22,670
8बदायूंसंघमित्रा मौर्यBJP5,11,352धर्मेन्द्र यादवSP4,92,89818,454
9आंवलाधर्मेन्द्र कश्यपBJP5,37,675रुचि वीराBSP4,23,9321,13,743
10बरेलीसंतोष गंगवारBJP5,65,270भगवत शरण गंगवारSP3,97,9881,67,282

तीसरे चरण की सीटों पर कौन-कौन भाजपा, सपा और बसपा का प्रत्याशी

लोकसभा सीटBJP प्रत्याशीसपा – कांग्रेस प्रत्याशीबसपा प्रत्याशी
1संभलपरमेश्वर लाल सैनीजियाउर्रहमान बर्कसौलत अली
2हाथरस (एससी)अनूप वाल्मिकीजसवीर वाल्मिकीहेमबाबू धनगर
3आगरा (एससी)एसपी सिंह बघेलसुरेश चंद कर्दमपूजा अमरोही
4फ़तेहपुर सीकरीराजकुमार चाहररामनाथ सिकरवाररामनिवास शर्मारामेश्वर चौधरी (निर्दलीय)
5फिरोजाबादविश्वदीप सिंहअक्षय यादवचौधरी बशीर
6मैनपुरीजयवीर सिंहडिंपल यादवशिव प्रसाद यादव
7एटाराजवीर सिंहदेवेश शाक्यमोहम्मद इरफान
8बदायूंदुर्विजय सिंहआदित्य यादवमुस्लिम खां
9आंवलाधर्मेंद्र कश्यपनीरज मौर्यसत्यवीर
10बरेलीछत्रपाल गंगवारप्रवीण सिंह ऐरनआबिद अली

बीजेपी, सपा और बसपा के सामने क्या-क्या चैलेंज?

तीसरे चरण की दो लोकसभा सीटों फिरोजाबाद और बदांयू पर पिछली बार बीजेपी मामूली अंतर से जीती थी। इस बार सपा ने यहां पूरा जोर लगाया हुआ है। फिरोजाबाद से अक्षय यादव फिर मैदान में हैं और पिछली बार उनके प्रतिद्वंदी रहे शिवपाल इस बार उनके साथ हैं। इसी तरह बदांयू में सपा ने शिवपाल के बेटे आदित्य को प्रत्याशी बनाया है। वहीं दूसरी तरफ सपा के लिए मैनपुरी लोकसभा रूपी अपने किले को बचाने की चुनौती भी है। यहां पिछली बार मुलायम सिंह यादव की जीत का अंतर एक लाख से कम रहा था। बसपा के लिए इस चरण में अपना खाता खोलना सबसे बड़ी चुनौती है।