UP Exit Poll Result 2019: लोकसभा चुनाव 2019 में 7वें चरण का मतदान समाप्त होते ही एक्जिट पोल आने लगे हैं। सभी चैनलों ने सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश में एनडीए की सीटों में कटौती दिखाई है। वहीं, महागठबंधन को मजबूत दिखाया गया है। हालांकि, इस प्रदेश में कांग्रेस की हालत अब भी पतली बताई जा रही है। अगर सर्वे की बात करें तो टाइम्स नाऊ-वीएमआर ने अपने एक्जिट पोल में एनडीए को यूपी में नुकसान तो दिखाया है, लेकिन सबसे ज्यादा 56 सीटें हासिल होने का दावा भी किया है।
टाइम्स नाऊ-वीएमआर एक्जिट पोल: टाइम्स नाऊ-वीएमआर ने अपने सर्वे में दावा किया है कि 2014 में एनडीए ने 80 में से 73 सीटें हासिल की थीं। हालांकि, 2019 में एनडीए यह कामयाबी दोहराते हुए नजर नहीं आ रहा है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 56 सीटें मिल रही हैं। वहीं, एसपी-बीएसपी-आरएलडी गठबंधन की झोली में 20 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा कांग्रेस के खाते में 2014 की तरह महज 2 सीटें ही बताई जा रही हैं।
National Hindi News, 20 May 2019 LIVE Updates: दिनभर की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
India TV-CNX Exit Poll Results 2019 Updates
न्यूज 24- टुडे चाणक्य: न्यूज 24 और टुडे चाणक्य के सर्वे में भी एनडीए को नुकसान दिखाया गया है, लेकिन यहां सिर्फ 8 सीटें घटती नजर आ रही हैं। इस सर्वे में महागठबंधन को 13 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 2 ही सीटें दिखाई गई हैं।
ABP-CVoter Exit Poll Results 2019
India Today-Axis Exit Poll Results 2019
रिपब्लिक टीवी – सीवोटर: रिपब्लिक टीवी और सीवोटर ही सिर्फ एक मात्र ऐसा एग्जिट पोल है, जिसने यूपी में एनडीए को तगड़ा नुकसान होने का अनुमान जताया है। इस सर्वे में एनडीए को महज 38 सीटें मिलने का दावा किया गया है। वहीं, महागठबंधन यहां 40 सीटों के साथ मजबूत स्थिति में दिखाया गया है। इसके अलावा कांग्रेस की झोली में 2 ही सीटें डाली गई हैं।
Times Now-VMR Exit Poll Results
आज तक – एक्सिस माय इंडिया: इस एग्जिट पोल ने देश के सबसे बड़े राजनीतिक सूबे उत्तर प्रदेश में एनडीए को 62 से 68 सीटें तक मिलने का अनुमान जाहिर किया है। वहीं, महागठबंधन के खाते में 0-7 सीटें दिखाई गई हैं। आज तक – एक्सिस माय इंडिया का दावा है कि कांग्रेस इस बार 1 से 2 सीट ही हासिल कर पाएगी।