लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशियों की दो सूची जारी की जा चुकी है। वहां पर कर्नाटक से भी सात उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम नदारद है, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या वे इस बार चुनाव लड़ेंगे या नहीं?
कांंग्रेस के सूत्र बताते हैं कि कई नेता खड़गे को एक बार फिर कर्नाटक की ही Gulbarga सीट से उम्मीदवार बनाना चाहते हैं। 9 बार के विधायक खड़गे 2014 और फिर 2019 में लोकसभा का चुनाव भी लड़े हैं। पिछली बार तो उन्हें Gulbarga सीट से ही हार का सामना करना पड़ गया था। लेकिन एक बार फिर इसी सीट से उनकी दावेदारी सबसे ज्यादा मजबूत मानी जा रही है। दूसरे नंबर पर उन्हीं के परिवार के Radhakrishna Doddamani को यहां से टिकट दिया जा सकता है।
अब बताया जा रहा है कि खुद मल्लिकार्जुन खड़गे इस बार चुनाव लड़ने को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं हैं। एक तरफ तो उनकी उम्र का फैक्टर है तो वहीं दूसरी तरफ अध्यक्ष पद की अलग जिम्मेदारियों का बोझ भी उनके ऊपर चल रहा है। इसी वजह से इस बार वे चुनाव लड़ने से बच रहे हैं। ये अलग बात है कि खड़गे ने अंतिम फैसला हाईकमान पर ही छोड़ दिया है। अगर हाईकमान ने चाहा तो उन्हें भी चुनावी मैदान में उतरना पड़ सकता है।
वैसे कांग्रेस की चुनावी लिस्ट से ये साफ भी होता दिख रहा है कि इस बार कई कद्दावर नेताओं को ही चुनावी मैदान में उतार जीतने पर फोकस किया जा रहा है। इसी वजह से केसी वेणुगोपाल तक को इस बार टिकट दिया गया है। कमलनाथ और अशोक गहलोत के बेटे भी चुनावी मैदान में खड़े हैं। अब क्या खड़गे भी फिर चुनावी राजनीति में कदम रखते हैं या नहीं, इस पर सभी की नजर रहने वाली है।