Karnataka Election Results 2018: 224 सदस्यों वाली कर्नाटक विधान सभा की 222 सीटों पर शनिवार (12 मई) को मतदान हुए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक कुल 72.13 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे। दो सीटों (आरआर नगर और विजयानगर) पर चुनाव टल गया था। वहां बाद में मतदान कराए जाएंगे। फिलहाल 222 सीटों पर नतीजे मंगलवार (15 मई) को आएंगे। चुनाव आयोग ने मतगणना की तैयारी पूरी कर ली है। वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुल 222 मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे से होगी। सुबह 10 बजे से नतीजों के रुझान मिलने शुरू हो जाएगे जबकि दोपहर तक राज्य में अगले विधान सभा की स्थिति साफ हो जाएगी। तमाम टीवी चैनलों के साथ-साथ जनसत्ता.कॉम भी आपको कर्नाटक के तेज चुनाव परिणाम से आपको अपडेट कराता रहेगा।
कर्नाटक चुनाव परिणाम से जुड़ी हरेक जानकारी और उससे जुड़े पाठकों के सवालों का जवाब जनसत्ता.कॉम आपको उपलब्ध कराएगा।
1. कर्नाटक चुनाव परिणाम ऑनलाइन हम कहां देख सकते हैं?
इसके लिए आप सीधे जनसत्ता.कॉम की वेबसाइट पर क्लिक करें। वहां कर्नाटक चुनाव परिणाम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर भी कर्नाटक चुनाव के नतीजे देख सकते हैं।
2. कर्नाटक चुनाव 2018 की विधानसभावार परिणाम ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं?
जनसत्ता.कॉम आपको कर्नाटक चुनाव 2018 के परिणामों से जुड़ी हर जानकारी विधानसभावार ऑनलाइन उपलब्ध करा रहा है। इसके अलावा आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर भी हरेक विधान सभा और हरेक उम्मीदवार से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।
3. कर्नाटक चुनाव परिणाम से जुड़ी लाइव कवरेज ऑनलाइन कहां देख सकते हैं?
जनसत्ता.कॉम कर्नाटक चुनाव परिणाम 2018 से जुड़ी हरेक जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करा रहा है। आप जनसत्ता.कॉम पर लॉग इन कर इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।
4. कर्नाटक चुनाव 2018 के परिणाम पार्टी के हिसाब से कैसे और कहां देख सकते हैं?
जनसत्ता.कॉम कर्नाटक विधान सभा चुनाव 2018 और उसके परिणाम से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध करा रहा है। यहां आप पार्टी वाइज और कैंडिडेट वाइज चुनाव परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर भी ऐसी जानकारी हासिल कर सकते हैं।