Karnataka Election Results 2018: कर्नाटक का जनादेश आने में अब थोड़ा ही वक्त बच गया है। ऐसे में सियासी चर्चा का बाजार गर्म है कि दक्षिण भारतीय राजनीति का प्रवेश द्वार कहलाने वाले कर्नाटक में अगली सरकार किस पार्टी की होगी? क्या पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी इस राज्य को भी कांग्रेस मुक्त बना पाएंगे या फिर उनका जादू यहां फीका पड़ जाएगा। क्या कांग्रेस या बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिल पाएगा या तमाम एग्जिट पोल में दिखाई जा रही तीसरे नंबर की पार्टी जनता दल सेक्यूलर की सहायता से ही कोई सरकार बन पाएगी। इन सभी सवालों का समाधान मंगलवार को आने वाले नतीजों पर निर्भर करेगा। आप इन सवालों का हल देने वाला सबसे तेज चुनाव परिणाम जनसत्ता.कॉम पर देख सकते हैं।

कर्नाटक की 224 विधान सभा सीटों में से 222 पर शनिवार (12 मई) को वोटिंग हुई है। दो सीटों (आरआर नगर और विजयानगर) पर चुनाव टल गया था। वहां बाद में मतदान कराए जाएंगे। बहरहाल, कांग्रेस को उम्मीद है कि वो फिर से राज्य में सरकार बना लेगी। फिलहाल कांग्रेस के 122 विधायक हैं लेकिन पोल ऑफ एगिजट पोल में उसे 86 सीटें मिलती हुई दिखाई गई हैं। हालांकि, इंडिया टुडे- एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 106 से 118 सीटें मिलने का दावा किया गया है।

बीजेपी पांच साल बाद फिर सत्ता पाने को बेकरार है। एग्जिट पोल में उसे दूसरे नंबर की पार्टी बताया गया है। हालांकि, पोल ऑफ एग्जिट पोल में वह नंबर वन पार्टी है। जेडीएस हर तरह के पोल में तीसरे नंबर की पार्टी है।
कर्नाटक चुनाव परिणाम से जुड़ी हरेक जानकारी और उससे जुड़े पाठकों के सवालों का जवाब जनसत्ता.कॉम आपको उपलब्ध कराएगा।

कर्नाटक चुनाव परिणाम ऑनलाइन हम कहां देख सकते हैं?
इसके लिए आप सीधे जनसत्ता.कॉम की वेबसाइट पर क्लिक करें। वहां कर्नाटक चुनाव परिणाम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर भी कर्नाटक चुनाव के नतीजे देख सकते हैं।

कर्नाटक चुनाव 2018 की विधानसभावार परिणाम ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं?
जनसत्ता.कॉम आपको कर्नाटक चुनाव 2018 के परिणामों से जुड़ी हर जानकारी विधानसभावार ऑनलाइन उपलब्ध करा रहा है। इसके अलावा आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर भी हरेक विधान सभा और हरेक उम्मीदवार से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।