कर्नाटक चुनाव की वोटिंग संपन्न हो गई है और अब एग्जिट पोल के नतीजे भी आने लगे हैं। किसी एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त दिख रही है तो किसी में बीजेपी बाजी मारती दिख रही है। ज्यादातर एग्जिट पोल में या तो कांग्रेस को बहुमत दिखाई जा रही है या फिर वो सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। बीजेपी के पक्ष में सिर्फ दो ही एग्जिट पोल जाते दिख रहे हैं।
जन की बात एग्जिट पोल
जन की बात एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त दिखाई दे रही है, वो सत्ता में भी वापस आ सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी के खाते में 94-117, कांग्रेस 91-106, जेडीएस 14-24, अन्य- 0-2 सीटें जा सकती हैं।
ZEE Matrize एग्जिट पोल
जी न्यूज के Matrize एग्जिट पोल की बात करें तो बीजेपी को 79-94, कांग्रेस 103-118, जेडीएस 25-33 सीटें, अन्य 2-5 सीटें मिल सकती हैं। यानी कि यहां पर कांग्रेस सत्ता में आती दिख रही है।
PMARQ एग्जिट पोल
PMARQ का एग्जिट पोल कर्नाटक चुनाव में किसी को भी बहुमत नहीं दे रहा है, यानी कि त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति का अनुमान जताया जा रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी 85-100, कांग्रेस 94-108, जेडीएस 24-32, अन्य 2-6 सीटें मिल सकती हैं।
ABP-C VOTER एग्जिट पोल
ABP-C VOTER एग्जिट पोल भी त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति दिखा रहा है, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी जरूर बन रही है, लेकिन बहुमत से दूर रह सकती है। एग्जिट ने बीजेपी 83-95, कांग्रेस 100-112, जेडीएस 21-29, अन्य- 2-6 सीटें दी हैं।
इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल
इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल ने कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दे दी है। एग्जिट पोल के मुताबिक इस चुनाव में कांग्रेस को 122-140 सीटें, बीजेपी को 62-80, जेडीएस को 20-25, अन्य को 0-3 सीटें मिल सकती हैं.
TV9 Polstrat एग्जिट पोल
TV9 Polstrat एग्जिट पोल की बात करें तो इसमें एक बार फिर त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई गई है। पोल के मुताबिक बीजेपी को 88-98, कांग्रेस 99-109, जेडीएस 21-26, अन्य 0-4 सीटें मिल सकती हैं।
TIMES NOW ETQ एग्जिट पोल
TIMES NOW ETQ के एग्जिट पोल में कांग्रेस को सिंपल बहुमत मिल सकता है, यानी कि जितनी जरूरत है उतनी सीटें। इस एग्जिट पोल में बीजेपी को 85, कांग्रेस 113, जेडीएस 23, अन्य 3 सीटें दी जा रही हैं।
टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल
टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल भी कांग्रेस के लिए खुशखबरी लेकर आया है। इस एग्जिट पोल ने भी कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिखा दिया है। पोल के मुताबिक बीजेपी को 92 सीटें, कांग्रेस को 120 सीटें और जेडीएस के खाते में 12 सीटें जा सकती हैं। अन्य का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है।
इंडिया टीवी CNX एग्जिट पोल
इंडिया टीवी CNX एग्जिट पोल भी कांग्रेस को बहुमत दिखा रहा है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी के खाते में 80-90 सीटें जा सकती हैं, कांग्रेस को 110 से 120 सीटें और जेडीएस को 20-24 सीटों से संतुष्ट करना पड़ सकता है।
न्यूज नेशन CGS एग्जिट पोल
न्यूज नेशन CGS एग्जिट पोल बीजेपी को कर्नाटक चुनाव में बढ़त दिखा रहा है। इनके एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 114 सीटें मिल सकती हैं, कांग्रेस को 86 सीटें, जेडीएस के खाते में 21 सीटें जा सकती हैं।