महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की सत्ता में वापसी तो हो रहा है, लेकिन महाराष्ट्र की 288 सीटों पर रुझान के मुताबिक बीजेपी को 94 और शिवेसना को 65 सीटें मिलती ही दिख रही हैं। जबकि 2014 के चुनाव में बीजेपी को 122 सीटें मिली थीं इस तरह से महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव बीजेपी करीब 30 सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटो में 171 सीटों का रुझान आ चुका है। जिसमें भाजपा- शिवसेना गठबंधन 121 सीटो पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 45 सीटो पर आगे है। बीजेपी के 121 सीटों में 38 पर शिवसेना और 83 पर बीजेपी आगे है।
महाराष्ट्र की कराड दक्षिण विधानसभा सीट पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता पृथ्वीराज चह्वाण की नाक का सवाल बन चुकी है। पृथ्वीराज एक बार फिर सातारा जिले की कराड दक्षिण विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। सातारा जिला महाराष्ट्र के पश्चिम इलाके में आता है। इस चुनाव क्षेत्र में पृथ्वीराज को बीजेपी के अतुल भोसले से कड़ी चुनौती मिल रही है। सातारा में लोकसभा का भी उपचुनाव हो रहा है, क्योंकि एनसीपी के टिकट पर सांसद चुने गए उदयन राजे भोसले बीजेपी में आ चुके हैं। इस बार उप-चुनाव में वह बीजेपी के टिकट पर उम्मीदवार हैं। एनसीपी ने उनके खिलाफ श्रीनिवास पाटिल को खड़ा किया है।
बता दें कि 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 144 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करना जरूरी है। 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। उस दौरान बीजेपी ने 122 सीटें जीती थीं, जबकि शिव सेना के खाते में 63 सीटें गई थीं। वहीं, कांग्रेस 42 व एनसीपी 41 सीटें जीत पाई थी। चुनाव के बाद बीजेपी-शिव सेना ने गठबंधन करके देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार बनाई थी।
Highlights
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। नंदुरबार जिले की 4 विधानसभा सीटों बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विधिवत राजनीति में एंट्री की पहली आम जनसभा नंदुरबार जिले में हुई थी। यह जिला एक वक्त कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत यहीं से किया करती थीं।
हरियाणा और महाराष्ट्र के अब तक के नतीजों पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं दोनों ही राज्यों के चुनावी रुझानों से बेहद खुश हूं। इसके अलावा इस बात की भी खुशी है कि यूपी में भी पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है।
कांग्रेस नेता ग़ुलाम नबी आजाद ने कहा- ये बीजेपी के ख़िलाफ़ वोट है और जो भी छोटे दल जीते हैं उनको ये बात याद रखनी चाहिए कि अगर फिर से वो बीजेपी के साथ किसी लालच में जाएंगे तो जनता उन्हें माफ नहीं करेगी.
महाराष्ट्र में फडणवीस बीजेपी का मजबूत नेता होने के बावजूद पूर्ण बहुमत नहीं दर्ज कर पाई बीजेपी
बीजेपी गठबंधन ने महाराष्ट्र के रुझानों में बहुमत हासिल कर लिया है। जबकि कांग्रेस और एनसीपी 94 सीटो पर है।
महाराष्ट्र से भी एक बड़ी खबर आ रही है। शिवसेना के नेता संजय राउत ने बीजेपी से मुख्यमंत्री का पद मांगा है। वे चाहते हैं कि ढाई साल बीजेपी का सीएम रहे और ढाई साल शिव सेना का
महाराष्ट्र् में भाजपा गठबंधन बहुमत के आकड़े पार कर चुकी है, वहीं कांग्रेस 90 सीटो पर आगे चल रही है। कांग्रेस 37 सीट पर तो एनसीपी 51 सीटो पर आगे चल रही है
महाराष्ट्र् में भाजपा गठबंधन बहुमत के आकड़े पार कर चुकी है, वहीं कांग्रेस 90 सीटो पर आगे चल रही है।
महाराष्ट्र् में भाजपा गठबंधन 164, कांग्रेस गठबंधन 76 सीटो पर आगे चल रही है। हालांकि अशोक चौव्हान लगातार बढत बनाये रखे है।
महाराष्ट्र् में भाजपा गठबंधन 168, कांग्रेस गठबंधन 82 सीटो पर आगे चल रही है। हालांकि अशोक चौव्हान लगातार बढत बनाये रखे है।
महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटो में 182 सीटो का रुझान आ चुका है। में भाजपा- शिवसेना गठबंधन 129 सीटो पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 46 सीटो पर आगे है। बीजेपी के 121 सीटों में 40 पर शिवसेना और 89 पर बीजेपी आगे है।
महाराष्ट्र में भाजपा 107 सीटो पर आगें जबकि कांग्रेस 39 सीटो पर आगे चल रही है। बीजेपी के 107 सीटों में 76 पर बीजेपी और 31 सीटो पर शिवसेना आगें है। वहीं 23 पर कांग्रेस और 16 पर एनसीपी आगे है।
कांग्रेस के पूर्व सीएम अशोक चौव्हान कराड सीट से आगे चल रहे है। चौव्हान शुरूआती रूझान में बीजेपी से आगे है।
कराड उत्तर विधानसभा सीट की राजनीतिक इतिहास की बात करें तो इस विधानसभा सीट की जनता ने कभी भी बीजेपी और शिवसेना पर भरोसा नहीं जताया है। यहां से हमेशा कांग्रेस और एनसीपी के प्रत्याशी ही जीतते रहे हैं। साल 2014 के चुनाव में भी एनसीपी के शामराव ऊर्फ बालासाहेब पाटील ही जीत दर्ज की थी। वो कई 1999 से यहां से जीत रहे हैं और एक बार निर्दलीय ने भी जीत दर्ज की थी।
यह विधानसभा सीट सतारा जिले के अंतर्गत आती है और यह क्षेत्र सतारा लोकसभा क्षेत्र में है। यहां कुल 276153 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 143676 है और महिला मतदाता 132477 हैं। कराड़ जिला मुंबई से 290 किलोमीटर दूर कोयना नदी और कृष्णा नदी के संगम पर बसा हुआ है। इस सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम अशोक चव्हाण का कब्जा रहा है, और इस बार भी चुनावी मैदान में है लेकिन बीजेपी उम्मीदवार कड़ी टक्कर दे रहे है।
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण की सीट कांग्रेस के लिए नाक की सवाल बन गई है। चव्हाण इस बार फिर सातारा जिले की कराड दक्षिण विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे है। हालांकि एक्सिट पोल के नतीजे चव्हाण और अतुल भोसले में कड़ी टक्कर दिखा रहा है।