India TV-CNX Lok Sabha Elections Exit Poll Results 2019: भारत में 17वीं लोकसभा के गठन के लिए करीब डेढ़ महीने तक सात चरणों में मतदान संपन्न हुए। 19 मई को अंतिम चरण का मतदान हुआ। अब 23 मई को नतीजे जारी होंगे। हालांकि, उससे पहले पहले तमाम टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल सर्वे के नतीजे आ गए हैं। एक्जिट पोल के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2019 में एनडीए को बहुमत मिलने की संभावना है। कुल 542 सीटों में से एनडीए को 300, कांग्रेस गठबंधन को 120, सपा-बसपा-रालोद को 28 और अन्य को 94 सीटें मिल सकती है।
दिल्ली की सभी सातों सीटें भाजपा के खाते में जाती दिख रही है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी ‘आप’ का खाता खुलता भी नहीं दिख रहा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा और अपना दल (एनडीए) 50 सीटें जीत सकती है। वहीं, कांग्रेस 2, महागठबंधन में शामिल रालोद 1, समाजवादी पार्टी 14, और बहुजन समाज पार्टी 13 सीटों पर जीत हासिकल कर सकती है। अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच कांटे की टक्कर की संभावना है। मध्य प्रदेश की 29 में से 24 सीटें भाजपा और कांग्रेस को 5 सीटें मिलती दिख रही है। पंजाब में कांग्रेस को 8, भाजपा को 1, शिरोमणि अकाली दल को 4 सीटें मिलने की संभावना है।
महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा 48 सीटें हैं। इसमें से भाजपा 20, शिवसेना 14, कांग्रेस 8 और एनसीपी 6 सीटों पर जीतती दिख रही है। गोवा की दोनों सीटें भाजपा के खाते में जाती दिख रही है। असम में की कुल 14 सीटों में से भाजपा के खाते में 9, कांग्रेस के खाते में 2, एआईयूडीआईएफ के खाते में 2 और 1 सीट अन्य के खाते में जा सकती है। पश्चिम बंगाल में भाजपा को 12, तृणमूल कांग्रेस को 29 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने की संभावना है।
हरियाणा में भाजपा 10 में 9 सीटें जीतती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस के खाते में एक सीट जाती दिख रही है। भाजपा को यहां 2 सीट का फायदा मिलता दिख रहा है। जबकि, इनेलो को 2 सीट का घाटा होता दिख रहा है। राजस्थान की 25 में से 21 सीटें भाजपा जीत सकती है। वहीं, 4 कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही है। यहां भाजपा को सीधे 4 सीटों का घाटा होता दिख रहा है।
छत्तीसगढ़ में 11 में से 6 सीटें कांग्रेस और 5 पर भाजपा जीत सकती है। जम्मू में 2 पर भाजपा, 3 पर एनसी और 1 पर कांग्रेस जीत सकती है। ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटों पर एक्जिट पोल के जो नतीजे आ रहे हैं, उसके अनुसार, नवीन पटनायक की बीजू जनता दल 15 और भाजपा 6 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। कर्नाटक में भाजपा को 17, कांग्रेस को 8 सीट मिलने की संभावना है।
Loksabha Election 2019 Exit Poll Result Live Update
तमिलनाडु में डीएमके को 17, एआईएडीएमके को 8, कांग्रेस को 6, भाजपा को 3, पीएमके को 2 और अन्य को 3 सीटें मिल सकती है। आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को 18 और टीडीपी को 7 सीटें मिलती दिख रही है। तेलंगाना में टीआरएस 14, कांग्रेस 2 और एआईएमआईएम एक सीट पर चुनाव जीत सकती है। गुजरात में भाजपा 26 में से 22 सीटें जीत सकती है। वहीं, 4 सीटें कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही है।
बता दें कि इस बार के चुनाव के अंतिम चरण में पश्चिम बंगाल में हिंसा को देखते हुए चुनाव आयोग ने पहली बार चुनाव प्रचार की समय सीमा में एक दिन की कटौती कर दी थी। राज्य में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच जबर्दस्त टक्कर देखने को मिल सकता है।
Exit Polls Results 2019 Lok Sabha Elections LIVE: Check Here
Elections ABP-CVoter Exit Poll Results 2019: : ABP न्यूज एग्जिट पोल सर्वे
Highlights
झारखंड की कुल 14 सीटों में से भाजपा को 9 सीटें मिलती दिख रही है। जबकि पिछले चुनाव में भाजपा को 12 सीटें मिली थी। कांग्रेस को पिछली बार एक भी सीट नहीं मिली थी, जबकि इस बार 2 सीटें मिलती दिख रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा को पिछली बार 2 सीट मिली थी, इस बार तीन सीटें मिलती दिख रही है।
एक्जिट पोल के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2019 में एनडीए को बहुमत मिलने की संभावना है। कुल 542 सीटों में से एनडीए को 300, कांग्रेस गठबंधन को 120, सपा-बसपा-रालोद को 28 और अन्य को 94 सीटें मिल सकती है।
एक्जिट पोल के मुताबिक बिहार में एनडीए को 32 और महागठबंधन तथा अन्य के खाते में 8 सीटें जा सकती है। पार्टीवार बात करें तो भाजपा 15, जदयू 13 और लोजपा 4 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। वहीं, विरोधी खेमे में राजद को 5, कांग्रेस को 2 और रालोसपा को एक सीट मिल सकती है।
पश्चिम बंगाल में भाजपा को 12, तृणमूल कांग्रेस को 29 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने की संभावना है। 2014 के नतीजों से तुलना करें तो भाजपा को फायदा मिलता दिख रहा है। वहीं, ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को नुकसान होता दिख रहा है।
पंजाब में कांग्रेस को 8, भाजपा को 1, शिरोमणि अकाली दल को 4 सीटें मिलने की संभावना है। यदि 2014 चुनाव से तुलना करें तो भाजपा को एक सीट का नुकसान, कांग्रेस को 5 सीट का फायदा और आम आदमी पार्टी को 4 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।
मध्य प्रदेश की 29 में से 24 सीटें भाजपा और कांग्रेस को 5 सीटें मिलती दिख रही है। 2014 की तुलना में देखें तो यहां भाजपा को 3 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। हालांकि, इसके बावजूद यह राहत की खबर है क्योंकि हाल ही में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।
उत्तराखंड की पांच में से 4 सीटें भाजपा तथा एक कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही है। यूं कहें तो भाजपा को एक सीट का नुकसान पिछले चुनाव की तुलना में होता दिख रहा है। वहीं, कांग्रेस का राज्य में खाता खुलता दिख रहा है।
उत्तर प्रदेश के अमेठी सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच कांटे की टक्कर की बात कही जा रही है। नतीजा हैरान करने वाला भी हो सकता है।
उत्तर प्रदेश के संभावित नतीजों की बात करें तो एनडीए गठबंधन को 23 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। वहीं, बसपा को 13 सीटें, सपा को 9 सीटें और रालोद को 1 सीट का फायदा होता दिख रहा है।
सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा और अपना दल (एनडीए) 50 सीटें जीत सकती है। वहीं, कांग्रेस 2, महागठबंधन में शामिल रालोद 1, समाजवादी पार्टी 14, और बहुजन समाज पार्टी 13 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। बता दें कि यूपी में महागठबंधन में सपा, बसपा और रालोद शामिल है। वहीं, कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया। भाजपा और अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल ने एक साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया।
असम में की कुल 14 सीटों में से भाजपा के खाते में 9, कांग्रेस के खाते में 2, एआईयूडीआईएफ के खाते में 2 और 1 सीट अन्य के खाते में जा सकती है।
गोवा में लोकसभा की 2 सीटें हैं। दोनों सीटें भाजपा के खाते में जाती दिख रही है। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा।
महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा 48 सीटें हैं। इसमें से भाजपा 20, शिवसेना 14, कांग्रेस 8 और एनसीपी 6 सीटों पर जीतती दिख रही है। हालांकि, भाजपा को 4 और शिवसेना को 4 सीटों का नुकसान तथा कांग्रेस को 6 सीट का फायदा होता दिख रहा है। एनसीपी को भी 2 सीट का फायदा होता दिख रहा है। बता दें कि एक ओर राज्य में शिवसेना और भाजपा गठबंधन में है। दूसरी ओर कांग्रेस और राकंपा गठबंधन में है।
गुजरात में भाजपा 26 में से 22 सीटें जीत सकती है। वहीं, 4 सीटें कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही है। भाजपा को चार सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। बता दें कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का गृह राज्य है। कांग्रेस पार्टी का वोट प्रतिशत भी बढ़ सकता है। वहीं, भाजपा का वोट 5 प्रतिशत कम हो सकता है।
तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव की पार्टी टीआरएस को काफी बढ़त मिलती दिख रही है। टीआरएस 14, कांग्रेस 2 और एआईएमआईएम एक सीट पर चुनाव जीत सकती है। शायद केसीआर को पहले से ही ज्यादा सीटों पर जीत की उम्मीद है, इस वजह से वे क्षेत्रीय पार्टियों को एक मंच पर लाने के लिए विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। वहीं, आवैसी की अपने सीट पर जीत की संभावना बरकरार है।
आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को 18 और टीडीपी को 7 सीटें मिलती दिख रही है।
तमिलनाडु में डीएमके को 17, एआईएडीएमके को 8, कांग्रेस को 6, भाजपा को 3, पीएमके को 2 और अन्य को 3 सीटें मिल सकती है।
केरल में यूडीएफ को 14, एलडीएफ को 5 और एनडीए (भाजपा) को 1 सीट मिलने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो काफी समय बाद केरल में भाजपा का खाता खुलेगा।
एक्जिट पोल के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2019 में कर्नाटक में भाजपा 17, कांग्रेस 8 और कुमारस्वामी की पार्टी जेडीएस 3 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। बता दें कि राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव में काफी मशक्कत के बाद कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार बनी थी।
ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटों पर एक्जिट पोल के जो नतीजे आ रहे हैं, उसके अनुसार, नवीन पटनायक की बीजू जनता दल 15 और भाजपा 6 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। पिछली बार भाजपा ने यहां मात्र एक सीट पर जीत हासिल की थी। इस बार उसे पांच सीटों पर बढ़त होती दिख रही है। वहीं, बीजद को 5 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। कांग्रेस ने न तो पिछली बार कोई सीट जीती थी, और न हीं इस बार कोई सीट जीतती दिख रही है।
जम्मू-कश्मीर में 2 सीटों पर भाजपा, 3 सीटों पर नेशनल कांफ्रेंस और 1 सीट पर कांग्रेस की जीत की संभावना है। वहीं, महबूबा मुफ्ती सभी सीटों पर हारती दिख रही हैं। खुद के सीट पर भी उनके जीत की संभावना नहीं है।
छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 5 पर भाजपा की जीत की संभावना है। वहीं, कांग्रेस 6 सीट पर जीत हासिल कर सकती है। यहां भी कुछ समय पहले हुए विधानसभा चुनाव में शानदार वापसी करते हुए कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाई।
राजस्थान की कुल 25 सीटों में से 21 पर भाजपा और 4 पर कांग्रेस की जीत की संभावना है। यूं कहें तो पिछली बार के मुकाबले इस बार भाजपा की राजस्थान में 4 सीटें कम हो रही है। यहां यह भी बता दें कि कुछ समय पहले राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को शिकस्त देते हुए राज्य में सरकार बनाई है। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को फायदा होता दिख रहा है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रदेश हरियाणा में भाजपा 10 में 9 सीटें जीतती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस के खाते में एक सीट जाती दिख रही है। भाजपा को यहां 2 सीट का फायदा मिलता दिख रहा है। जबकि, इनेलो को 2 सीट का घाटा होता दिख रहा है।
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने कहा कि हमारा प्रदर्शन और कोशिश अच्छा रहा। हमने जो ग्राउंड रिपोर्ट देखी है कि उससे हमें विश्वास है कि हम अच्छी सीटें लेकर आ रहे हैं। आप के साथ नहीं जाने का फैसला सही था और इससे हमें लाभ हुआ। हमें विश्वास है कि हम जीतेंगे।
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि यहां की जनता ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को नकार दिया। अरविंद केजरीवाल ने नकारात्मक राजनीति की। मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली का काफी विकास हुआ लेकिन केजरीवाल हमेशा कहते हैं कि भाजपा ने हमें काम ही नहीं करने दिया। जबकि हकीकत ये है कि अरविंद केजरीवाल काम ही नहीं करना चाहते थे। नरेंद्र मोदी के कामों की खुशी हर घर तक पहुंची। यही वजह है कि जनता का हमे समर्थन मिला।
इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एक्जिट पोल के नतीजे के अनुसार दिल्ली में भाजपा एक बार फिर अपना पुराना प्रदर्शन दोहरा सकती है। दिल्ली की सभी सातों सीटें भाजपा के खाते में जाती दिख रही है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी 'आप' का खाता खुलता भी नहीं दिख रहा है। आम आदमी पार्टी को वोटों का भी नुकसान होता दिख रहा है। वहीं, भाजपा और कांग्रेस का वोट प्रतिशत भी बढ़ता दिख रहा है।
सभी चरणों के चुनाव संपन्न होने के साथ ही कुछ ही देर में एक्जिट पोल के रूझान आने शुरू हो जाएंगे। इंडिया टीवी-सीएनएक्स का पहला रूझान 6 बजकर 31 मिनट पर आएगा।
भारत में 17वीं लोकसभा के गठन के लिए सातवें चरण का मतदान संपन्न हो गया। इसी के साथ सभी 542 सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। अब 23 तारीख को मतगणना होगी और नतीजे जारी होंगे।
इस बार के चुनाव में सबसे ज्यादा निगाहें उत्तर प्रदेश पर टिकी हैं, जहां 80 सीटें हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल सर्वे में यूपी में बीजेपी को 45, बसपा को 14, सपा को 15 और कांग्रेस को 04 सीटें मिलती दिखाई गई थीं। वहीं रालोद और अपना दल को 01-01 सीट मिलने का अनुमान जताया गया था। गठबंधन के हिसाब से देखें तो यूपी में एनडीए को 46, महागठबंधन को 30 और यूपीए (कांग्रेस) को 04 सीटें मिलने का अनुमान ओपिनियन पोल में दिखाया गया था।
ढाई महीने पहले मार्च में इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल सर्वे में बताया गया था कि एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है। सर्वे के मुताबिक लोकसभा की 543 सीटों में से एनडीए को 285 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। यह बहुमत के आंकड़े 272 से 13 सीट ज्यादा है। सर्वे में यूपीए को 126 सीटें और अन्य दलों को कुल 132 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। सर्वे में यूपी की 80 सीटों में से 40 सीटों पर बीजेपी की जीत का अनुमान लगाया गया था जबकि सपा को 18, बसपा को 16, कांग्रेस को 04, रालोद और अपना दल को एक-एक सीट मिलने का अनुमान जताया गया था।
इंडिया टीवी ने सीएनएक्स के साथ भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव के लिए एक्जिट पोल किया है। इसके नतीजे कुछ ही देर बाद सातवें चरण का मतदान समाप्त होते ही जारी हो जाएगा। इस एक्जिट पोल के नतीजे इस ट्रेंड को सामने लाएंगे कि चुनाव में मतदाताओं का क्या रूख रहा? किस पार्टी की सरकार केंद्र में बन सकती है? वोटिंग का ट्रेंड कैसा रहा?