PM Narendra Modi Address to Nation: भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक और महारत हासिल कर ली है। बुधवार को इसका ऐलान पीएम नरेंद्र मोदी ने किया। उन्होंने कहा कि कुछ ही समय पूर्व हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष (स्पेस) में 300 किमी दूर एलईओ एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया। लो आर्बिट में यह सैटेलाइट, जो कि एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था, उसे एंटी सैटेलाइट एसेट से मार गिराया गया। सिर्फ तीन मिनट में सफलतापूर्वक यह ऑपरेशन पूरा किया गया। मिशन शक्ति अत्यंत कठिन ऑपरेशन था, जिसमें उच्च कोटि की तकनीकी क्षमता की आवश्यकता थी। वैज्ञानिकों द्वारा सभी निर्धारित लक्ष्य और उद्देश्य प्राप्त कर लिए गए हैं। हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि भारत में विकसित एंटी सैटेलाइट के जरिए पूरा किया गया। सभी डीआरडीओ, अनुसंधानकर्ताओं को बधाई देता हूं।
क्या है मिशन शक्ति : पीएम मोदी ने करीब 10 मिनट के अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में मिशन शक्ति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति बहुत कठिन था। पीएम ने कहा कि अब हम स्पेस पावर बन गए हैं।
यह होगा इस शक्ति का फायदा : वैज्ञानिकों की मानें तो इस मिशन शक्ति के माध्यम से उन सैटेलाइट्स को मार गिराया जा सकता है, जो दुश्मन देशों की ओर से अंतरिक्ष में स्थापित किए गए हैं। इनकी मदद से दुश्मन देश हमारे यहां की हर गतिविधि पर नजर रखते हैं। एंटी सैटेलाइट एसेट के माध्यम से ऐसे सैटेलाइट को मार गिराने में सफलता मिलेगी।
#WATCH Simulation of the #ASAT BMD interceptor missile (video courtesy: Defence sources) #MissionShakti pic.twitter.com/U5Bot6tFx3
— ANI (@ANI) March 27, 2019
दुश्मन सैटेलाइट को नष्ट करने का प्रोजेक्ट : जानकारी के मुताबिक, 2010 फरवली में डीआरडीओ ने ऐलान किया था कि भारत ऐसी तकनीकी का विकास कर रहा है जो कि स्पेस में दुश्मन के सैटेलाइट को अपने हथियार से नष्ट कर देगा।
किसी अंतरराष्ट्रीय कानून, संधि या समझौते का उल्लंघन नहीं : राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पीएम ने कहा, ‘‘भारत ने यह ऑपरेशन कर खुद को मजबूत बना लिया है। आज हम अंतरिक्ष की चौथी महाशक्ति बन गए हैं। इस ऑपरेशन से हमने किसी भी अंतरराष्ट्रीय कानून, संधि और समझौते का उल्लंघन नहीं किया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए मजबूत भारत का होना जरूरी है।’’
कांग्रेस ने किया यह दावा : इस बीच कांग्रेस ने दावा किया है कि इस सैटेलाइट मिशन ASAT की शुरुआत कांग्रेस सरकार के दौरान की गई थी, जो आज जाकर सफल हुई। इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने ट्वीट किया।