Maharashtra, Goa Lok Sabha Election Results 2019: भाजपा-शिवसेना गठबंधन 42 सीटों पर आगे चल रहा है। ऐसे में नागपुर सीट से केन्द्रीय मंत्री नितिन जयराम गडकरी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी नाना पटोले से 49,422 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं बारामती सीट से राकांपा की सुप्रिया सुले भाजपा की कांचन राहूल कुल से 79,722 वोटों से आगे चल रही हैं।
महाराष्ट्र की 48 सीटों में से रूझान के मुताबिक 37 सीटों पर एनडीए आ रही है जबकि 11 सीटों पर यूपीए। वहीं गोवा में 2 सीटों में से एक पर कांग्रेस और एक पर बीजेपी। महाराष्ट्र की नागपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी नितिन गडकरी आगे हैं। 2019 लोकसभा चुनाव के तहत 7 चरणों में कुल 542 सीटों पर मतदान हुआ। जिसमें महाराष्ट्र की कुल 48 और गोवा की कुल 2 सीटें भी शामिल हैं। सबसे जरूरी यह जानना है कि आखिर आप कैसे देख सकते हैं नतीजे। वैसे तो करीब हर टीवी चैनल और डिजीटल वेबसाइट चुनाव नतीजे बताइगी। लेकिन सबसे सही और सबसे सटीक आंकड़े आपको नीचे दिए हुए लिंक पर मिलेंगे। इसके साथ ही आप किसी भी राज्य के चुनावी नतीजे https://www.eci.gov.in/links-to-ceos/ पर देख सकते हैं।
2019 Lok Sabha Election Result: चुनाव की हर खबर जानें सिर्फ एक क्लिक में
महाराष्ट्र चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट: महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों के लिए आप https://ceo.maharashtra.gov.in/ पर क्लिक कर सकते हैं। इस पेज पर न सिर्फ आपको इस बार के आंकड़े बल्कि पिछले साल के आंकड़ों के साथ ही चुनाव से जुड़ी बाकी जानकारियां मिलेंगी।
Lok Sabha Election Results 2019 LIVE: Check Here
गोवा चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट: बता दें कि गोवा की सभी दो सीटों के लिए आप https://ceogoa.nic.in/ पर क्लिक कर सकते हैं। इस पेज पर न सिर्फ आपको इस बार के आंकड़े बल्कि पिछले साल के आंकड़ों के साथ ही चुनाव से जुड़ी बाकी जानकारियां मिलेंगी।


बीड लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी औऱ दिवंगत केन्द्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की बेटी प्रितम गोपीनाथराव मुंडे कांग्रेस के बजरंग मनोहर सोनवने से 65,939 वोटों से आगे चल रही हैं। इसके साथ ही चन्द्रपुर सीट से केन्द्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी हंसराज गंगाराम अहीर कांग्रेस के बालुभाऊ उर्फ सुरेश नारायण धानोरकर से 4,265 वोटों से आगे चल रहे हैं।
भाजपा-शिवसेना गठबंधन 42 सीटों पर आगे चल रहा है। ऐसे में नागपुर सीट से केन्द्रीय मंत्री नितिन जयराम गडकरी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी नाना पटोले से 49,422 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं बारामती सीट से राकांपा की सुप्रिया सुले भाजपा की कांचन राहूल कुल से 79,722 वोटों से आगे चल रही हैं।
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत Together we grow. Together we prosper. Together we will build a strong and inclusive India. India wins yet again'
बीजेपी कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया है। लड्डू बांटने की हुई शुरुआत।
औरंगबाद से All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen नेता इम्तियाज जलील करीब 35 हजार वोट से आगे हैं।
मगाथाणे के ईवीएम 17सी के फॉर्म के सिग्नेचर और मशीन के नंबरों में फर्क है। चुनाव आयोग से इस संबंध में शिकायत की गई है। बता दें कि मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला मातोंडकर बीजेपी प्रत्याशी गोपाल शेट्टी से पीछे चल रही हैं। भाजपा प्रत्याशी गोपाल शेट्टी से 1.45 लाख से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं।
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद खाली हुई पणजी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार पराजित हो गए हैं। पणजी विधानसभा सीट पर भाजपा के सिद्धार्थ कुंकोलेंकर का मुकाबला कांग्रेस के एंटानोसियो मोंसेरेट, आम आदमी पार्टी (आप) के वाल्मीकि नाइक और गोवा सुरक्षा मंच के सुभाष वेलिंग्कर से था। भाजपा का इस सीट पर 1994 से कब्जा था। सिद्धार्थ कुंकोलेंकर को कांग्रेस के एंटानोसियो मोंसेरेट ने 1,758 वोटों से हरा दिया है।
आजतक के रूझान के मुताबिक
एडीए- 337
यूपीए 100
अन्य- 105
Haryana: हरियाणा अंबाला सीट पर भाजपा के रतनलाल कटारिया 28301 वोट से आगे।
महाराष्ट्र की 48 सीटों में से रूझान के मुताबिक 37 सीटों पर एनडीए आ रही है जबकि 11 सीटों पर यूपीए। वहीं गोवा में 2 सीटों में से एक पर कांग्रेस और एक पर बीजेपी
एबीपी न्यूज के रूझानों के हिसाब से गोवा की दो सीटों में से एक सीट पर कांग्रेस जबकि एक सीट पर बीजेपी आगे है।
नासिक से शिवसेना उम्मीदवार गोडसे हेमंत तुकाराम आगे चल रहे हैं।
औरंगाबाद में फुलारे सुरेश आसाराम निर्दलीय सीट से आगे चल रहे हैं।
चंद्रपूर में बीजेपी के हंसराज अहिर सिर्फ 49 मतों से आगे। अहीर को 16225 मत तो बालू धानोरकर को 16176 मत मिले हैं।
एबीपी न्यूज के मुताबिक पुणे में मतगणना रोक दी गई है।
एबीपी न्यूज के रूझानों के मुताबिक महाराष्ट्र 22 सीटों पर बीजेपी आगे है।
एबीपी के रूझानों के मुताबिक महाराष्ट्र में कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है।
मुंबई की सात सीटों में से बीजेपी और शिवसेना 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
एबीपी न्यूज के मुताबिक कांग्रेस की ओर से मुंबई नॉर्थ से उर्मिला मातोंडकर पीछे चल रही है।
एबीपी न्यूज के रूझानों के मुताबिक महाराष्ट्र में बीजेपी+ 15 सीटों पर आगे है।
आज तक में बताए रूझानों में महाराष्ट्र में बीजेपी दस सीटों पर आगे है।
एबीपी न्यूज में बताए जा रहे रूझानों में महाराष्ट्र में बीजेपी सात सीटों पर आगे है।
एबीपी न्यूज पर बताए रुझान के मुताबिक महारष्ट्र में बीजेपी सीटों पर आगे है।
इंडिया टुडे-माई एक्सिस के एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में एनडीए को 38-42 और कांग्रेस 6-10 सीटें दी गई हैं। वहीं बात अगर सीवोटर की करें तो महाराष्ट्र में एनडीए के खाते में 34 सीटें दी गई हैं, जबकि यूपीए को 14 सीटें मिलती दिख रही हैं।
बता दें कि ABP न्यूज एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में एनडीए को 34 सीटें मिलती दिखाई जा रही हैं और यूपीए को 14 सीटें।
गोवा चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट: बता दें कि गोवा की सभी दो सीटों के लिए आप https://ceogoa.nic.in/ पर क्लिक कर सकते हैं
महाराष्ट्र चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट: महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों के लिए आप https://ceo.maharashtra.gov.in/ पर क्लिक कर सकते हैं।