2019 लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में चुनावी सीजन में नेताओं का प्रचार प्रसार अब शिखर पर नजर आ रहा है। इस लिस्ट में जुड़ी हैं हेमा मालिनी जिनका एक ही रंग देखने को मिला। दरअसल भाजपा सांसद और लोकसभा उम्मीदवार हेमा मालिनी मुथरा में प्रचार के दौरान खेतों में फसल काटती नजर आईं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है। हालांकि कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- धन्नो के लिए चारा ले जा रही बसंती।

National Hindi News, 1 April 2019 LIVE Updates: पढ़ें आज के सभी बड़े अपडेट्स

खेत में सज धज के फसल काटती नजर आईं हेमा: दरअसल हेमा मालिनी ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो पोस्ट किए हैं जिसमे वो खेतों में काम करने वाली महिलाओं के साथ दिख रही हैं। उनके हाथ में हंसिया (फसल काटने के लिए धारदार हथियार) है। ऐसे में वह फसल काट रही हैं। फोटो पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद ये फोटोज वायरल होने लगीं। वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। एक यूजर (sd_pratap) ने लिखा है- वोट पाने की इच्छा क्या न करा दे। महलों की रानी वोट के लिए गेंहू काट रही हैं। पिछले 4-5 साल के कार्यकाल में भले ही जनता के बीच ना गईं हो।

हाय हाय ये मजबूरी: एक यूजर(dnjain45)ने कमेंट करते हुए लिखा है- हाय हाय ये मजबूरी, तेरी दो टकिया की नौकरी में मेरा लाखो का …। वहीं एक दूसरे यूजर(Iamvikasr) ने लिखा है- केंट आरओ बेंचने वाली आंटी आज किसान की बेटी बनी हैं। इसके साथ ही एक यूजर (hinduteva) लिखता है- बसंती फंस गयी इलेक्शन्स में गेहूं काटने के लिये।

 

आया मौसम इलेक्शन का: एक यूजर(Siddharthys2325) ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है- आया मौसम इलेक्शन का। वहीं एक और यूजर (lenindia) का कहना है- ऐसा सिर्फ इलेक्शन में होता है। इसके साथ ही एक यूजर (drchand389) ने कमेंट किया है- ड्रामा क्वीन। वहीं एक यूजर(knitish_89) ने कमेंट करते हुए लिखा- एक वोट की कीमत तुम क्या जानो ? एक और यूजर(nutterarun) ने लिखा- ये चुनाव है साहेब, जो ना करा दे।