Hadgaon Municipal Council Election Result 2025 (हदगाव नगर परिषद चुनाव परिणाम 2025) LIVE: नांदेड़ की हदगाव नगर परिषद सीट के लिए 02 दिसंबर को मतदान हुआ था। हदगाव सीट पर 2017 के नगर परिषद चुनाव परिणाम में काँग्रेस के ज्योति राठौड़ ने जीत हासिल की थी।

हदगाव में पिछले नगर परिषद चुनाव के नतीजे | Hadgaon Last Term Result, 2017 Winner Name

यहां देखें हदगाव में पिछले नगर परिषद चुनाव में किस पार्टी के उम्मीदवार की जीत हुई।

अध्यक्षपार्टी
ज्योति राठौड़काँग्रेस

महाराष्ट्र की 246 म्युनिसिपल काउंसिल और 42 म्युनिसिपल पंचायतों के लिए दो दिसंबर को मतदान हुआ था, नतीजे 21 दिसंबर को। चुनाव आयोग के मुताबिक कुल 1,07,03,576 पंजीकृत वोटर महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव थे।

इस चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू हुई थी और 17 नवंबर तक जारी रही। 26 नवंबर को प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित हुई।

Live Updates
09:15 (IST) 21 Dec 2025

Maharashtra Election Result 2025 LIVE: गिनती कब शुरू होगी?

राज्य की सभी 288 नगरपालिकाओं के लिए मतदान हो चुका है और मतगणना रविवार सुबह 10:30 बजे शुरू होगी।

09:10 (IST) 21 Dec 2025

Maharashtra Election Result 2025 LIVE: बीजेपी की माहापौर कहां बन गईं?

सोलापुर जिले के मोहोल तालुका में अंगार नगर पंचायत चुनाव में भाजपा के सभी 17 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। भाजपा की प्राजक्ता पाटिल भी निर्विरोध महापौर चुनी गई हैं।

08:59 (IST) 21 Dec 2025

Maharashtra Election Result 2025 LIVE: बीजेपी का बड़ा दावा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने बताया है कि चुनाव से पहले ही भाजपा के 100 नगर परिषद सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।

08:35 (IST) 21 Dec 2025

Maharashtra Election Result 2025 LIVE: पिछली बार बीजेपी का प्रदर्शन

2017 में भाजपा ने 72 नगर परिषदों पर अपनी जीत का झंडा फहराया था, इस बार पार्टी की कोशिश है कि वो अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ पाए।

08:29 (IST) 21 Dec 2025

Maharashtra Election Result 2025 LIVE: पिछली बार कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस पार्टी ने 2017 के नगर परिषद चुनाव में 246 में से 34 नगर परिषदों में सत्ता स्थापित की थी। ऐसे में अब 2025 के नगर परिषद चुनाव में यह देखना अहम होगा कि क्या कांग्रेस अपना ही 2017 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।

08:26 (IST) 21 Dec 2025

Maharashtra Election Result 2025 LIVE: अजित बनाम शरद पवार की जंग

2017 के चुनावों में एकजुट एनसीपी ने केवल 25 नगर परिषदों में जीत हासिल की थी। अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चौथे स्थान पर सिमट गई थी। इस बार पार्टी दो गुटों में बंट गई है।

08:25 (IST) 21 Dec 2025

Maharashtra Election Result 2025 LIVE: शिवसेना बंटी, कौन मारेगा बाजी?

2017 के नगर परिषद चुनावों में शिवसेना तीसरे स्थान पर रही थी। इस बार पार्टी दो भागों में बंट गई है। इसलिए सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इन दोनों पार्टियों में से कौन बेहतर प्रदर्शन करेगी।

22:38 (IST) 20 Dec 2025

Maharashtra Election Result 2025 LIVE: धर्माबाद और नांदेड़ में विरोध प्रदर्शन

धर्माबाद, नांदेड़ में भारी हंगामा हुआ, जब तेलंगाना से आए मतदाताओं पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया गया। फर्जी वोट डालने के आरोप में एक महिला और एक पुरुष की जमकर पिटाई की गई। मतदान केंद्र के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया।

22:35 (IST) 20 Dec 2025

Maharashtra Election Result 2025 LIVE: दिलचस्प रहा चुनावी मैदान

कई स्थानों पर सत्तारूढ़ गठबंधन के दल, भारतीय जनता पार्टी, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी, आपस में ही आमने-सामने दिखे। वहीं, महायुति और विपक्षी महा विकास आघाड़ी के बीच सीधी टक्कर के साथ-साथ गठबंधनों के भीतर 'मैत्रीपूर्ण मुकाबले' भी देखने को मिले। अब निगाहें रविवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जो इन स्थानीय निकायों की राजनीतिक दिशा तय करेगी।

22:35 (IST) 20 Dec 2025

Maharashtra Election Result 2025 LIVE:बारामती और अंबरनाथ में भी हुई वोटिंग

चुनावों में पुणे जिले की बारामती और ठाणे जिले की अंबरनाथ जैसी प्रमुख नगर परिषदें भी शामिल रहीं। नासिक जिले के सिन्नर, ओझर और चांदवड़ की छह वार्डों में औसतन 49.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसी दौरान सिन्नर के वार्ड नंबर 2 में एक 25 वर्षीय युवक को फर्जी आधार कार्ड के जरिए अपने भाई के नाम पर वोट डालने की कोशिश करते हुए हिरासत में लिया गया।

22:34 (IST) 20 Dec 2025

Maharashtra Election Result 2025 LIVE: 21 दिसंबर को होगी मतगणना

राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि 2 दिसंबर को हुए पहले चरण सहित कुल 286 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के मतों की गिनती 21 दिसंबर (रविवार) सुबह 10 बजे से शुरू होगी। पहले चरण में 263 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान हुआ था। कुछ स्थानों पर चुनाव बिना मुकाबले के संपन्न हुए। डोंडाइचा नगर परिषद और अंगार नगर पंचायत में अध्यक्ष और सदस्यों का चुनाव निर्विरोध रहा, जबकि जामनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भी कोई मुकाबला नहीं हुआ।