गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने 40 में से अभी 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। गोवा में 4 फरवरी को पंजाब के साथ विधानसभा चुनाव होंगे। बता दें, गुरुवार को इससे पहले भाजपा ने गोवा और पंजाब के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। भाजपा ने गोवा के 29 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था, वहीं पंजाब के 17 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। भाजपा ने साथ ही अमृतसर लोकसभा उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी शिरोमणी अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं गोवा की 40 सीटों में से 29 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। गोवा और पंजाब में चार फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे।
भाजपा ने पंजाब से सुजानपुर से दिनेश सिंह बब्बू(वर्तमान विधायक), भोआ (एससी) से सीमा कुमारी(वर्तमान विधायक), पठानकोट से अश्वनी शर्मा(वर्तमान विधायक), दीना नगर (एससी) से वीडी दुपड़, अमृतसर पश्चिम(एससी) से राकेश गिल, अमृतसर सेंट्रल से तरुण चुघ, अमृतसर पूर्व से राजेश हानी, जालंधर नॉर्थ से केडी भंडारी(वर्तमान विधायक), मुकेरियां से अरुनेश शकार, दसुया से सुखजीत कौर साही(वर्तमान विधायक), होशियारपुर से तिक्षण सूद, लुधियाना सेंट्रल से गुरुदेव शर्मा देवी, लुधियाना वेस्ट से कमल चेटली, लुधियाना नॉर्थ से प्रवीण बंसल, फिरोजपुर सिटी से सुखलाल सिंह, अबोहर से अरुण नारंग और राजपुरा से हरजीत सिंह ग्रेवाल को टिकट दी है।
Congress releases first list of candidates for upcoming Assembly elections in Goa. pic.twitter.com/AbrgBLZXFW
— ANI (@ANI) January 12, 2017

