Uttar Pradesh, Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Elections Exit Poll Results 2022: उत्तर प्रदेश में सातवें चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही पांच राज्यों में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही 7 मार्च, शाम 6:30 बजे से टीवी चैनल्स पर एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं। अधिकांश सर्वे में पंजाब में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। वहीं, ज्यादातर एग्जिट पोल के मुताबिक, यूपी में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सकती है।
ABP-Cvoter Exit Polls के मुताबिक, उत्तराखंड में कांग्रेस की बन सकती है सरकार: उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनाने के करीब पहुंचती दिखाई दे रही है। कांग्रेस को 32-38, भाजपा को 26-32, आप 0-2 और अन्य 03-07 सीटें मिल सकती हैं।
ABP-Cvoter Manipur Exit Polls: मणिपुर में भाजपा 23 से 27 सीटें पा सकती है। कांग्रेस 12 से 16 सीटें जीत सकती है। एनपीपी 10-14 सीटें जीत सकती है। एनपीएफ 3 से 7 सीटें जीत सकती है।
ABP-Cvoter Uttar Pradesh Exit Polls: एनडीए यूपी में फिर सत्ता में वापस आ सकती है। भाजपा गठबंधन को 228 से 244 सीटें मिल सकती हैं। सपा गठबंधन को 132 से 148 सीटें मिल सकती हैं। बसपा को 13 से 21, कांग्रेस को 4 से 8 और अन्य को 2 से 6 सीटें मिल सकती हैं।
ABP-Cvoter Goa Exit Polls : गोवा में भाजपा को 13-17 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस 12-16 सीटें जीत सकती हैं। टीएमसी 5-9 सीटें जीत सकती है।
ABP-Cvoter Punjab Exit Polls: पंजाब में कांग्रेस को 27 फीसदी, आप को 39 फीसदी, अकाली दल को 21 और भाजपा को 9 फीसदी वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस को 22-28 सीटें, आप को 51-61 सीटें, भाजपा को 7-13 और अकाली दल को 20-26 सीटें मिल सकती हैं।
इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल- पंजाब में बन सकती है AAP की सरकार: पंजाब में आप को पूर्ण बहुमत मिल सकता है। एग्जिट पोल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 76 से 90 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 19 से 31 सीटों पर जीत मिल सकती है। अकाली दल को 7-11 सीटें मिल सकती हैं।
India Today Axis My India Uttarakhand Exit Polls: उत्तराखंड में भाजपा को बीजेपी-36-46 सीटें, कांग्रेस-20-30 सीटें, बीएसपी-2-4 सीटें और अन्य को 2-5 सीटें मिल सकती हैं।
India Today Axis My India Manipur Exit Polls: मणिपुर में 33 से 43 सीटें भाजपा के खाते में जा सकती हैं। इस स्थिति में भाजपा सरकार बना सकती है। वहीं, कांग्रेस को 04-08, एनपीपी को 04-08 और अन्य को 03-07 सीटें जा सकती हैं।
India Today Axis My India Goa Exit Polls: गोवा में BJP को 14-18 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 15-20 सीट और एमजीपी को 2-5 सीटें मिलने का अनुमान है।
India Today Axis My India Uttar Pradesh Exit Polls: एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। बीजेपी गठबंधन को 288-326 सीटों पर जीत मिल सकती है। एसपी गठबंधन 71-101, बीएसपी 03-09, कांग्रेस-01-03 और अन्य को 02-03 सीटों पर जीत मिल सकती है।
Times Now-Veto Uttarakhand Exit Polls: उत्तराखंड में भाजपा को 37 और कांग्रेस को मिल सकती हैं 31 सीटें, आम आदमी पार्टी और अन्य के खाते में एक-एक सीट आ सकती है।
Time Now-Veto Punjab Exit Polls: पंजाब में आप को 70 सीटें मिल सकती हैं, कांग्रेस 22 सीटें जीत सकती है। अकाली दल को 19 सीटों पर जीत और भाजपा गठबंधन को 5 सीटों पर जीत मिल सकती है।
Time Now-Veto Uttar Pradesh Exit Polls: उत्तर प्रदेश में भाजपा की बन सकती है सरकार, बीजेपी गठबंधन को 225 सीटों पर, एसपी गठबंधन को 151 सीटों पर जीत, बीएसपी को 14 और कांग्रेस को 9 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में चार सीटें जा सकती हैं।
Today’s Chanakya Uttarakhand Exit Polls: भाजपा को 43 ± 7 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 24 ± 7 जबकि अन्य को 3 ± 3 सीटें मिल सकती हैं।
Today’s Chanakya Punjab Exit Polls: आम आदमी पार्टी को पंजाब में 100 ± 11 सीटें, कांग्रेस को 10 ± 7 सीटें, अकाली दल को 6 ± 5 सीटें, भाजपा को BJP+ 1 ± 1 सीट और अन्य के खाते में 0-1 सीट मिल सकती है।
India Tv Ground Zero Research Goa Exit Polls: भाजपा को 10-14, कांग्रेस को 20-25, एमजीपी-टीएमसी को 3 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 1-3 सीटें मिल सकती हैं।
Election Exit Poll Results 2022: उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 403 सीटें हैं और 7 चरण में यहां मतदान समाप्त हुए हैं। सत्ताधारी दल भाजपा के अलावा समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस मतदान समाप्ति के बाद अपनी-अपनी जीत के दावे करते दिखाई दे रहे हैं।
India Tv Ground Zero Research Uttarakhand Exit Polls के मुताबिक, उत्तराखंड में कांग्रेस को 37-41 सीटें मिल सकती हैं और भाजपा को 25-29 सीटें मिल सकती हैं।
एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए यूपी में फिर सत्ता में वापस आ सकती है। भाजपा गठबंधन को 228 से 244 सीटें मिल सकती हैं। सपा गठबंधन को 132 से 148 सीटें मिल सकती हैं। बसपा को 13 से 21, कांग्रेस को 4 से 8 और अन्य को 2 से 6 सीटें मिल सकती हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 एग्जिट पोल्स के नतीजे

Today's Chanakya Uttar Pradesh Exit Polls के मुताबिक, भाजपा 294 ± 19 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। सपा+ 105 ± 19 और बसपा के खाते में 2 ± 2 सीट जा सकती हैं। Cong 1 ± 1 सीट हासिल कर सकती है। जबकि, अन्य के खाते में 1 ± 1 सीट जा सकती है।
मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 एग्जिट पोल्स के नतीजे

गोवा विधानसभा चुनाव 2022 एग्जिट पोल्स के नतीजे

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 एग्जिट पोल के नतीजे

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 एग्जिट पोल्स के नतीजे

एग्जिट पोल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा बड़ी जीत हासिल करती दिखाई दे रही है। बीजेपी गठबंधन को 288-326 सीटों पर जीत मिल सकती है। एसपी गठबंधन को 71-101, बीएसपी को 03-09, कांग्रेस-01-03 और अन्य को 02-03 सीटों पर जीत मिल सकती है।
India Today Axis My India Manipur Exit Polls के मुताबिक, मणिपुर में 33 से 43 सीटों के साथ भाजपा सरकार बना सकती है। जबकि कांग्रेस को 04-08, एनपीपी को 04-08 और अन्य को 03-07 सीटें मिल सकती हैं।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा 35-43, कांग्रेस 24-32 सीटें जीत सकती है। अन्य के खाते में 0-4 सीटें जा सकती हैं।
Time Now-Veto Uttar Pradesh Exit Polls के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा एक बार फिर सरकार बना सकती है। बीजेपी गठबंधन को 225, एसपी गठबंधन को 151, बीएसपी को 14 और कांग्रेस को 9 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में चार सीटें जा सकती हैं।
गोवा में BJP को 14-18 सीट का अनुमान, कांग्रेस को 15-20 सीट का अनुमान , एमजीपी को 2-5 सीटें मिल सकती हैं।
अधिकांश एग्जिट पोल के मुताबिक, पंजाब में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
Today's Chanakya Punjab Exit Polls के मुताबिक, पंजाब में आम आदमी पार्टी ऐतिहासिक प्रदर्शन कर सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक, AAP को 89-111 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 10 ± 7 सीटें, अकाली दल को 6 ± 5 सीटें, भाजपा को BJP+ 1 ± 1 सीट और अन्य के खाते में 0-1 सीट मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण में सोमवार को मतदान समाप्त होने के साथ ही इस बात को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है कि किस राज्य में कौन सी राजनीतिक पार्टी सत्ता की दौड़ में सबसे आगे है। अलग-अलग राज्यों में विभिन्न मुद्दे चुनावों के दौरान हावी रहे हैं, जिसको लेकर पिछले एक महीने से इन 5 राज्यों में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सोमवार को उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं।
एबीपी-सी वोटर के मुताबिक, उत्तराखंड में बीजेपी-26-32 सीटें, कांग्रेस-32-38, आम आदमी पार्टी -00-02 और अन्य-03-05 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है।
इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 76-90 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 19 से 31 सीटें मिल सकती हैं, अकाली दल को 7-11 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 01-04 सीटें मिल सकती हैं।
इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 41 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 28 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 7 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
पंजाब में पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस से अलग होने के बाद अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी बना ली थी। भाजपा और अकाली दल का गठबंधन भी इस चुनाव से पहले टूट गया था।
उत्तर प्रदेश में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से जबकि, अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव मैदान में हैं। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
उत्तराखंड के 13 जिलों की 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान हुआ था। इस दौरान 62 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है।
पंजाब में कांग्रेस सरकार दोबारा सत्ता में आने की कोशिश में जुटी है, जहां उसे भाजपा,आप और अकाली दल चुनौती मिलती दिखाई दे रही है।
उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान संपन्न हुआ। 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 46.40% फीसदी मतदान हुआ है। चुनाव के अंतिम आंकड़े निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नहीं किए गए हैं। कुछ देर में अब एग्जिट पोल के आंकड़े आने शुरू हो जाएंगे।
उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में 403 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। वहीं, पंजाब में 117 विधानसभा सीटो पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था। जबकि, गोवा की 40 और उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान हुआ था। मणिपुर में दो चरणों में मतदान संपन्न हुआ है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जबकि, पंजाब में कांग्रेस पार्टी सत्ता में है।