Rajasthan Election Exit Poll 2018: राजस्थान के एग्जिट पोल आ गए हैं। इसमें कांग्रेस की सत्ता में वापसी के आसार जताए गए हैं। वहीं बीजेपी के हाथ से सत्ता जाती दिख रही है। कांग्रेस ने बीजपी को काफी पीछे छोड़ दिया है। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में बीजेपी को 55 से 72 के बीच सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 119 से 141 के बीच सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। टाइम्स नाउ सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 105 सीटें मिल रही हैं। वहीं बीजेपी के हाथ से सत्ता फिसलती नजर आ रही है। राज्य में पार्टी को केवल 85 सीटें ही मिल रही हैं। इसके अलावा अन्य को 9 सीटें मिल रही हैं। सीएनएन न्यूज 18 के एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में बीजेपी को 85 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा राज्य में कांग्रेस को 128 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं अन्य के खाते में 9 सीट जा सकती हैं। इस तरह राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है।

राजस्थान में 7 दिसंबर को वोटिंग खत्म हो गई है। वोटिंग शाम 5 बजे खत्म हुई। अब एग्जिट पोल आ गए हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल से जुडे़ अपडेट्स आप यहां पढ़ सकते हैं। राजस्थान में विधानसभा की कुल 200 सीटें हैं। 2013 में भाजपा ने 163 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को सिर्फ 21 सीटें मिली थीं। अन्य को 13 जबकि बसपा को 3 सीटें मिली थीं। इस बार राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कुल 2274 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 182 महिला प्रत्याशी और 2092 पुरुष प्रत्याशी हैं। जो पार्टी विधानसभा की 101 सीटों पर जीत हासिल कर लेगी। वह राज्य में अपनी सरकार बनाएगी। राज्य में वोट डालने के लिए कुल 51,965 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पूरे राजस्थान में कुल 4.74 करोड़ वोटर हैं।

MP Election Exit Poll 2018 LIVE Updates

Chhattisgarh Election Exit Poll 2018 LIVE Updates

Live Blog

Rajasthan Election Exit Poll 2018 LIVE: Rajasthan Vidhan Sabha Chunav Exit Poll Results

Highlights

    20:26 (IST)07 Dec 2018
    टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में कांग्रेस को ज्यादा सीट

    टाइम्स नाउ-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को इसमें 85 जबकि कांग्रेस को 105 सीटें मिलती बताई गई हैं। अन्य का आंकड़ा 9 है।

    20:20 (IST)07 Dec 2018
    रिपब्लिक-सी वोटर का एग्जिट पोल

    रिपब्लिक-सी वोटर के सर्वे में बीजेपी को 83 से 103 जबकि कांग्रेस 81 से 101 सीटें मिलती बताई गई हैं। अन्य को 15 सीटें मिल सकती हैं।

    20:03 (IST)07 Dec 2018
    राजस्थान के होड़ती का हाल

    राजस्थान के होड़ती की बात करें तो यहां 17 सीट हैं। यहां कांग्रेस को 10 सीटें, बीजेपी को 07 सीटें और अन्य को कुछ नहीं मिल रहा है। इसके अलावा कांग्रेस को 44 फीसदी वोट मिला है। इसके अलावा बीजेपी को यहां 38 फीसदी वोट मिला है और अन्य को 18 फीसदी वोट मिला है।

    19:41 (IST)07 Dec 2018
    ये है मिजोरम का हाल

    मिजोरम की बात करें तो सी वोटर के मुताबिक कांग्रेस के हाथ से सत्ता जाती नजर आ रही है। कांग्रेस को यहां 16 सीट, MNF को सबसे ज्यादा 18 सीट, ZPM+ के खाते में 5 सीट जबकि अन्य की झोली में 1 सीट जाता दिखाई दे रही है।

    19:13 (IST)07 Dec 2018
    पश्चिमी राजस्थान में बीजेपी आगे

    ABP न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान की सीटों की बात करें तो यहां कुल 43 सीट हैं। बीजेपी यहां कांग्रेस से आगे है। यहां बीजेपी को 22 सीट पर जीत मिलती नजर आ रही है, वहीं कांग्रेस को 19 सीट मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 2 सीट जा रही हैं।

    19:09 (IST)07 Dec 2018
    ये है पश्चिमी राजस्थान का हाल

    पश्चिम राजस्थान की 43 सीट की बात करें तो बीजेपी यहां कांग्रेस से आगे है। यहां बीजेपी को 45 फीसदी वोट मिले हैं वहीं कांग्रेस को 39.5 फीसदी वोट मिले हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 15 फीसदी वोट गए हैं।

    19:07 (IST)07 Dec 2018
    Rajasthan Election Exit Poll 2018 LIVE: उत्तर राजस्थान का हाल

    एबीपी न्यूज के मुताबिक उत्तर राजस्थान की 39 सीटों के वोटिंग पर्सेंटेज की बात करें तो यहां बीजेपी को 32 फीसदी वोट मिलते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस यहां बाजी मार रही है। इसे 39 फीसदी वोट मिले हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 29 फीसदी वोट मिले हैं।

    19:01 (IST)07 Dec 2018
    यहां जानिए कई राज्यों का हाल

    18:50 (IST)07 Dec 2018
    एमपी में कांग्रेस की सरकार!

    एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी को केवल 94 सीट ही मिलती नजर आ रही हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 126 सीट जा रही हैं। इसके अलावा अन्य को 10 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा में कुल 230 सीट हैं।

    18:37 (IST)07 Dec 2018
    तेलंगाना में TRS की सरकार!

    तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीट हैं। यहां स्थानीय पार्टी TRS को 79 से 91 तक सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा कांग्रेस को 21 से लेकर 33 तक सीट मिल सकती हैं। बीजेपी का तेलंगाना में सिर्फ खाता ही खुलता नजर आ रहा है। यहा बीजेपी को केवल 1 से लेकर 3 सीट तक ही मिलती नजर आ रही हैं।

    18:17 (IST)07 Dec 2018
    ये है छत्तीसगढ़ का हाल

    India Today-Axis My India EXIT POLL के मुताबिक छत्तीसगढ में कांग्रेस को 55 से लेकर 65 सीट तक मिल सकती हैं। इसके अलावा बीजेपी को 21 से लेकर 31 सीट तक मिल सकती हैं। यहां क्लिक करके जाने पूरा हाल

    18:13 (IST)07 Dec 2018
    राजस्थान में ये है वोटिंग पर्सेंटेज

    राजस्थान में India Today-Axis My India EXIT POLL के मुताबिक कांग्रेस को 42 फीसदी वोट मिले हैं। इसके अलावा बीजेपी को 37 फीसदी वोट मिले हैं। अन्य के खाते में राजस्थान में 21 फीसदी वोट गए हैं।

    18:01 (IST)07 Dec 2018
    Rajasthan Election Exit Poll 2018: राजस्थान में बीजेपी को केवल 55 से 72 सीट

    India Today-Axis My India EXIT POLL के मुताबिक राजस्थान में बीजेपी को 55 से 72 के बीच सीटें मिलने वाली हैं। वहीं कांग्रेस को 119 से 141 के बीच सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में एक भी सीट जाने की संभावना नहीं है।

    17:58 (IST)07 Dec 2018
    ये है टाइम्स नाऊ CNX का एग्जिट पोल

    टाइम्स नाऊ CNX के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 105 सीटें मिल रही हैं। वहीं बीजेपी के हाथ से सत्ता फिसलती नजर आ रही है राज्य में पार्टी को केवल 85 सीटें ही मिल रही हैं। इसके अलावा अन्य को 9 सीटें मिल रही हैं।

    17:50 (IST)07 Dec 2018
    CNN न्यूज 18 के सर्वे में कांग्रेस की सरकार

    CNN न्यूज 18 के एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में बीजेपी को 85 सीट मिल रही हैं। इसके अलावा राज्य में कांग्रेस को 128 सीट मिल रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 9 सीट जा रही हैं। इस तरह राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है।

    17:47 (IST)07 Dec 2018
    ये है न्यूज 24 के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ का हाल

    न्यूज 24 के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बन रही है। एग्जिट पोल में बीजेपी को 36 से 42 के बीच सीट मिल सकती हैं। इसके अलावा कांग्रेस को 41 से लेकर 45 सीट मिल सकती हैं।

    17:22 (IST)07 Dec 2018
    Rajasthan Election Exit Poll 2018 LIVE: 11 दिसंबर को आएगा रिजल्ट

    राजस्थान में आज चुनाव हुए थे। चुनाव का रिजल्ट 11 दिसंबर को आएगा। राजस्थान में विधानसभा की कुल 200 सीटें हैं। जो भी पार्टी 101 सीट जीत लेगी राज्य में उसी की सरकार होगी।