MP Vidhan Sabha Election Chunav Result 2018: मध्य प्रदेश में भाजपा को 230 सीटों में से 109 सीटे ही मिल पाई हैं। हालांकि नतीजों में भाजपा की सबसे बुरी स्थिति धार, झाबुआ और अलीराजपुर की 12 सीटों पर हुई है। यहां 12 सीटों में से 10 सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं। दरअसल ये 12 सीटें इसलिए अहम रही हैं क्योंकि इनके लिए पीएम मोदी से लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कई सभाएं की थीं।
झाबुआ में कांग्रेस को नुकसान
कांग्रेस को नुकसान सिर्फ झाबुआ में हुआ है। बता दें कि वहां कांतिलाल भूरिया हर वक्त चुनाव प्रचार प्रसार में अपने बेटे डॉ. विक्रांत भूरिया के लिए डटे रहे, लेकिन भाजपा के जीएस डामोर को नहीं हरा पाए। देवास जिले की बात करें तो वहां भाजपा को 5 में से 3 सीटें मिली हैं। इसके साथ ही यहां मंत्री दीपक जोशी की हार ने सभी को चौंका दिया है। वहीं सोनकच्छ में कांग्रेस के सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा के राजेन्द्र वर्मा पर जीत दर्ज की।
चर्चित चहरों की नैया डूबी
– डॉ. विक्रांत भूरिया: झाबुआ, कांग्रेस
झाबुआ से कांतिलाल भूरिया के बेटे डॉ. विक्रांत भूरिया मैदान में थे। पिता के सपोर्ट की वजह से उनकी जीत पक्की मानी जा रही थी लेकिन उन्हें हार मिली।
– निर्मला भूरिया: पेटलावद, भाजपा
पेटलावद से चार बार की विधायक निर्मला भूरिया को इस बार हार का सामना करना पड़ा। निर्मला के हाथों पिछला चुनाव हारे वेलसिंह मेड़ा ने ही निर्मला को पछाड़ा।
– दीपक जोशी: हाटपिपल्या, भाजपा
शिवराज सरकार के मंत्री दीपक जोशी के सामने कांग्रेस के मनोज चौधरी मैदान में थे। ऐसे में दीपक की जीत सुनश्चित मानी जा रही थी। लेकिन शिवराज के नेता को हार का सामना करना पड़ा।
परिवार का गढ़ इन्होंने बचाया
नीना वर्मा: धार से पूर्व मंत्री विक्रम वर्मा की पत्नी और दो बार की विधायक नीना वर्मा ने जीत दर्ज की है। बता दें कि प्रभा बालमुकुंद गौतम के खिलाफ 18वें राउंड में उनके पास सिर्फ 17 वोटों की लीड बची थी। देर रात तक उनकी जीत की घोषणा रुकी रही। गौरतलब है कि धार में 20,764 वोटर्स ने नोटा को वोट दिया।
गायत्री राजे पंवार : देवास में भाजपा की गायत्री राजे पंवार ने दिवंगत पति तुकोजीराव की सीट से जीत हासिल की है। बता दें कि छटे राउंड में तो कांग्रेस के जयसिंह ठाकुर ने बढ़त भी बना ली थी, लेकिन गायत्री राजे 27987 वोटों से विजयी रहीं।
प्रदेश का रिपोर्ट कार्ड: बता दें कि प्रदेश में 230 सीटों के लिए चुनाव हुआ था। जिसके नतीजे https://eciresults.nic.in/HI/PartyWiseResult.htm ने पेश किए हैं।
114 सीट- कांग्रेस
109 सीट- भारतीय जनता पार्टी
2 सीट- बहुजन समाज पार्टी-
1 सीट- समाजवादी पार्टी-
4 सीट- निर्दलीय