उत्तर प्रदेश में पहले चरण के तहत 11 फरवरी को 73 सीटों पर मतदान हो चुका है। सभी पार्टियां इस चरण में बाजी मारने का दावा कर रही हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि पार्टी पहले चरण की 73 में से 50 सीटों पर विजय पताका फहराएगी। 12 फरवरी को शाह ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि पहले और दूसरे चरण में भाजपा की टक्कर बसपा से है। जबकि इससे पहले भाजपा नेता कह रहे थे कि बसपा मुकाबले में नहीं है। इसी बीच सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं और दावे भी हो रहे हैं।
भाजपा 2014 लोकसभा चुनाव नतीजों के चश्मे से देख रही: 2014 के लोकसभा चुनाव में इन 15 जिलों (जहां 11 फरवरी को वोट पड़े) की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा जीती थी। भाजपा अध्यक्ष शाह की भविष्यवाणी का आधार शायद 73 लोकसभा सीटों पर जीत ही हो। लेकिन विधानसभा सीटवार देखा जाए तो पार्टी की बढ़त 50 सीटों पर थी, सभी 73 पर नहीं। बसपा और सपा ने औरों से अपने को इस चरण में काफी आगे तो जरूर बताया पर सीटों की संख्या की भविष्यवाणी से गुरेज किया। आपको बता दें कि 2012 के विधानसभा चुनाव में इन 73 सीटों में बसपा-सपा को 24-24, भाजपा को 11, रालोद को 9 और कांग्रेस को 5 मिली थीं।
अब इस बार नतीजे क्या होंगे, यह तो 11 मार्च को ही पता चलेगा, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर क्या कयासबाजी हो रही है, उस पर एक नजर डालिए:
यह भी संभव कि सपा-कांग्रेस गठबंधन तीसरे स्थान पर चला जाए! दोनों दलों के समर्थकों को नहीं पच रहा अखिलेश-राहुल का साथ!#upelections2017 #UP
— Rajeev Sachan (@RajeevKSachan) February 12, 2017
भाजपा समर्थक गौरव प्रधान के अनुसार पहले चरण में 54 सीटें भाजपा को मिलेगी। उन्होंने ट्वीट किया, ”यूपी चुनावों के पहले चरण में 73 में से 54 सीटों पर भाजपा सफाया कर देगी। 35-40 प्रतिशत यादवों ने समाजवादी पार्टी को सबक सिखाने के लिए भाजपा को वोट दिया है।” भाजपाई कार्यकर्ता ईटीवी के पोल के जरिए पहले चरण में 46 सीटें मिलने का दावा कर रहे हैं। उनके अनुसार सपा-कांग्रेस गठबंधन को 9, बसपा को 14 और अन्य को 4 सीटें मिलेगी।
इधर कांग्रेस समर्थकों का दावा है कि पहले चरण की 73 में से 51 सीटों पर सपा-कांग्रेस गठबंधन जीत दर्ज करेगा। कांग्रेस समर्थक आज तक के सर्वे के जरिए यह दावा कर रहे हैं। इसके अनुसार बसपा 10 सीटों के साथ दूसरे, भाजपा 8 के साथ तीसरे और रालोद 4 के साथ चौथे नंबर पर रहेगी। एक यूजर ने गांव प्रधान का हवाला देते हुए कहा कि पहले चरण में सपा-कांग्रेस गठबंधन 55 सीटों के साथ सबसे आगे रहेगा। बसपा को 10 सीटें मिलेगी तो भाजपा केवल 3 पर सिमट जाएगी।
AAJ TAK Survey for WEST-UP for 73 Seat
SP+CONGRESS: 51
BSP: 10
BJP: 8
RLD: 4
HaHaHa #BJPkiHawaTightHai क्योंकि#UPKoYeSaathPasandHai pic.twitter.com/4iYdK0oA8s— Rajeev Ranjan ? (@rranjaninc) February 11, 2017
Ground Level Exit Poll By ETV After Polling..! #BJP 46#SP+ 9#BSP 14#Other 4#BJPWinsPhaseOne pic.twitter.com/FDvrqTVXM8
— SHEKHAR CHAHAL

