Lok Sabha Election Results 2019: आज यानी 23 मई को आम चुनाव के नतीजों की घोषणा होगी। रूझान आ रहे हैं। 542 सीटों के रूझान आने तक 344 सीटों पर बीजेपी, 91 सीटों पर कांग्रेस और 106 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं। अगले पांच सालों के लिए कौन सी पार्टी इस देश पर राज करेगी, इस पर सभी की निगाहें हैं। आपको अलग अलग न्यूज चैनल्स, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर लाइव नतीजों के बारे में जानकारी दी जा रही है। अब चूंकि मोबाइल फोन का दौर चल रहा है और देश की बड़ी जनसंख्या मोबाइल से जुड़ी है, इसलिए मोबाइल फोन पर भी चुनावों के नतीजे लाइव (Mobile Streaming) देख सकते हैं। अधिकतर न्यूज चैनल्स मोबाइल पर चुनाव के नतीजे उपलब्ध करा रहे हैं। मोबाइल पर चुनाव नतीजे देखना बेहद आसान है।
Election Results 2019 LIVE Updates: यहां देखें नतीजे
Election Results देखने के लिए लोगों को सिर्फ अपने स्मार्टफोन पर गूगल पर जाकर किसी भी न्यूज चैनल की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा। जहां से लाइव नतीजे देखे जा सकते हैं। जनसत्ता की आधिकारिक वेबसाइट Jansatta.com और indianexpress.com की वेबसाइट पर भी चुनाव नतीजों से जुड़ी तेज और सटीक जानकारी पलभर में पायी जा सकती है। आप यहां क्लिक करके Jansatta.com का ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आपको एक क्लिक में सारे अपडेट्स मिलते रहेंगे। इनके अलावा विभिन्न न्यूज चैनल्स के ऐप यानी Aaj Tak app, ABP News App के अलावा Ndtv और India TV, Daily Hunt आदि की Mobile App पर भी Election Results से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सकती है।
Lok Sabha Election Results 2019 LIVE: Check Here
इनके अलावा Hotstar app, Jio app, Airtel app समेत विभिन्न न्यूज एप्स पर चुनाव नतीजों से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सकती है। इसके अलावा Google News के माध्यम से विभिन्न न्यूज वेबसाइट्स पर जाकर Election results 2019 से जुड़े अपडेट के बारे में जानकारी ली जा सकती है।
Loksabha election results on Youtube: लोकसभा चुनाव के नतीजों को यूट्यूब पर भी देखा जा सकेगा। भारत सरकार की तरफ से प्रसार भारती ने इसके लिए Google के साथ करार किया है। इस करार के तहत चुनाव परिणामों को यूट्यूब पर प्रसारित किया जा रहा है। यूजर्स यूट्यूब पर लॉगिन कर चुनाव नतीजों की पल-पल की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके साथ ही रिजल्ट्स को डीडी न्यूज पर भी देखा जा सकता है। चुनाव परिणामों की लाइव स्ट्रीम को 14 भाषाओं में दूरदर्शन के क्षेत्रीय स्टेशन से प्रसारित किया जाएगा। प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेंपति ने कहा, ‘कोई भी व्यक्ति देश में किसी भी स्थान से चुनाव परिणाम की हर गतिविधि को जान सकेगा। इसके अलाव चुनाव रिजल्ट्स यूट्यूब की वेबसाइट और यूट्यूब एप के जरिये भी देखे जा सकेंगे।’


सबसे पहले इलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट eci.gov.in पर जाएं।यहां बाईं तरफ मेन्यू का लिंक होगा, वहां क्लिक करें।इसमें आपको इलेक्शन का सेक्शन दिखेगा जिसके ठीक नीचे General Election 2019 का लिंक होगा।इस लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट का पूरा लिंक eciresults.nic.in दिया गया होगा।रिजल्ट के पूरे लिंक पर क्लिक करने के बाद आप नतीजे लाइव देख सकते हैं।
अगर कांग्रेस की करें तो जबकि कांग्रेस 49 सीटों पर आगे है। पिछली बार कांग्रेस 44 सीटों पर सिमट गई थी और बीजेपी अपने दम पर 282 सीटें जीती थी। कांग्रेस को विपक्ष के नेता लायक सीटें भी नहीं आई थीं। लोकसभा में विपक्ष के नेता के लिए संबंधित पार्टी के 55 सांसद होने चाहिए।
91 करोड़ मतदाताओं में से 61 करोड़ ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 8,040 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस बार कुल मिलाकर 67.11 फीसदी मतदान हुआ। 67 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा मतदान हुआ।
सभी 542 सीटों के रुझान आए, एनडीए 347, यूपीए 91 और अन्य 104 सीटों पर आगे चल रहा है। बीजेपी अपने दम पर 300 के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के अमेठी से बड़ी खबर आ रही है। अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से 2500 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।
आप भारत सरकार के उमंग ऐप पर भी वोटों की गिनती की सटीक और सही जानकारी हासिल कर सकते हैं
वोटों की गोपनीयता बनाये रखना ड्यूटी पर लगे हर अधिकारी, क्लर्क, एजेंट और व्यक्ति की है। इसकी शपथ ली जाती है। गोपनीयता तोड़ने, किसी के समर्थन में मतदान को प्रभावित करने, ईवीएम या मतपत्रों से छेड़छाड़ पर जेल या जुर्माने की सजा दी जा सकती है।
मतगणना हॉल पर मतगणना पीठासीन अधिकार के निर्देश और निगरानी पर होती है। प्रत्याशी, उसके एजेंट को ही हॉल में उपस्थित रहने का अधिकार होता है। किसी अन्य के प्रवेश करने या अधिकृत व्यक्ति के दुर्व्यवहार करने पर उसे मतगणना हॉल से निकाला जा सकता है।
मतगणना से पहले मतगणना अधिकारी और प्रत्याशी या उनके मतगणना एजेंट ईवीएम की जांच और निरीक्षण करते हैं। वे ईवीएम की सील देखते हैं और किसी तरह की छेड़छाड़ की संभावना को भांपते हैं। साथ ही देखते हैं कि क्या यह वही कंट्रोल यूनिट है जो पोलिंग स्टेशन को दी गई थी।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर देश को धन्यवाद दिया। सुषमा स्वराज ने लिखा- प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी को इतनी बड़ी विजय दिलाने के लिए आपका बहुत बहुत अभिनन्दन। मैं देशवासियों के प्रति हृदय से कृज्ञता व्यक्त करती हूं।
खास बात यह है कि ईवीएम की काउंटिंग का आखिरी राउंड डाक मतों की गिनती पूरी हो जाने के बाद ही किया जाता है।
काउंटिंग सुपरवाइजर काउंटिंग एजेंट्स की मदद से गिनती की शुरुआत करते हैं। काउंटिंग सुपरवाइजर सबसे पहले ईवीएम पर लगे सील्स की जांच करते हैं और तय करते हैं कि मशीन से छेड़छाड़ तो नहीं की गई है।
सबसे पहले वोटिंग खत्म होते ही सील बंद ईवीएम को काउंटिंग सेंटर लाया जाता है, जहां उन्हें स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाता है। स्ट्रॉन्ग रूम की पहरेदारी यानि सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी तीन स्तरीय होती है, लेकिन मुख्य सुरक्षा केंद्रीय बलों के जिम्मे होती है। ज्यादातर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हर असेंबली क्षेत्र के लिए वोटों की गिनती एक जगह होती है, लेकिन यह जरूरी नहीं है।
वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी 50 हजार वोटों से और गांधी नगर से अमित शाह 50 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
उम्मीद से बहुत अधिक डाकपत्र मिले हैं, इनकी भी गिनती ईवीएम के साथ ही होगी। हर विधानसभा क्षेत्र के पांच बूथों पर वीवीपैट पर्ची और ईवीएम के मतों का मिलान कराया जाएगा।
लक्षद्वीप में मात्र 54,266 मतदाता हैं। वहां कोई विधानसभा भी नहीं है। इसलिए वहां जल्द नतीजे आने की उम्मीद है। इसी प्रकार अंडमान-निकोबार, लद्दाख, दमन-दीव, चंडीगढ़ सीट पर जल्द गणना पूरी हो सकती है।
अगर आप ऑफिस में नहीं हैं और डेस्कटॉप पर हमारी वेबसाइट नहीं देख सकते हैं तो चुनाव के नतीजे देखने के लिए आपको अपने मोबाइल का इस्तेमाल करना होगा। मोबाइल पर http://www.jansatta.com पर जाकर आप रिजल्ट देख सकते हैं।
वोटर हेल्पलाइन ऐप से 2009 और 2014 लोकसभा चुनाव के विवरण भी लिए जा सकते हैं। हालांकि इस ऐप को जनवरी 2019 में लांच किया गया था, लेकिन चुनाव आयोग ने इसे फिर से पेश किया है।
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों और परिणामों को जानने के लिए वोटर हेल्पलाइन ऐप को जारी किया गया है। इसके जरिए चुनाव आयोग ने डिजिटल मोर्चे पर अपनी पहुंच का विस्तार किया है। इससे पहले उसने चुनाव के दौरान मतदान की जानकारी के लिए वोटर टर्नआउट ऐप पेश किया था।
अगर आप टीवी देखने की स्थिति में नहीं हैं तो कोई बात नहीं आप इंटरनेट पर अपने मोबाइल पर ही लाइव नतीजे देख सकते हैं। हमने यहां कुछ मोबाइल ऐप्स के नाम बताए हैं। इसके अलावा आप वेबसाइट पर जाकर सीधे चुनाव का रिजल्ट देख सकते हैं।
एनडीए 97 सीट पर आगे चल रहा है। वहीं यूपीए 49 सीट पर आगे चल रहा है। अन्य अभी 11 सीट पर ही आगे चल रहे हैं। यह अभी पिछले 30 मिनट के रूझान हैं।