दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव 2017 के पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने सोशल मीडिया के जरिए पार्टी के लिए चंदा मांगना शुरू किया। इसके लिए ट्विटर पर #Donate2AAP ट्रेंड करवाया गया। मंगलवार (18 अप्रैल) को इस ट्रेंड पर कई तरह के ट्वीट आए। कई लोगों ने आप को चंदा देने की बात कही। लेकिन कई लोग उसमें आप का मजाक भी उड़ा रहे थे। एक ने लिखा, ‘आप को चंदा क्यों दें ? ताकि वे लोग राम जेठमलानी को पैसे दे सकें, 16000 रुपए की थाली का पैसा दे सकें और ईवीएम से पेपर और प्लेन से साइकिल की तरफ आ सकें।’ साथ ही कुछ कार्टून भी पोस्ट किए गए। कुछ में केजरीवाल की फोटोशॉप की गई इमेज का इस्तेमाल किया गया था। जिसमें केजरीवाल को गिटार लेकर ‘गिव मी सम चंदा, गिव मी सम फेम, गिव मी अनदर चांस, आई वाना फूलू वन्स अगेन’ लिखा था। इसके साथ ही कुछ ने लिखा था कि आप की फुल फॉर्म ‘आलवेज आरोप पार्टी’ है। साथ ही आप को चंदा देना ‘चोरों को पैसे’ देने के बराबर बताया गया।
क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के फर्जी अकाउंट से भी #Donate2AAP पर ट्वीट किए गए। उसमें से एक में लिखा था, ‘सभी पत्थर फेंकने वालों, आतंकियों से हमदर्दी रखने वालों, आजादी गैंग और प्रेस्टिट्यूट से सीरियस अपील है कि वे आप को चंदा दें।’ लोगों ने स्नैपचैट वाले मामले में भी आप को घसीटा और कहा कि आप पार्टी की वजह से उसके सीईओ ने भारत को गरीब देश कहा।
#Donate2AAP पर ऐसे-ऐसे ट्वीट आ रहे हैं, देखिए
For once I can donate to Pakistan not to AAP #Donate2AAP??
— Sanjeet Yadav (@Sanju2411) April 18, 2017
#Donate2AAP for making payments to Ram Jetmalani
— Shreedhar Iyer (@iyer_shreedhar) April 18, 2017
#Donate2AAP if you wanna consume 1 crore worth of samosas. And 16 lakh worth of thaalis.
— The Hindu Right Brotherhood : A Hindu ecosystem (@NationalistAge) April 18, 2017
https://twitter.com/GetReal99999/status/854229550250590208
why
so that
u goons will have 16000 thali again
1 cr samosa
hire jethmalani from public purse to take care of ur retardness
#Donate2AAP— vickey (@vickeysharma37) April 18, 2017
हो सकता है राम जेठमलानी की बकाया राशि का भुक्तान आज हो जायेगा। खुजलीवाल का भौकाल जारी है।#Donate2AAP @Think_Right_
— Sanam (@AryanOfHimalaya) April 18, 2017
#Donate2AAP कटोरा रखो सारे मेट्रो स्टेशन के बाहर , काफी लोग जुड़ेंगे इस donation drive में
— Jayprakash Vashistha (@poojayv) April 18, 2017
1cr का समोसा खाना है वकील को 4cr देने है बैंकाक का फॅमिली टूर भी है ऐड में लगेंगे अल्लाह के नाम-केजरी#Donate2AAP pic.twitter.com/Xx8M2tFc6q
— Raj Chaudhary ?? (@mahla_raj) April 18, 2017
https://twitter.com/Sanit_Attri/status/854230947633311744
Donate chanda for aap party #Donate2AAP @ArvindKejriwal @AamAadmiParty #punjabaap pic.twitter.com/XMLa71TH4P
— लक्ष्मण (@LakshamRamBhakt) December 17, 2016
This is a serious appeal to:
-All stone-Pelters
-Traitors
-Terrorist Sympathisers
-Azadi Gang
-Presstitutes & SickularsKindly #Donate2AAP
— Mr Mani (@_x_mani) April 18, 2017
Please do not give anything #Donate2AAP pic.twitter.com/OGE7Hf8ntw
— Mr Mani (@_x_mani) April 18, 2017
दिल्ली में 23 अप्रैल को MCD चुनाव 2017 के लिए वोटिंग होनी है। इस वक्त एमसीडी में भाजपा का कब्जा है। आप पहली बार नगर निगम का चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस भी पूरी ताकत के साथ मैदान में होने का दावा कर रही है।

