दिल्ली नगर निगम चुनाव में अब 10 दिन से भी कम समय बचा है। पहली बार दिल्ली का नगर निगम चुनाव त्रिकोणीय है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है। बीजेपी पिछले 10 सालों से नगर निगम पर काबिज है। दिल्ली के तीनों नगर निगमों पर बीजेपी का राज है। एबीपी न्यूज और सी वोटर्स ने सर्वे कराया है। करीब छह हजार लोगों के सैंपल साइज वाले इस सर्वे में बीजेपी को बढ़त बताई जा रही है। दिल्ली के सभी 272 वार्डों 23 अप्रैल में चुनाव होने हैं वहीं 25 अप्रैल को नतीजें सामने आएंगे। सर्वे के अनुसार ईस्ट दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस को 21 प्रतिशत, बीजेपी को 38 प्रतिशत और आप को 21 प्रतिशत वोट प्राप्त हो सकते हैं। वहीं नार्थ दिल्ली में आप बीजेपी को कड़ी टक्कर देती दिख रही है। यहां कांग्रेस को 13 प्रतिशत, बीजेपी को 35 प्रतिशत और आप को 31 प्रतिशत मत प्राप्त हो सकते हैं। वहीं साऊथ दिल्ली में कांग्रेस को 17 प्रतिशत और बीजेपी को 34 प्रतिशत और आप को 26 प्रतिशत वोट प्राप्त हो सकते हैं। मतलब सर्वे के अनुसार तीनों नगर निगम में बीजेपी को बढ़त दिख रही है।
#MCDelections2017: #BJP top choice in all three municipal corporations of #Delhi, says ABP News survey pic.twitter.com/emyWvL1nnH
— ABP News (@ABPNews) April 12, 2017
सर्वे की माने तो तीनो ही जगह बीजेपी एक बार फिर सरकार बना सकती है। कांग्रेस एक बार फिर दिल्ली में खड़े होने का प्रयास कर रही है तो वहीं आप के वोट में गिरावट दर्ज हो रही है। पंजाब के बाद अगर दिल्ली नगर निगम में भी आप को हार का सामना करना पड़ा तो ये पार्टी के लिए बड़ा धक्का साबित हो सकता है। सर्वे में जब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के कामकाज पर सावल पूछा गया तो लोगों ने मिला जुला जवाब दिया। नार्थ दिल्ली में आधे से ज्यादा लोग केजरीवाल के कामकाज से संतुष्ट नजर आए। वहीं साउथ और ईस्ट दिल्ली में 49 और 4 प्रतिशत लोग ही केजरीवाल से खुश दिखे। वहीं पीएम मोदी के कामकाज से दिल्ली के लोग खासे खुश नजर आ रहे हैं। सर्वे में करीब 80 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी के काम से संतुष्ट नजर आए।