Delhi BJP Candidate List Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट में बीजेपी के दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इससे पहले जारी की गई लिस्ट में बीजेपी ने दिल्ली की पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। बुधवार को जारी की गई लिस्ट में बीजेपी ने जिन दो नामों का ऐलान किया, वो दोनों पूर्व मेयर हैं।

BJP Full Candidates List for Lok Sabha Elections 2024: Check Seat-wise Here

बीजेपी ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से हर्ष मल्होत्रा को चुनाव मैदान में उतारा है। हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर रह चुके हैं। वह बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता हैं। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से 2019 में गौतम गंभीर ने जीत हासिल की थी। हर्ष मल्होत्रा के अलावा बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में योगेंद्र चंदोलिया के नाम का ऐलान किया। वह उत्तर पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे।

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार बीजेपी ने सात में से छह सीटों पर नए चेहरों पर दांव लगाया है। बीजेपी ने सिर्फ उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर मनोज तिवारी को टिकट दिया है। वह यहां से लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। हर्ष मल्होत्रा और योगेंद्र चंदोलिया दशकों से बीजेपी से जुड़े हुए हैं और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता हैं। दोनों ही दिल्ली नगर निगम में विभिन्न पदों रह चुके हैं। इसके अलावा ये दोनों नेता दिल्ली में बीजेपी यूनिट में भी विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।

बीजेपी ने दिल्ली में किसे-किसे दिया टिकट

दिल्ली में बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि उसने अपने मेहनती कार्यकर्ताओं को प्रमोट करने और एंटी इनकंबेसी से डील करने के लिए छह सिटिंग सांसदों को टिकट काट दिया। बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट नई दिल्ली लोकसभा सीट से बांसुरी स्वराज, साउथ दिल्ली से रामवीर सिंह बिधुड़ी, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी, वेस्ट दिल्ली के कमलजीत सेहरावत और चांदनी चौक लोकसभा सीट से प्रवीण खंडेलवाल को मैदान में उतारा है।

Delhi BJP Candidate List 2024 (दिल्ली बीजेपी उम्मीदवारों की सूची 2024)

लोकसभा सीट का नामप्रत्याशी का नाम
1पूर्व दिल्लीहर्ष मल्होत्रा
2उत्तर पूर्वी दिल्लीमनोज तिवारी
3नई दिल्लीबांसुरी स्वराज
4चांदनी चौकप्रवीण खंडेलवाल
5साउथ दिल्लीरामवीर सिंह बिधुड़ी
6वेस्ट दिल्लीकमलजीत सेहरावत
7उत्तर पश्चिमी दिल्लीयोगेंद्र चंदोलिया