Congress Manifesto 2019: कांग्रेस ने आज (2 अप्रैल) को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। इस घोषणापत्र में पार्टी ने देश में नौकरियों और किसानों के मुद्दों पर फोकस करते हुए कई वादे किए। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में 2020 तक 22 लाख नौकरियां देने और कर्ज न चुकाने पर किसानों के ऊपर आपराधिक मामले दर्ज नहीं करने की बात कही है। घोषणापत्र को जारी करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर देश के युवाओं को 3 साल के लिए व्यापार खोलने के लिए किसी भी परमिशन की जरूरत नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने किसानों के लिए अलग बजट बनाने की बात भी कही।

National Hindi News, 2 April 2019 LIVE Updates: पढ़ें आज की बड़ी खबरें

2020 तक देंगे 22 लाख नौकरियां: अपने घोषणापत्र में युवाओं को साधने के लिए के लिए नौकरियों का वादा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देशभर में खाली पड़े 22 लाख सरकारी नौकरियों को के पद भरे जाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि ये सभी पद 2022 एक भरे जाएंगे। इसके अलावा राहुल ने 10 लाख युवाओं को ग्राम पंचायतों में रोजगार देने की बात भी कही है।

 

किसानों पर नहीं दर्ज होंगे आपराधिक मामलेः कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के घोषणापत्र के जरिए किसानों को साधने के लिए बड़ा वादा किया है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में किसानों का कर्ज न चुका पाना अपराध के दायरे से बाहर होगा। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा कर्ज न अदा कर पाने पर क्रिमिनल ऑफेंस माने जाने कानून को खत्म करेंगे। राहुल ने ये भी वादा किया कि किसानों के कर्ज अदा न कर पाने पर इसे सिविल ऑफेंस माना जाएगा।

किसान पर क्या बोले राहुल: राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि हम मनरेगा में रोजगार के 150 दिन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने किसानों के अलग बजट की भी बात कही। इसके साथ ही हर साल गरीब तबके के 20 फीसदी लोगों के खाते में 72,000 रुपए डालने का भी ऐलान किया।