Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस ने नेता और पंजाब सरकार के मंत्री एक बार फिर चर्चा में हैं। सिद्धू पर अपनी ही पार्टी के नेता को कथित रूप से धक्का देकर गाड़ी से उतारने का आरोप है। मामला मध्यप्रदेश के देवास का है।
कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में सिद्धू यहां कांग्रेस के उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह कृपाणिया के लिए प्रचार करने देवास आए हुए थे। चुनाव प्रचार के दौरान सिद्धू की सभा में खूब हंगामा हुआ। यहां कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में टकराव की नौबत आ गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर संभावित टकराव को टाल दिया। लेकिन इसके बाद रोड शो के दौरान हुआ वो किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता को अच्छा नहीं लगा। सिद्धू का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ता वाहन पर चढ़कर सिद्धू को मालाएं पहना रहे थे।
इस बीच एक कांग्रेसी समर्थक की तरफ से पहनाई गई माला सिद्धू की पगड़ी में उलझ गई। इस वजह से कांग्रेस नेता गुस्से में आ गए। उन्होंने माला पहनाने वाले युवको गाड़ी से धक्का दे दिया। सिद्धू के धक्का देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना था कि यह व्यक्ति किसी को भी नहीं बख्शता है। फिर चाहे वह कांग्रेस का नेता हो फिर उनकी पुरानी पार्टी भाजपा का। वहीं सिद्धू के इस वीडियो पर देवास कांग्रेस के नेता ने सफाई जारी की है। देवास के शहर संगठक अजीत भल्ला ने इस मामले में कहा कि युवक की तरफ से पहनाई गई माला सिद्धू की पगड़ी में उलझ गई।
इसके बावजदू भी वह नहीं मान रहे थे। इस लिए सिद्धू ने उनको दूर किया। इसमें धक्का मारने वाली कोई बात नहीं है। भल्ला ने कहा कि सिद्धू अपने आप में बड़े सम्मानित और मिलनसार नेता हैं। वह स्टार प्रचारक हैं ऐसे में वह कभी अपमानजनक कार्य नहीं करेंगे।