Priyanka Gandhi Ganga Yatra : तीन दिवसीय गंगा यात्रा के तहत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार सुबह (20 मार्च) मिर्जापुर से रामनगर के लिए रवाना हो चुकी हैं और वे बनारस पहुंच चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने रुद्राक्ष की माला पहन रखी है और उन्होंने अस्सी घाट पर जयहिंद के नारे भी लगाए। इस बीच रामनगर में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर आ रही है।

पीएम मोदी पर साधा निशाना : प्रियंका गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने पिछले पांच साल में आपके सहित, इस देश के हर संस्थान पर हमला किया। प्रधानमंत्री को यह सोचना बंद कर देना चाहिए कि लोग बेवकूफ हैं। उन्हें यह जान लेना चाहिए कि लोग सब समझ रहे हैं।

Live Blog

15:22 (IST)20 Mar 2019
Priyanka Gandhi Ganga Yatra Live : प्रियंका गांधी ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार दोपहर (20 मार्च) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अस्सी घाट पर जनसभा को संबोधित किया। वहीं, बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन भी किए।

15:20 (IST)20 Mar 2019
Priyanka Gandhi Ganga Yatra Live : प्रियंका गांधी ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार दोपहर (20 मार्च) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अस्सी घाट पर जनसभा को संबोधित किया। वहीं, बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन भी किए।

14:35 (IST)20 Mar 2019
Priyanka Gandhi Ganga Yatra Live : प्रियंका गांधी ने शास्त्री को पहनाई माला, बीजेपी वालों ने गंगाजल से धोई प्रतिमा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति का माल्यार्पण किया। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ता वहां पहुंचे। उन्होंने गंगा जल से मूर्ति का शुद्धिकरण किया।

12:56 (IST)20 Mar 2019
Priyanka Gandhi Ganga Yatra Live : प्रियंका गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भगवान भोले नाथ की नगरी वाराणसी पहुंच चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने रामनगर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही, पैदल ही उनके आवास की तरफ रवाना हुईं।

12:38 (IST)20 Mar 2019
Priyanka Gandhi Ganga Yatra Live : यह है प्रियंका गांधी का आज का शिड्यूल

प्रियंका गांधी मिर्जापुर से बोट द्वारा रामनगर जाएंगी। सबसे पहले वे रामनगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के आवास पर पहुंचेंगी और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। वहीं, मल्लाह समाज से मुलाकात करेंगी। रामनगर से प्रियंका गांधी बोट से अस्सी घाट पहुंचेंगी, जहां जैन मंदिर में दर्शन करने के बाद जैन बंधुओं से मुलाकात करेंगी। अस्सी से निकलकर वे  काशी के विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पहुंचेगी। यहां से सड़क मार्ग द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगी। इसके बाद प्रियंका शहीद रमेश यादव के घर जाएंगी।

12:26 (IST)20 Mar 2019
Priyanka Gandhi Ganga Yatra Live : प्रियंका की तीसरे दिन की गंगा यात्रा शुरू

प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत हो चुकी है। इसके तहत वे मिर्जापुर से रामनगर के लिए रवाना हो गईं। माना जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे वे वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करेंगी।