मध्य प्रदेश में सत्ता से संन्यास खत्म करने को बेताब कांग्रेस चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ती दिख रही। आलम यह है कि मध्य प्रदेश तो ठीक हिमाचल प्रदेश में प्रचार शुरू हो गया है। दरअसल हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से मध्य प्रदेश के लिए पार्टी की योजनाओं का प्रचार हो रहा है। इसके उलट मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से सिर्फ नेताओं के कार्यक्रम की जानकारी मिल रही है।
शिक्षित महिला सशक्त समाज की नींव #कांग्रेस_संग_ख़ुशहाली pic.twitter.com/M4gyqOVgG5
— Himachal Pradesh Mahila Congress (@HimachalPMC) November 16, 2018
सोशल मीडिया पर चुटकियां ले रहे लोग
हिमाचल कांग्रेस की तरफ से पोस्ट किए गए इस ट्वीट में लिखा है कि सत्ता में आने पर मध्य प्रदेश का किसान चिंता मुक्त हो जाएगा। किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। पूरी बिजली मिलेगी और बिल आधा होगा। मध्य प्रदेश के चुनाव का हिमाचल में प्रचार कर रही कांग्रेस पर लोगों ने सोशल मीडिया पर भी जमकर चुटकियां लीं। लोग सीधे राहुल गांधी को निशाना बना रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले छत्तीसगढ़ को लेकर भी हिमाचल कांग्रेस के ट्विटर पर जमकर कैंपेन चलाया गया था।
यह अविश्वसनीय है कि छत्तीसगढ़ में, 1400 महिलाओं को 2005 से 2017 तक परेशान किया गया था, जिनमें काला जादू भी शामिल थे। इस से बड़ी शर्म की बात और क्या हो सकती है। जुमलेबाज़ शेर खान ?? #कांग्रेस_संग_जीतेगा_छतीसगढ़
— Himachal Pradesh Mahila Congress (@HimachalPMC) November 17, 2018
11 दिसंबर को पता चलेगा हिमाचल में प्रचार का फायदा
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस 2003 से ही सत्ता से बाहर है। इस बार भी भाजपा के चुनावी कैंपेन का फोकस अपनी योजनाओं के प्रचार से ज्यादा दिग्विजय सिंह का शासनकाल याद दिलाने पर रहा। राज्य में 230 सीटों पर 28 नवंबर को मतदान होगा। जबकि नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को राज्य में बेहद कम सीटें मिली थीं। हालांकि मध्य प्रदेश जीतने के लिए हिमाचल में प्रचार करने से कितना फायदा होगा, यह 11 दिसंबर को ही पता चल पाएगा।
[bc_video video_id=”5849842032001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]