Chakai Assembly Election Result 2025 ( चकाई विधानसभा चुनाव परिणाम 2025) LIVE: बिहार की चकाई विधानसभा सीट के लिए 11-11-2025 को मतदान हुआ था। चकाई विधानसभा सीट पर इस बार JDU ने Sumit Kumar Singh को उम्मीदवार बनाया। वहीं RJD ने Savitri Devi को उम्मीदवार बनाया। चकाई सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव परिणाम में IND के Sumit Kumar Singh ने जीत हासिल की थी। चकाई सीट पर हार जीत का अंतर 581 वोट का रहा था। चुनाव में उन्होंने RJD उम्मीदवार Savitri Devi को हराया था। चकाई में 2020 के चुनाव में 66.07% मतदान हुआ था। चुनाव में 24.02% वोट पाकर IND नंबर 1 रही थी।
चकाई विधानसभा चुनाव परिणाम/इलेक्शन रिजल्ट २०२५ | Chakai Election Result 2025
यहां देखें चकाई की विधानसभा सीट के लाइव नतीजे और जानें चुनाव में किस पार्टी का उम्मीदवार आगे और कौन पीछे।
| Candidates | Party | Status |
|---|---|---|
| Alijaveth Soren | IND | Awaited |
| Allaudin Ansari | Rashtriya Lok Janshakti Party | Awaited |
| Chandan Kumar Singh | IND | Awaited |
| Naresh Kumar Sharma | Jagrook Janta Party | Awaited |
| Rahul Kumar | Jan Suraaj Party | Awaited |
| Ranjit Kumar Verma | IND | Awaited |
| Sanjay Prasad | IND | Awaited |
| Savitri Devi | RJD | Awaited |
| Sosana Murmu | IND | Awaited |
| Sumit Kumar Singh | JD(U) | Awaited |
Chakai (Bihar) Vidhan Sabha Election Candidates
यहां देखें चकाई विधानसभा सीट के सभी उम्मीदवारों की पार्टी, संपत्ति और पारिवारिक प्रष्ठभूमि से जुड़ी पूरी जानकारी।
उम्मीदवार सूची
उम्मीदवार सूची
उम्मीदवार सूची
उम्मीदवार सूची
चकाई में पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे | Chakai Last 3 Terms Result, Winner Name
यहां देखें चकाई में पिछले विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी के उम्मीदवार की जीत हुई और किसे हार का सामना करना पड़ा।
पिछले चुनावों में के नतीजे
बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 | Bihar Vidhan Sabha Election Results 2025 LIVE
यहां जानें बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर किस पार्टी का उम्मीदवार आगे और कौन पीछे रहा।
सुशासन की सरकार एक बार फिर लौट रही- जेडीयू
जेडी(यू) ने एक्स पर पोस्ट किया, “बस कुछ घंटे इंतजार करना है, सुशासन की सरकार एक बार फिर लौट रही है।”
एनडीए गठबंधन में कौन कितनी सीटों पर लड़ा
सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन में भाजपा और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी ने 29 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। इसके अलावा, उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक मोर्चा और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने छह-छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे।
कितनी सीटों पर कितने उम्मीदवार लड़े
बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर 2,616 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से 1,302 उम्मीदवारों ने 6 नवंबर को पहले चरण में 121 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि बाकी ने 11 नवंबर को अंतिम चरण में 122 सीटों पर चुनाव लड़ा था।
Bihar Assembly Election 2025 Result LIVE: जनता महागठबंधन को सबक सिखाएगी- जयवीर शेरगिल
बीजेपी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा, "दोपहर 12 बजे तक बिहार और दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालयों में जश्न का माहौल होगा। जनता महागठबंधन को सबक सिखाएगी। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को सीख मिलेगी कि उन्हें लोकतंत्र को कभी चुनौती नहीं देनी चाहिए। भारत का संविधान आपको दिवास्वप्न देखने की इजाजत देता है और विपक्ष के नेता होने के नाते मेरी शुभकामनाएं दोनों नेताओं को। राजद नेता कह रहे हैं कि वे बिहार को नेपाल बना देंगे और एनडीए सरकार को सतर्क रहना होगा ताकि यह 'महाठगबंधन' अपनी कोई भी हिंसक चाल न चल सके।"
हम जनता मालिक के जनादेश को स्वीकार करेंगे- विजय कुमार सिन्हा
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "जगदमाता और जगद्पिता की पूजा करके हम जनता मालिक के जनादेश को स्वीकार करेंगे।"
बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी- राजेश राम
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, "अगर वोटों की गिनती निष्पक्ष तरीके से हुई तो बिहार में हमारी सरकार बनेगी।"
जनता में एनडीए गठबंधन के खिलाफ गुस्सा था - पप्पू यादव
बिहार विधानसभा चुनाव की लिए मतगणना से पहले, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "मुझे विश्वास है कि जनता ने महागठबंधन पर अपना भरोसा जताया है। जनता में एनडीए गठबंधन के खिलाफ गुस्सा था और वे बदलाव चाहते थे।"
हमें 200 से अधिक सीटें मिलेंगी- बिहार के मंत्री नितिन नबीन
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना से पहले, बांकीपुर से भाजपा उम्मीदवार और बिहार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा, "हम सभी को विश्वास है कि इस बार, एनडीए की सीटों की संख्या 2010 के चुनावों के आसपास होगी। एनडीए सरकार बनाने जा रही है। हमें 200 से अधिक सीटें मिलेंगी।"
बीजेपी झूठ, धनबल और चोरी के बिना कोई चुनाव नहीं जीत सकती- पप्पू यादव
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना से पहले, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "बीजेपी झूठ, धनबल और चोरी के बिना कोई चुनाव नहीं जीत सकती। बीजेपी ने भी पूरी कोशिश की कि नीतीश सरकार की जगह बीजेपी की सरकार बने। महिलाओं, युवाओं ने इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान किया।"
गया जी के एक मतगणना केंद्र पर पहुंचे पुलिसकर्मी
गया जी के एक मतगणना केंद्र पर मतगणना के लिए पुलिसकर्मी पहुंचे। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू होगी।
Bihar Assembly Election 2025 Result LIVE: एनडीए समर्थकों ने मतगणना से पहले पूजा-अर्चना की
एनडीए समर्थकों ने मतगणना से पहले पूजा-अर्चना की और बिहार चुनाव में मोदी-नीतीश के जादू पर पूरा भरोसा जताया। समर्थकों का कहना है कि गठबंधन 175 सीटों को पार करेगा और नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।
एग्जिट पोल पूंजी का खेल है- मनोज कुमार झा
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले, राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "हम बिहार की आशाओं और अपेक्षाओं के साथ हैं। राज्य बदलाव की ओर बढ़ रहा है। दोपहर बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। तेजस्वी यादव और महागठबंधन के नेतृत्व में बदलाव। मेरा मानना है कि एग्जिट पोल पूंजी का खेल है, बाजार का खेल है, 'शहं-शाह' का खेल है। हम वो खेल नहीं खेलते।"
चुनाव कौन जीतेगा, यह जनता तय करेगी- विजय कुमार सिन्हा
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "चुनाव कौन जीतेगा, यह जनता तय करेगी। परिवारवादी लोग राजनीति को अपनी जागीर समझते हैं। लेकिन बिहार की जनता 'जंगलराज' के 'युवराज' को कड़ा संदेश देगी।"
Bihar Chunav Live: 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, पहले गिने जाएँगे पोस्टल वोट
बिहार चुनाव के लिए हुए मतदान की गणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। पहले पोस्टल वोट गिने जाएँगे। डाक द्वारा भेजे गये मतों के बाद 8.30 बजे से ईवीएम खुलनी शुरू होगी। पोस्टल बैलेट की व्यवस्था मुख्यतः चुनावी ड्यूटी में लगे सरकारी कर्मचारियों के लिए की जाती है ताकि वे अपना मतदान कर सकें।
Bihar Chunav Parinam: नतीजे एनडीए सरकार के पक्ष में होंगे - हरि साहनी
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना से पहले, बिहार के मंत्री हरि साहनी ने कहा, "आज के नतीजे एनडीए सरकार के सुशासन का प्रतिबिंब होंगे। नतीजे एनडीए सरकार के पक्ष में होंगे और हम उम्मीद से अधिक सीटें हासिल करेंगे।"
Bihar Assembly Election 2025 Result LIVE: जनता ने अपना जनादेश दिया है- राजीव रंजन
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना से पहले, जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "जनता ने अपना जनादेश दिया है और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन को वोट दिया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। मुझे विश्वास है कि एनडीए फिर से बिहार में सरकार बनाएगी।"
एनडीए दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी- गुरु प्रकाश पासवान
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना से पहले बीजेपी नेता डॉ गुरु प्रकाश पासवान ने कहा, "हमें विश्वास है कि 20 वर्षों के बिहार में सुशासन के बाद, एनडीए दो-तिहाई बहुमत के साथ फिर से बिहार में सरकार बनाएगी और 'विकसित बिहार' द्वारा 'विकसित भारत' की नींव रखी जाएगी।"
NDA का जाना तय है- मृत्युजंय तिवारी
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि हम सफल होंगे। बिहार में महागठबंधन सरकार बनाएगा। नतीजे निश्चित रूप से हमारे पक्ष में होंगे। जनता ने अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए जनादेश दिया है। NDA का जाना तय है।"
