Lok Sabha Election 2019 के साथ-साथ हो रहे विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 18 नए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इनमें अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए छह और सिक्किम विधानसभा के लिए 12 नाम दिए गए हैं। गौरतलब है कि अरुणाचल के लिए यह दूसरी जबकि सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए यह पहली प्रत्याशी सूची है।
ये हैं अरुणाचल प्रदेश के प्रत्याशियों के नामः अरुणाचल प्रदेश के लिए जारी की गई दूसरी सूची में कुल छह नाम हैं। यहां कालाक्टांग तेनजिन नोरबु थोंगडोक, इटानगर से कृपा बाबू, दोइमुख से ताना हाली तारा, नेपिन से बमांग फेलिक्स, टली से थाजी गिचक कियोगी और मरियांग गेकू से अनॉन्ग पेरमी शामिल हैं।
National Hindi News Today Live: CRPF के जवान ने की 3 साथियों की हत्या, फिर खुद को भी मार ली गोली
सिक्किम के प्रत्याशियों के नामः सिक्किम विधानसभा के लिए घोषित 12 नामों में गिलाशियांग बर्निआक से भानु भक्त शर्मा, रिचेनपोंग से सांचो लेप्का, दरमदिआंग से आरटी लेप्का, मेली सीट से भोला चौहान, खांडोंग सिंगतम से एसबी कर्की, वेस्ट पेंडम से बीरेंद्र पौडयाली, रेंचोक से भारत दुलाल, नामचेबंग से देवी बसनेट, मार्टम-रमटेक से जिगदल भूटिया, अरितहंग से डीबी चौहान, गंगटोक से वायटी लेप्का शामिल हैं।
Bharatiya Janata Party releases list of 18 candidates for Arunachal Pradesh and Sikkim Assembly elections; 6 names from Arunachal Pradesh and 12 from Sikkim. pic.twitter.com/XjEIeaLdt8
— ANI (@ANI) March 21, 2019
उल्लेखनीय दोनों राज्यों में 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा। पूर्वोत्तर में धीरे-धीरे मजबूत हो रही बीजेपी के लिए ये दोनों राज्य बेहद अहम माने जा रहे हैं। सिक्किम में 32 और अरुणाचल प्रदेश में 60 विधानसभा सीटें हैं। अरुणाचल प्रदेश में फिलहाल बीजेपी के 36 विधायक हैं। यहां बीजेपी के पेमा खांडू मुख्यमंत्री हैं। वहीं सिक्किम में 32 सीटों वाली विधानसभा में 23 विधायक सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के हैं।
