भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तबीयत खराब है। उन्हें बुधवार (16 जनवरी) को एम्स में भर्ती कराया गया है। शाह ने खुद ट्वीट कर जानाकारी दी है कि उन्हें स्वाइन प्लू हुआ है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। उनके बीमार होने की खबर मिलते ही बीजेपी मंत्रियों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
दरअसल, अमित शाह रात 8.30 बजे कमजोरी और बुखार के चलते एम्स अस्पताल पहुंचे थे। जहां डाक्टरों ने जांच में पाया कि उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया है। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें एडमिट कर इलाज शुरू कर दिया है। अमित शाह ने ट्विट कर जानकारी दी कि, ‘मुझे स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है। ईश्वर की कृपा, आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा।’ सूत्रों के मुताबिक एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की देखरेख में शाह का इलाज चल रहा है। उन्हें ओल्ड प्राइवेट वार्ड (301 नंबर) में भर्ती किया गया है।
अमित शाह के अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘अमितभाई, आपके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की मैं ईश्वर से कामना करता हूं।’
मुझे स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है। ईश्वर की कृपा, आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा।
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) January 16, 2019
अमितभाई, आपके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की मैं ईश्वर से कामना करता हूँ। https://t.co/10N4B1ZIkH
— Rajnath Singh (मोदी का परिवार) (@rajnathsingh) January 16, 2019
वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने भी उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।
ईश्वर आपको जल्द ही स्वस्थ करें।
— Smriti Z Irani (Modi Ka Parivar) (@smritiirani) January 16, 2019
बता दें कि इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के कई मंत्री बीमार चल रहे हैं। कुछ दिन पहले गुर्दा संबंधी बीमारी की वजह से वित्त मंत्री अरुण जेटली बीमार हो गए थे। वहीं गोवा के मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोहर पर्रिकर कैंसर से जंग लड़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अचानक बेहोश हो गए थे।