बिहार में एनडीए में शामिल दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी बिहार में 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जेडीयू 16 लोकसभा सीटों पर ताल ठोकेगी। चिराग पासवान की पार्टी LJP (रामविलास) 5 लोकसभा सीटें दी गई हैं।

बीजेपी ने नेशनल जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े ने बताया कि चिराग पासवान की पार्टी पांच लोकसभा सीटो ंपर चुनाव लड़ेगी जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा एक-एक सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे।

किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी चिराग पासवान की पार्टी?

चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पांच लोकसभा सीटों – वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई पर चुनाव लड़ेगी। जीतनराम मांझी की पार्टी गया और राष्ट्रीय लोक मोर्चा कराकाट लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी।

क्या पशुपति पारस को नहीं मिली एक भी सीट?

बिहार बीजेपी के चीफ सम्राट चौधरी ने कहा कि पशुपति पारस के साथ बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि एनडीए पांच पार्टियों के गठबंधन के रूप में चुनाव में एकजुट होकर ताल ठोकेगी।

किन 17 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी BJP?

  1. पश्चिम चंपारण
  2. पूर्वी चंपारण
  3. औरंगाबाद
  4. अररिया
  5. मधुबनी
  6. दरभंगा
  7. मुजफ्फरपुर
  8. महाराजगंज
  9. सारन
  10. उजियारपुर
  11. बेगूसराय
  12. नवादा
  13. पटना साहिब
  14. पाटलिपुत्र
  15. आरा
  16. बक्सर
  17. सासाराम 

इन 16 लोकसभा सीटों पर जदयू उतारेगी प्रत्याशी

  1. वाल्मीकि नगर
  2. सीतामढ़ी
  3. झंझारपुर
  4. सुपौल
  5. पूर्णिया
  6. किशनगंज
  7. कटिहार
  8. मधेपुरा
  9. गोपालगंज
  10. भागलपुर
  11. बांका
  12. मुंगेर
  13. नालंदा
  14. जहानाबाद
  15. सीवान