Tripura Meghalaya and Nagaland Vidhan Sabha Chunav Vote Counting News: त्रिपुरा और नागालैंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने फिर से परचम फहरा दिया है। दोनों ही राज्यों में बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियां सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है। मेघालय राज्य में कॉनराड संगमा की पार्टी एनपीपी सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है लेकिन वह बहुमत के आंकड़े से दूर है। सियासी जानकारों की मानें तो यहां वह बीजेपी के समर्थन से सरकार बना लेगी। तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम से बीजेपी के समर्थक उत्साहित हैं और वे देशभर में अपने कार्यालयों पर जश्न मना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि मेघालय के मुख्यमंत्री और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के प्रमुख कोनराड संगमा ने पर्वतीय राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आशीर्वाद मांगा है।
Assembly Elections Results 2023: त्रिपुरा, नागालैंड में बीजेपी को बढ़त, मेघालय में NPP आगे; जानें पल-पल के अपडेट्स
ECI के अनुसार, त्रिपुरा में बीजेपी 12 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस तीन सीटों पर आगे चल रही है, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और टिपरा मोथा पार्टी दो-दो सीटों पर आगे चल रही है।
त्रिपुरा में मौजूदा मुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार माणिक साहा शुरुआती रुझानों में टाउन बोरडोवली विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। वोटों की गिनती अभी जारी है।
शुरुआती रुझानों के मुताबिक, त्रिपुरा में बीजेपी और कांग्रेस एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं। फिलहाल मतगणना चल रही है। मेघालय में चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, गारो नेशनल काउंसिल के निकमन च मारक चोकपोट विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में टीएमसी 2 सीटों पर आगे चल रही है।
Tripura Election Result Live: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 परिणाम के पल-पल के अपडेट्स यहां देखें।
भारतीय जनता पार्टी ने नागालैंड विधानसभा चुनाव में एक सीट जीती। भारतीय जनता पार्ट के जीतने वाले उम्मीदवार कझेतो किनिमी निर्विरोध जीते। कांग्रेस ने एन. खकाशे सुमी को टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था जिसके बाद कझेतो किनिमी की निर्विरोध जीते।
मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना के बीच शुरुआती रुझानों के अनुसार त्रिपुरा में बीजेपी को साफ बहुमत हासिल होते दिख रहा है। वहीं, मेघालय में एनपीपी आगे चल रही है। नागालैंड में बीजेपी को 28 सीटों पर बढ़त मिल रही है।
Meghalaya, Tripura, Nagaland Assembly Election Results 2023: त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे।
