Tripura Meghalaya and Nagaland Vidhan Sabha Chunav Vote Counting News: त्रिपुरा और नागालैंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने फिर से परचम फहरा दिया है। दोनों ही राज्यों में बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियां सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है। मेघालय राज्य में कॉनराड संगमा की पार्टी एनपीपी सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है लेकिन वह बहुमत के आंकड़े से दूर है। सियासी जानकारों की मानें तो यहां वह बीजेपी के समर्थन से सरकार बना लेगी। तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम से बीजेपी के समर्थक उत्साहित हैं और वे देशभर में अपने कार्यालयों पर जश्न मना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि मेघालय के मुख्यमंत्री और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के प्रमुख कोनराड संगमा ने पर्वतीय राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आशीर्वाद मांगा है।
Assembly Elections Results 2023: त्रिपुरा, नागालैंड में बीजेपी को बढ़त, मेघालय में NPP आगे; जानें पल-पल के अपडेट्स
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि मेघालय के मुख्यमंत्री और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के प्रमुख कोनराड संगमा ने पर्वतीय राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आशीर्वाद मांगा है। शर्मा ने ट्विटर पर यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की मेघालय इकाई को राज्य में सरकार के गठन में एनपीपी का समर्थन करने की सलाह दी है। उन्होंने ट्वीट किया, “मेघालय के मुख्यमंत्री श्री कोनराड संगमा ने माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी को फोन किया और नई सरकार बनाने के लिए उनका समर्थन एवं आशीर्वाद मांगा।”
मुश्किल दौर से गुजर रही कांग्रेस की हार का सिलिसला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उसे पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में निराशा मिली है, हालांकि कुछ जगहों के उपचुनावों में जीत उसको थोड़ा सुकून देने वाली है। देश की मुख्य विपक्षी दल को त्रिपुरा में वाम दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का प्रयोग भी विफल रहा। उसने ऐसा ही प्रयोग वर्ष 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी किया था जहां उसका खाता भी नहीं खुल पाया था। पूर्वोत्तर में कांग्रेस को चुनावी सफलता की उम्मीदों को उस समय झटका लगा है जब कुछ सप्ताह पहले ही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पूरी हुई और कुछ दिनों पहले उसका 85वां महाधिवेशन आयोजित हुआ था। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को तीन सीटें मिलीं जहां वह 13 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। मेघालय में कांग्रेस को सिर्फ पांच सीटें हासिल हुईं जहां पिछले विधानसभा चुनाव में उसे 21 सीटें मिली थीं। मेघालय विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले उसके अधिकतर विधायक तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। नगालैंड में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।
राज्य में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही टिपरा मोथा पार्टी ने सभी को हैरान कर दिया। टिपरा मोथा को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 13 सीटों पर जीत हासिल हुई।
त्रिपुरा में सत्ता की वापसी की राह देख रहा CPI(M)-कांग्रेस गठबंधन बुरी तरह चुनाव हार गया है। त्रिपुरा में लेफ्ट की अगुवाई वाले से गठबंधन को सिर्फ 14 सीटें नसीब हुई है।
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में कुल 60 विधानसभा सीटों में से 59 के नतीजे आ गए हैं। नतीजों के अनुसार, राज्य में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। त्रिपुरा में बीजेपी को 31 सीटों पर जीत हासिल हो चुकी है जबकि 1 सीट पर उसका प्रत्याशी आगे चल रहा है। बीजेपी की सहयोगी IPFT 1 सीट पर चुनाव जीती है।
नागालैंड में रिपब्लिकन पार्टी के 2 सीट जीतने पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि नागालैंड में मेरी पार्टी के दो उम्मीदवार जीत कर आए हैं। अगर और भी लोग जीतकर आते हैं तो मेरी पार्टी वहां NDA का समर्थन करेगी और रिपब्लिकन पार्टी सत्ता में भागीदारी भी मांगेगी। मैं भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और जनरल सेक्रेटरी संतोष से भी बात करने वाला हूं कि रिपब्लिकन पार्टी को सत्ता में भागीदारी मिले।
मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जनता का विश्वास और आशीर्वाद हमारी त्रिमूर्ति के साथ है और यही स्पष्ट रूप से चुनाव के नतीजों में दिख रहा है।
त्रिपुरा में बीजेपी ने 17 सीट जीती और 16 सीटों से आगे चल रही है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री माणिक साहा अगरतला के बीजेपी कार्यालय पहुंचे। सीएम साहा ने कहा, “भाजपा की विशाल जीत हुई है, मैं इसके लिए त्रिपुरावासी को शुभकामनाएं देता हूं। आज शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न हुई। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने चुनाव की रणनीति तैयारी की और आज हमें जीत हासिल हुई है, इसके लिए मैं PM को भी धन्यवाद करता हूं।”
60 साल पहले राज्य का दर्जा प्राप्त करने के बाद से नागालैंड को अपनी पहली महिला विधायक मिली। सत्तारूढ़ एनडीपीपी की उम्मीदवार हेकानी जाखलू मिली ने दीमापुर-तृतीय विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है। हेकानी जाखलू ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एज़ेतो झिमोमी को 1,536 मतों के अंतर से हराया।
चुनाव आयोग के मतगणना रुझानों के अनुसार, नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सत्तारूढ़ गठबंधन ने 60 सदस्यीय नागालैंड विधानसभा में आठ सीटें जीतीं। नवीनतम मतगणना रुझानों के अनुसार, भाजपा और एनडीपीपी ने क्रमशः दो और छह सीटों पर जीत हासिल की
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में चुनाव के रुझानों में भाजपा की बढ़त को देखते हुए अगरतला में भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाया जा रहा है।
#WATCH त्रिपुरा: अगरतला में चुनाव के रुझानों में भाजपा की बढ़त को देखते हुए भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाया जा रहा है। pic.twitter.com/Z9Rruqcn0c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2023
मेघालय के मुख्यमंत्री और एनपीपी प्रमुख कोनराड संगमा के निवास पर जश्न मनाया जा रहा है। नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है और अब तक 20 सीटों पर आगे चल रही है इसके मद्देनजर पार्टी के समर्थकों ने मुख्यमंत्री कोनराड संगमा का स्वागत किया और जश्न मनाया। मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा कि हमारी पार्टी को वोट देने के लिए हम जनता का धन्यवाद करना चाहते हैं। हमारे पास कुछ नंबर कम हैं इसलिए हम अंतिम नतीजे आने का इंतजार कर रहें। तब हम निर्णय लेंगे कि कैसे आगे बढ़ें।
#WATCH मेघालय के मुख्यमंत्री और एनपीपी प्रमुख कोनराड संगमा के निवास पर जश्न मनाया जा रहा है। pic.twitter.com/KS7unm6evo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2023
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने टाउन बोरडोवली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीतकर जीत का प्रमाण पत्र लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और जीतने के बाद मुझे यह सर्टिफिकेट मिल रहा है तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है।
Tripura CM Manik Saha collects his winning certificate as he wins the election from the Town Bardowali constituency
— ANI (@ANI) March 2, 2023
"I am feeling good and after winning I am getting this certificate so what can be better than this," he says#TripuraElection2023 pic.twitter.com/2kEkYgPahH
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने चुनाव परिणामों पर कहा, “हमें वोट देने के लिए हम राज्य के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। हमारे पास कुछ संख्या कम है इसलिए हम अंतिम नतीजे आने का इंतजार करेंगे। हम देखेंगे कि आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।”
त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने चुनाव परिणाम पर कहा, “हमने पहले भी कहा था कि बीजेपी एक बार फिर बहुमत से सरकार बनाएगी और अब तक के नतीजे बता रहे हैं कि हम सरकार बना रहे हैं। मैं पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। हम चुनाव के बाद की समीक्षा करेंगे कि जितनी सीट आनी चाहिए उतनी क्यों नहीं आईं। शपथ ग्रहण की तारीख केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।”
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार नागालैंड में भाजपा 2 सीट जीतकर 11 सीटों पर आगे चल रही है। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 3 सीट जीतकर 23 सीटों पर आगे चल रही है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने 2 सीटों पर जीत प्राप्त की।
नागालैंड के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन ने कहा कि NDPP-BJP गठबंधन काफी आगे चल रहा है और हम भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। पिछले चुनाव में हमें 20 में से 12 सीटों पर जीत मिली थी इस बार और अधिक जीतने की उम्मीद है। केंद्रीय गृह मंत्री ने नागालैंड के 15 पुलिस स्टेशन से AFSPA हटाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचेगे। त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय के परिणाम पर पीएम मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार नागालैंड में भाजपा 2 सीट जीतकर 11 सीटों पर आगे चल रही है। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 1 सीट जीतकर 22 सीटों पर आगे चल रही है। मतों की गिनती अभी भी जारी है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी 1 सीट जीतकर 23 सीटों पर आगे चल रही है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी 7 सीटों पर और भाजपा, कांग्रेस, TMC 5-5 सीटों पर आगे चल रही है।
अगरतला में मुख्यमंत्री माणिक साहा के आवास पर मिठाइयां बांटी जा रही हैं क्योंकि भाजपा 60 में से 33 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा 31 सीटों पर, टिपरा मोथा पार्टी 11 सीटों पर, कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 12 सीटों पर आगे चल रही है।
नागालैंड में बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन की सत्ता में वापसी तय है। ईसीआई के रुझानों के अनुसार, गठबंधन 32 सीटों पर आगे है। वहीं, 60 में से 2 सीटों पर गठबंधन को जीत हासिल हुई है।
मतगणना के दिन मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, परिवार अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री पीए संगमा की कब्र पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सीएम संगमा के साथ उनकी मां सोरादिनी के संगमा, भाई जेम्स संगमा और बहन अगाथा के संगमा भी थीं।
त्रिपुरा और मेघालय चुनाव के शुरुआती रुझानों पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि जैसे पूरे देश में हो रहा है, यहां भी भाजपा आगे चल रही है। हमारे लिए उत्सव का समय है। कुछ पार्टियां अपना खाता खोलने की कोशिश कर रही हैं लेकिन जैसी परिस्थिति है उसमें उनका खाता खोलना मुश्किल है।
नागालैंड में NDPP-बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिला है। गठबंधन 40 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि एनपीएफ 4 सीटों पर और कांग्रेस 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार मेघालय में मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी 19 सीटों से आगे चल रही है। मतगणना जारी है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ने ने कहा कि त्रिपुरा चुनाव के नतीजे देखते हैं क्योंकि वहां हमने खुद बहुत कम सीट पर चुनाव लड़ा और सोचा कि गठबंधन से हमें बहुमत मिल सकता है। जब फाइनल नतीजे आएंगे तो देखेंगे कि कहां हमें बहुमत मिलती है और कहां हमारी सरकार नहीं बनती।
नागालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है, बीजेपी ने एक सीट जीती है और 3 सीटों पर आगे चल रही है। जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक-एक सीट पर आगे चल रही है। मौजूदा मुख्यमंत्री और NDPP उम्मीदवार नेफ्यू रियो शुरुआती रुझानों में उत्तरी अंगामी-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र से आगे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी 11 सीटों से आगे चल रही है। भाजपा, कांग्रेस 3-3 सीटों पर और TMC 2 सीट पर आगे चल रही है। मतों की गिनती अभी भी जारी है।
ECI के अनुसार, बीजेपी 12 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस तीन सीटों पर आगे चल रही है, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और टिपरा मोथा पार्टी दो-दो सीटों पर आगे चल रही है।
Meghalaya, Tripura, Nagaland Assembly Election Results 2023: त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे।