देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल में गुरुवार को मध्य प्रदेश में BJP को आगे बताया गया और राजस्थान में कांटे का मुकाबला बताया जबकि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया, टुडेज चाणक्य और इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने मध्य प्रदेश में भाजपा की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की है। जबकि ज्यादातर एग्जिट पोल में राजस्थान में कांटे की टक्कर के साथ भाजपा को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है। वही, तीन एग्जिट पोल ने अपनी अपर लिमिट में इस रेगिस्तानी राज्य में कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल से यह भी संकेत मिल रहा है कि मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा हो क्योंकि जोरम पीपुल्स मूवमेंट और सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट के बीच कांटे की टक्कर हुई है।

Live Updates

Assembly Elections 2023 Exit Polls in Hindi: 5 राज्यों के एग्जिट पोल्स जारी कर दिए गए हैं।

15:26 (IST) 30 Nov 2023
Chhattisgarh EXIT Polls LIVE: 2018 में कांग्रेस ने जीता छत्तीसगढ़

साल 2018 में हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की थी। 2018 में कांग्रेस को राज्य में 64 सीटों पर जीती मिली थी जबकि बीजेपी को 18 सीटें नसीब हुईं। चुनाव के बाद राज्य की कमान कांग्रेस पार्टी के नेता भूपेश बघेल ने संभाली।

15:21 (IST) 30 Nov 2023
Telangana EXIT Polls LIVE: 2018 में क्या था तेलंगाना का रिजल्ट?

साल 2018 में हुए तेलंगाना विधानसभा चुनाव में टीआऱएस ने 88 सीटों पर कब्जा किया था। यह लगातार दूसरा विधानसभा चुनाव था, जब टीआऱएस ने जीत की। इस बार टीआरएस BRS नाम के साथ चुनाव मैदान में है। 2018 में कांग्रेस पार्टी को 21 सीटें मिली थीं जबकि बीजेपी को 1 सीट हासिल हुई। राज्य में ओवैसी की पार्टी को 7 सीटों पर जीत मिली थी।

15:18 (IST) 30 Nov 2023
MP EXIT Polls LIVE: 2018 में एमपी में कौन जीता?

मध्य प्रदेश में इस समय बीजेपी की सरकार है लेकिन साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ा दल बनकर उभरी थी। एमपी में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था लेकिन अन्य दलों की मदद से उसने सरकार बनाई थी। 2018 में एमपी में कांग्रेस को 114 और बीजेपी को 109 सीटें नसीब हुईं थीं। हालांकि 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों की बगावत के चलते एमपी में कमलनाथ सरकार गिर गई और एकबार फिर राज्य की कमान शिवराज ने संभाली।

15:15 (IST) 30 Nov 2023
Rajasthan EXIT Polls LIVE: राजस्थान में पिछली बार किस पार्टी की सरकार बनी?

साल 2018 में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ा दल बनकर उभरी थी। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को 100 सीटों पर जीत मिली थी। दूसरे नंबर बीजेपी थी। बीजेपी को 73 सीटें नसीब हुईं थी। 2018 में राजस्थान में रालोद को 1, बसपा को 6, आजाद उम्मीदवारों को 13 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

15:10 (IST) 30 Nov 2023
EXIT Polls LIVE: क्या होता है एग्जिट पोल?

अगर चुनाव के संबंध में बात करें तो एग्जिट पोल चुनाव परिणाम का अनुमान जताते हैं। यह कुछ वोटर्स से बातचीत के बाद तैयार किए जाते हैं। कई बार एग्जिट पोल्स के अनुमान गलत भी साबित हुए हैं।

Assembly Elections 2023 Exit Polls in Hindi: राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस समय कांग्रेस, एमपी में बीजेपी, तेलंगाना में बीआरएस की सरकार है। मिजोरम में MNF सरकार चला रही है। आज घोषित होने वाले एग्जिट पोल राज्य में अगली सरकार का अनुमान लगा रहे हैं। यह अनुमान कई बार गलत भी साबित होते हैं। इन सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।